T20 World Cup 2026, Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंचेगी और इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच जीतेगा. ऐसे में जब भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया तो मोहम्मद आमिर ने पलटी मारी और आखिरकार माना कि भारत ने उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया. भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, "देखिए आज भारत ने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है. इस पूरे टूर्नामेंट में भारत के खेल को देंखे तो इस मैच में उसने सबसे अच्छी क्रिकेट खेली है. भारत को फाइनल में पहुंचने का पूरा क्रेडिट जाता है, भारत के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया है".
नवजोत सिंह सिद्धू ने लगाई फटकार
दूसरी ओर नवजोत सिंह सिंद्धू ने मोहम्मद आमिर का भरपूर मजाक बनाया है. सिद्धू ने आमिर को लेकर कहा, "पाकिस्तानी बस तुक्का भविष्यवाणी कर रहे हैं, अगर ऐसा होता है तो वे भविष्यवाणी बाबा बन जाते हैं और अगर नहीं होता तो वे सलाखों के पीछे छिप जाते हैं." नवजोत सिंह सिंद्धू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. नवजोत सिंह सिंद्धू ने आगे कहा कि, क्रिकेट के फैसले मैदान पर होते हैं. भविष्यवाणी से नहीं."
सिद्धू ने यह भी याद दिलाया कि आमिर ने पहले कहा था कि भारत सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगा। आमिर ने वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को आगे बढ़ने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भारत आगे आई, और दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. आमिर ने सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड की जीत का दावा किया था, लेकिन वह भी गलत साबित हुआ.
दरअसल, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका तथा वेस्ट इंडीज के पहुंचने की संभावना जताई थी. हालांकि, टूर्नामेंट के नतीजे उनकी भविष्यवाणी के बिल्कुल उलट रहे. साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया, जबकि भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली. इसी वजह से नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर की आलोचना की.
सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद आमिर ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के बाद भारत ने इस मैच में बेहतरीन क्रिकेट खेला और उसे इसका श्रेय मिलना चाहिए. दोनों टीमों के बीच असली अंतर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी रही. आमिर ने माना कि अगर सैमसन का कैच पकड़ लिया जाता, तो मैच का नतीजा अलग भी हो सकता था.














