- मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप टीम में एक दिन पहले शामिल किया गया था
- सिराज ने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई
- जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी की
T20 World Cup, Mohammad Siraj's Plans Changed Overnight: कहते हैं भगवान के पास हमेशा आपके लिए एक प्लान होता है, ऐसा ही मोहम्मद सिराज के साथ हुआ है. वह खिलाड़ी जो टी-2-0 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा तक नहीं था, वह अचानक टीम में आया और पहले ही मैच में मैच जीताऊ परफॉर्मेंस कर टीम को जीत दिला दी. हां हम बात कर रहे हैं मोहम्मद सिराज की. हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद सिराज को टीम में शामिल किय़ा गया, सिराज ने यूएसए के खिलाफ पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे. भारत की जीत में जहां सूर्या की 84 रन की पारी अहम रही लेकिन बाद में सिराज ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से भारत की जीत सुनिश्चित की.
किस्मत को कुछ और ही मंजूर था
सिराज को टी20 में असरदार नहीं बताए जाने के बाद 2024 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था. लेकिन आखिर में गंभीर ने हर्षित राणा के चोट के कारण बाहर होने के बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में शामिल करने के लिए बुलाया. सिराज हैदराबाद में एक पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे थे, उन्होंने अगली फ्लाइट से मुंबई के लिए उड़ान भरी और बैकअप के तौर पर टीम में शामिल हो गए.
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में चमके सिराज
पहले मैच में जसप्रीत बुमराह भी इलेवन का हिस्सा नहीं थे. ऐसे में सिराज पर बड़ी जिम्मेदारी थी. सिराज ने पूरी जिम्मेदारी खुद पर ले ली और पहले मैच में शानदार गेंदबाजी कर दिखाया कि क्यों वो दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज में से एक हैं. जब भी बुमराह बाहर बैठते हैं तो सिराज हमेशा अलग दिखते हैं और सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हैं. ऐसा ही एक बार फिर सिराज ने किया.
सिराज को लेकर यूसुफ पठान ने लिखा
भगवान के पास हमेशा आपके लिए एक प्लान होता है
- T20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया
- हर्षित राणा की जगह टीम में आए
- मैच से ठीक एक दिन पहले टीम में शामिल हुए
- अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया
- पावरप्ले में 2 विकेट लिए
- सेलेक्टर्स के फैसले को गलत साबित किया
- गंभीर और अगरकर के प्लान को गलत साबित किया
सिराज ने मैच के बाद कहा कि, उन्हें टीम में आने को लेकर सबसे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फोन किया था और उन्हें बताया था कि उनकी टीम में वापसी हो गई है.
अचानक, सूर्या भाई ने मुझे फ़ोन किया...
ऐसा रहा सिराज का परफॉर्मेंस
भारत के नई गेंद के गेंदबाज अर्शदीप सिंह (18 रन देकर दो विकेट) और सिराज ने अच्छी शुरूआत की जिससे अमेरिका की टीम 10 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन ही बना सकी. भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अस्वस्थ होने के कारण सिराज को अंतिम एकादश में शामिल किया गया, वह दोनों गेंदबाजों में सबसे ज्यादा खतरनाक थे. उन्होंने अमेरिका के दोनों सलामी बल्लेबाज एंड्रीस गॉस (06) और साईतेजा मुक्कमल्ला (02) को आउट किया. उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर रंजने की पारी भी समाप्त की.
यूएसके के खिलाफ मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी निराशाजनक रही थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाकर भारत का स्कोर 161 रन तक पहुंचाया. यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बना सकी और 29 रन से मैच हार गई. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 3, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती को 1 विकेट मिला.














