EXCLUSIVE: 'थाला' धोनी IPL 2026 खेलेंगे या नहीं? CSK के सीईओ ने NDTV से कर दिया बड़ा खुलासा

IPL 2026: एमएस धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं? इस सवाल का जवाब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वानाथ ने दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MS Dhoni
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईपीएल 2026 आगामी 26 मार्च से शुरू होगा जिसमें एमएस धोनी फिर से मैदान पर नजर आएंगे
  • चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वानाथ ने धोनी की वापसी की पुष्टि कर फैंस को आश्वस्त किया
  • धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IPL 2026: अगले महीने 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में एमएस धोनी (MS Dhoni) मौजूद होंगे. NDTV से EXCLUSIVE  बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वानाथ ने इस बड़े सवाल से पर्दा उठाकर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. कई दिनों से ये भी खबर आ रही थी कि धोनी नेट्स पर आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं.

सबसे ज़्यादा ट्रॉफी, सबसे ज़्यादा मैच

आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान और सबसे ज़्यादा 278 मैच खेलने वाले एमएस धोनी एक बार फिर 19वें आईपीएल में मैदान पर नजर आएंगे. NDTV संवाददाता विजयगोपाल मुरलीधरन से बात करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने साफ कर दिया कि 44 साल के धोनी एकबार फिर मैदान पर दिखाई देंगे. 

उम्र 44 का, हौसला 22 का

आईपीएल में धोनी ने अबतक 278 मैचों में 138 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं. इनमें उनकी 24 अर्द्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं. चेन्नई में ‘थाला' लोकप्रियता का सबसे बड़ा नाम हैं, लेकिन धोनी की टीम पिछले आईपीएल में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर आखिरी यानी 10वें नंबर पर रही थी. 

पिछले सीजन धोनी ने 14 मैचों में अपने सर्वाधिक नाबाद 30 रन की पारी के साथ कुल 196 रन जोड़े थे. उनका औसत 25 और स्ट्राइक रेट 136 रहा था. इन 14 मैचों में उन्होंने 12 चौके और 12 छक्के लगाए थे. विकेट के पीछे धोनी ने 6 कैच लपके थे और 5 स्टंप्स किये थे. 

इन मैचों में धोनी ऋतुराज गायकवाड़ को बतौर कप्तान तैयार करते दिखे थे. मैदान से लेकर टीम ऑक्शन तक धोनी चेन्नई को संवारते दिखे हैं. इस सीज़न भी धोनी कितने मैचों में किस रोल में नज़र आएंगे इसका जवाब उनके अलावा कोई और नहीं दे सकता है. 

चेन्नई से प्यार!

चेन्नई से उन्हें खास लगाव और प्यार है इसका इज़हार वो कई बार कर चुके हैं. वो कई बार बता चुके हैं कि उन्हें चेन्नई से लगाव 2008 में IPL के शुरू होने से पहले ही हो चुका था. चेन्नई टीम में चुने जाने को लेकर वो खुद को भाग्यशाली भी मानते हैं. लेकिन धोनी क्रिकेट में कई बार अपने फ़ैसलों से सबको चौंकाते रहे हैं. उनके फ़ैन्स की खुशियां यकीनन सातवें आसमान पर होंगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs SA: सूर्या या तिलक वर्मा, कौन करेगा नंबर तीन पर बल्लेबाजी? आकाश चोपड़ा ने बताई परफेक्ट प्लेइंग XI

Featured Video Of The Day
'साइबर ठगी से रहें सावधान, बार-बार बदलें पासवर्ड', Mann Ki Baat में बोले PM Modi | Cyber Crime
Topics mentioned in this article