2 minutes ago

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings LIVE Score, IPL 2026: वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को शिवम दुबे के रूप में तीसरा झटका लगा, जो गजनफर का शिकार बने. चेन्नई ने इससे पहले गायकवाड़ और सरफराज के विकेट गंवाए. बता दें, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. आज के मुकाबले में भी रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे हैं. मुंबई जहां बिना किसी बदलाव के उतरी है तो चेन्नई ने एक बदलाव किया है. आयुष म्हात्रे की जगह टीम में कार्तिक त्यागी आए हैं. इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट बाहर हैं और उनकी जगह प्रशांत वीर को मौका दिया गया है. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइंट टेबल में आठवें पायदान पर है. उसके 6 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हैं, जबकि मुंबई का भी यही हाल है. हालांकि, उसका नेट रन रेट चेन्नई से बेहतर है और वो प्वॉइंट टेबल में उससे एक स्थान ऊपर 7वें स्थान पर है. ऐसे में आज जो टीम हारेगी, उसके प्लेऑफ की संभावनाओं को करारा झटका लगेगा. (Live Scorecard)

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफ़राज़ खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी

Apr 23, 2026 20:36 (IST)

MI vs CSK Live Score: सैंटनर का अच्छा ओवर

मिचेल सैंटनर का अच्छा ओवर रहा यह. सिर्फ 6 रन दिए. कोई बाउंड्री नहीं. संजू का रन रेट 200 के करीब है. लेकिन उनके लिए समस्या यह है कि दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिल रहा है. अभी कार्तिक शर्मा हैं उनके साझेदार. चेन्नई को अगर 200 पार का स्कोर करना है तो उसे यहां पर एक साझेदारी की जरूरत है. संजू अकेले प्रहार किए जा रहे हैं. 

12.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 128/4

Apr 23, 2026 20:34 (IST)

MI vs CSK Live Score: डेवाल्ड ब्रेविस आउट

डेवाल्ड ब्रेविस आउट हुए. अश्विनी ने अपने जाल में फंसाया. थर्ड मैन पर जसप्रीत बुमराह के लिए आसान कैच. अश्विनी कुमार ने खतरनाक बैट्समैन को आउट किया. ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट बॉल पर डेवाल्ड ब्रेविस अपर कट के लिए गए, लेकिन सही टाइमिंग नहीं मिली. चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगता हुआ. अश्विनी कुमार महंगे साबित हो रहे थे, लेकिन इस विकेट से उन्हें काफी राहत मिलेगी.डेवाल्ड ब्रेविस ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए. 
11.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 122/4

Apr 23, 2026 20:32 (IST)

MI vs CSK Live Score: संजू का पचासा

संजू सैमसन का पचासा पूरा हुआ. 25 गेंदों पर फिफ्टी है यह. चौके के साथ पूरा किया अर्द्धशतक. आज उनकी नजरें एक और शतक पर होगी. संजू जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं.
10.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 117/3

Apr 23, 2026 20:30 (IST)

MI vs CSK Live Score: 10 ओवर पूरे

10 ओवर पूरे हुए और चेन्नई सुपर किंग्स ने 111 रन बनाए हैं. संजू सैमसन आज जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. सैंटनर के पिछले ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस ने दो छक्के जड़े. पिछले ओवर से 15 रन बटोरे हैं. संजू अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. 
10.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 111/3

Advertisement
Apr 23, 2026 20:21 (IST)

MI vs CSK Live Score: ग़ज़नफ़र का अच्छा ओवर

ग़ज़नफ़र  का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 5 रन दिए और एक विकेट भी लिया. लेकिन संजू क्रीज पर हैं और चेन्नई के लिए यह अच्छी स्थइति है. अब दूसरे छोर पर डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं. चेन्नई का रन रेट 11 से अधिक है. बैटिंग पिच है. चेन्नई को 200 के आस-पास का स्कोर करना होगा.
9.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 96/3

Apr 23, 2026 20:19 (IST)

MI vs CSK Live Score: शिवम दुबे आउट

ग़ज़नफ़र का आज की रात का दूसरा शिकार. शिवम दुबे फिर फेल हुए. बोल्ड किया. यह मैच का एक बहुत बड़ा पल है. दुबे को ग़ज़नफ़र और सेंटनर का सामना करना था. लेकिन वह अफ़गानिस्तान के स्पिनर के हाथों आउट हो गए. कैरम बॉल, राउंड द विकेट से फेंकी गई. दुबे ने फुल लेंथ देखी और गेंद की पिच पर पहुंचने की कोशिश की. इनसाइड-एज से टकराई और ऑफ़-स्टंप के ऊपर जा लगी. शिवम दुबे 8 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए.

