DSP सिराज का खो गया सामान, सोशल मीडिया पर फैंस से मांगी मदद, पोस्ट हुआ वायरल

Mohammed Siraj Lost His Luggage: IPL 2026: मोहम्मद सिराज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनका सामान खो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mohammed Siraj Lost His Luggage: IPL 2026

Mohammed Siraj Lost His Luggage: IPL 2026: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज और आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेल रहे मोहम्मद सिराज इस समय एक अजीबोगरीब मुश्किल में फंस गए हैं. बेंगलुरु में सिराज का सामान (Luggage) गुम हो गया है, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. सिराज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनका सामान खो गया है और अब उन्हें बेंगलुरु में नए कपड़ों और फैशन की तलाश है. 

उन्होंने पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों से मदद मांगते हुए लिखा, "मेरा सामान खो गया है, बेंगलुरु में फैशन के बेहतरीन सुझाव भेजें."

सिराज की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई और फैंस ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. सिराज ने अपने पोस्ट के कैप्शन में खास तौर पर बेंगलुरु के प्रसिद्ध मार्केट 'ब्रिगेड रोड' (Brigade Road) का जिक्र करते हुए पूछा, "ब्रिगेड रोड पर किसी अच्छे स्टोर का सुझाव है?" फैंस ने कमेंट्स में उन्हें दुकानों के नाम भी सुझाए 'DSP' के नाम से मशहूर सिराज का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

Advertisement

IPL 2026 में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) की तेज गेंदबाजी की कमान संभाल रहे मोहम्मद सिराज के लिए अब तक का सफर मिला-जुला रहा है. गुजरात की टीम ने सिराज को ₹12.25 करोड़ की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था, ताकि वह कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर एक घातक पेस अटैक तैयार कर सकें. हालांकि, अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो मैदान पर उनका जादू उस तरह नहीं चला है जैसी उम्मीद की जा रही थी.

सिराज ने इस सीजन में अब तक खेले गए 6 मैचों में कुल 23 ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें उनके खाते में मात्र 6 विकेट ही आए हैं. विकेट लेने के मामले में जहां वह थोड़ा पीछे नजर आ रहे हैं, वहीं रनों पर लगाम कसने के मामले में भी वह संघर्ष करते दिखे हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.27 की रही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
IPL के त्रिदेव: सबसे बड़ा पावरहिटर कौन?