T-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के टॉप 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

Abhishek Sharma record: भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने कमाल किया और पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने में सफल रहे. अभिषेक ने 5 मैचों में कुल 166 रन बनाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek Sharma record in T20I: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीती जिसमें अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया
  • अभिषेक शर्मा ने पांच मैचों में कुल 166 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
  • अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Most T20I runs for India in a Calendar year: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रही. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने कमाल किया और पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने में सफल रहे. अभिषेक ने 5 मैचों में कुल 166 रन बनाए. भारत के अभिषेक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने, इसके अलावा अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. 

इस मामले में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्या ने साल 2022 में कुल 1164 रन बनाए थे. दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. कोहली ने साल  2022 में 781 रन बनाने में सफलता हासिल की थी. इसके अलावा नंबर 3 पर अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक ने साल 2025 में अबतक 756 रन बना लिए हैं. चौथे नंबर पर एक बार फिर सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्या ने 2023 में 733 रन बनाए थे. इसके बाद पांचवें नंबर पर शिखर धवन हैं. धवन ने 689 रन 2028 में बनाए थे

एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सर्वाधिक T20I रन

  1. 1,164 - सूर्यकुमार यादव (2022)
  2. 781 - विराट कोहली (2022)
  3. 756* - अभिषेक शर्मा (2025)
  4. 733 - सूर्यकुमार यादव (2023)
  5. 689 - शिखर धवन (2018)

इसके अलावा अभिषेक भारत की ओर से 1000 टी-20 रन पूरा करने वाले 12वें बल्लेबाज हैं. इससे कोहली, रोहित, सूर्या, राहुल, हार्दिक जैसे दिग्गज इस कारनामें को पूरा कर चुके हैं 

भारत के लिए ,1000+ T20I रन

  • 4,231 - रोहित शर्मा (SR  - 140.89)
  • 4,188 - विराट कोहली (SR - 137.04)
  • 2,754 - सूर्यकुमार यादव (SR  - 164.41)
  • 2,265 - केएल राहुल (SR - 139.12)
  • 1,860 - हार्दिक पंड्या (SR  - 141.01)
  • 1,759 - शिखर धवन (SR  - 126.36)
  • 1,617 - एमएस धोनी (SR  - 126.13)
  • 1,605 - सुरेश रैना (SR  - 134.87)
  • 1,209 - ऋषभ पंत (SR  - 127.26)
  • 1,177 - युवराज सिंह (SR  - 136.38)
  • 1,104 - श्रेयस अय्यर (SR र - 136.12)
  • 1,000* - अभिषेक शर्मा (SR  - 189.51)

वहीं, एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक T20I चौका लगाने के मामले में अभिषेक दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं 

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक T20I चौका

174: सूर्यकुमार (2022)
161: मो. रिज़वान (2021)
119: अभिषेक शर्मा (2025)
116: बाबर आजम (2021)
104: सूर्यकुमार (2023)
100: मो. रिज़वान (2022) 

Featured Video Of The Day
Goa Nightclub Fire Accident: 25 लोगों की दर्दनाक मौत , अब तक का सबसे बड़ा हादसा | Goa News | NDTV