'मुफ्त में पैसे ले रहे हैं?', माइक हेसन पर बुरी तरह भड़के मोहम्मद कैफ, लताड़ की वजह आपको भी कर देगी हैरान

मोहम्मद कैफ कहा सलमान अली आगा को छोड़िए, माइक हेसन क्या कर रहे हैं? वह आईपीएल में कोचिंग दे चुके हैं. वे पूरी दुनिया में कोचिंग देते हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ उन्हें पहले फील्डिंग करने के लिए क्यों कहा? क्या भाई मुफ्त में पैसे ले रहे हैं?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Salman Ali Agha And Mike Hesson
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में भारत के खिलाफ हार के बावजूद अन्य टीमों के खिलाफ सफलता हासिल की
  • पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ 18 फरवरी को खेले गए मुकाबले में 102 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी
  • मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन के फैसलों में स्पष्टता की कमी को लेकर आलोचना की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण में जरूर पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ जीत नहीं मिली. मगर ग्रीन टीम अन्य टीमों के खिलाफ कामयाबी हासिल करने में कामयाब रही. लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान ने 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेला था. जहां वह 102 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. हालांकि, इस बड़ी जीत के बावजूद क्रिकेट विशेषज्ञों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन की आलोचना की है. नामीबिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में पाक टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का चुनाव किया था. वहीं इसके उलट टीम इंडिया के खिलाफ ग्रीन टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. जिसपर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपना विचार साझा किया है. उन्होंने सलमान अली आगा को दोषी मानने के बजाय हेसन को उनके फैसलों में स्पष्टता की कमी के लिए फटकार लगाई है. 

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'सलमान अली आगा को छोड़िए, माइक हेसन क्या कर रहे हैं? वह आईपीएल में कोचिंग दे चुके हैं. वे पूरी दुनिया में कोचिंग देते हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ उन्हें (पाकिस्तान की टीम) पहले फील्डिंग करने के लिए क्यों कहा? क्या भाई मुफ्त में पैसे ले रहे हैं?'

यही नहीं कैफ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि आगा का यह पहला वर्ल्ड कप है और इस तरह की बातें हो सकती हैं. उनके मन में कुछ शंकाएं आ सकती हैं, लेकिन हेसन को नहीं पता कि धीमी पिच पर क्या करना चाहिए?' 

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मिली 61 रनों से शिकस्त 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया था. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ईशान किशन की विस्फोटक अर्धशकीय पारी के बदौलत 20 ओवरों में 175 रन बनाने में कामयाब हुई थी. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी पाक टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. इस तरह इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत के खिलाफ पाक टीम को 61 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें- VIDEO: सूर्यकुमार यादव बीच मैदान में अभिषेक शर्मा का टटोलने लगे जेब, आपको पता है वजह?

Featured Video Of The Day
Sambhal Tamanna Malik Interview: कट्टरपंथियों की धमकियों से नहीं डरी तमन्ना, क्या कुछ बोलीं?|UP News
Topics mentioned in this article