'हम एसोसिएट स्तर की टीम', ऐसा कौन सा डर सता रहा है, जिससे कांप रहे हैं मोहम्मद आमिर?

बांग्लादेश दौरे पर पाक टीम का हाल देख मोहम्मद आमिर काफी दुखी हैं. उन्होंने कहना है आप वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर करके सिर्फ युवा खिलाड़ियों को नहीं खिला सकते हैं. टीम में मार्गदर्शन और अनुभव का होना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mohammad Amir

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बांग्लादेश दौरे पर गई मौजूदा पाक टीम की आलोचना की है. यही नहीं उनको डर सता रहा है कि अगर ऐसे ही पाक टीम के खेल का स्तर निचे गिरता रहा तो वह एक दिन एसोसिएट स्तर की टीम बनकर रह जाएगी. बांग्लादेशी न्यूज पेपर डेली स्टार के मुताबिक बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मिली शिकस्त के बाद आमिर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, 'अब हम बांग्लादेश से हारने लगे हैं. मुझे चिंता है कि कहीं हम एसोसिएट स्तर की टीम ही न बन जाएं.'

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम बाबर आजम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बगैर बांग्लादेश दौरे पर गई है. चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. मगर पहले ही मुकाबले में उन्होंने हर किसी को निराश किया है. टीम के इसी निराशाजनक प्रदर्शन को देखकर आमिर भी दुखी हैं. उन्होंने कहा, 'आप वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर करके सिर्फ युवा खिलाड़ियों को नहीं खिला सकते हैं. टीम में मार्गदर्शन और अनुभव का होना बेहद जरूरी है.'

आमिर ने कहा, 'आजकल युवा खिलाड़ियों का केवल मिड विकेट की तरफ खेलना आम बात हो गई है. जब गेंद ऑफ स्टंप पर होती है, तो उन्हें समझ नहीं आता कि उसे कैसे खेलना है. शमील हुसैन मिड विकेट की तरफ शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए. युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि रन ऑफ साइड या मिड ऑफ के ऊपर से भी बनाए जा सकते हैं.'

उन्होंने कहा, 'हमारी गेंदबाजी काफी निराशाजनक रही. जिस विकेट पर हमें संघर्ष करना पड़ा. उसी विकेट पर बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने लक्ष्य को काफी आसानी से हासिल कर लिया.' 

Advertisement

कुछ प्रशंसकों ने चयन संबंधी निर्णयों और प्लेइंग इलेवन में अनुभवहीन खिलाड़ियों पर भी सवाल उठाए हैं. जिसपर अपना विचार साझा करते हुए आमिर ने कहा, 'प्रयोग करना ठीक है, लेकिन टीम को अभी भी बल्लेबाजी में बुनियादी अनुशासन की जरूरत है. यह पतन गंभीर समस्याओं को दर्शाता है.'

यह भी पढ़ें- 'गोली मारो', पाक टीम पर भड़का पाकिस्तानी दिग्गज, जो कहा उसे सुन पूरी दुनिया हुई हैरान


 

Featured Video Of The Day
Malda Violence साइट पहुंची NIA की टीम, NDTV की मौके से Exclusive रिपोर्ट! | Bengal Elections 2026
Topics mentioned in this article