8.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 91/3

Advertisement
Apr 23, 2026 20:19 (IST)

MI vs CSK Live Score: 100 के करीब चेन्नई

चेन्नई का स्कोर 100 के करीब है. अभी 10 ओवर हुए नहीं है. मुंबई के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा है कि संजू को कैसे रोका जाए. पिछले ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा है. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. 

8.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 91/2

Apr 23, 2026 20:15 (IST)

MI vs CSK Live Score: थम नहीं रहा संजू का बल्ला

संजू सैमसन आज रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछले ओवर में उन्होंने गजनफर को तीसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ा है. चेन्नई आज 200 का स्कोर करेगी या उससे अधिक का, यह तय करेगा कि संजू कितनी गेद ग्राउंड पर रहते हैं. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. 

7.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 83/2

Apr 23, 2026 20:09 (IST)

MI vs CSK Live Score: पावरप्ले पूरा

पावरप्ले पूरा हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट गंवाए हैं, लेकिन 73 रन भी बटोरे हैं. संजू सैमसन आज बड़ी पारी खेलेंगे. सरफराज के जाने के बाद क्रीज पर शिवम दुबे आए हैं. आज दुबे को जिम्मेदारी लेनी होगी. संजू का स्ट्राइक रेट 200 का है. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं.
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 73/2

Apr 23, 2026 20:07 (IST)

MI vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगा. सरफराज खान को जाना होगा. मिचेल सैंटनर ने उन्हें जाल में फंसाया. सरफ़राज़ को स्वीप करना पसंद है लेकिन इसी वजह से वह आउट हुए. सैंटनर की बहुत धीमी गेंद. यह स्वीप के लिए नहीं थी, सरफ़राज़ शॉट लगाने गए और गेंद उनके पास से निकलकर स्टंप के ऊपर जा लगी. सरफ़राज़ खान 8 गेंद में 14 रन  बनाकर आउट. पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए.

5.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 72/2

Advertisement
Apr 23, 2026 20:04 (IST)

MI vs CSK Live Score: अब बुमराह को मार पड़ी

अभी एक छोर से संजू सैमसन हैं और दूसरे छोर से सरफराज खान. सरफराज ने चौके के साथ बुमराह का स्वागत किया. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर संजू ने छक्का जड़ा. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है और चेन्नई इसका पूरा इस्तेमाल कर रही है. 
5.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 64/1

Apr 23, 2026 19:56 (IST)

MI vs CSK Live Score: चेन्नई 50 पार

हार्दिक पांड्या का आज दिन ही खराब है. दूसरे ओवर में भी उनकी पिटाई हुई है. इस ओवर में भी उन्होंने 19 रन दिए हैं. संजू सैमसन ने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें चौका लगाया. फिर अगली गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का और पांचवीं गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया. ओवर की आखिरी लीगल डिलवरी पर भी उन्होंने चौका ठोका. संजू आज तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. चेन्नई का स्कोर 50 पार हो चुका है.

4.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 51/1

Advertisement
Apr 23, 2026 19:49 (IST)

MI vs CSK Live Score: चेन्नई को पहला झटका

चलिए चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा है. गजनफर ने अपना शिकार बनाया. जबकि तिलक वर्मा ने कैच लपका. अच्छी शुरुआत के बाद फिर पिटी चेन्नई सुपर किंग्स. गायकवाड़ 14 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के दम पर 22 रन बनाकर आउट हुए. एक बार फिर उठाकर सामने की ओर मारने का प्रयास था, लेकिन मिसटाइम हुआ और लॉन्ग ऑफ पर लपके गए. 
3.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 32/1

Apr 23, 2026 19:45 (IST)

MI vs CSK Live Score: हार्दिक का महंगा ओवर

ऋतुराज गायकवाड़ ने हार्दिक पांड्या की जमकर पिटाई की है. गायकवाड़ ने एक नो बॉल का पूरा फायदा उठाया, जबकि ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा जबकि आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा है. इस ओवर से 19 रन आए हैं.

2.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 26/0

Apr 23, 2026 19:42 (IST)

MI vs CSK Live Score: संजू सैमसन लय में है

संजू सैमसन लय में नजर आ रहे हैं. ओवर की आखिरी गेंद- नो बॉल थी, इस पर चौका आया. पहले ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ओवर में 7 रन बटोरे हैं. 
1.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 7/0

Apr 23, 2026 19:32 (IST)

MI vs CSK Live Score: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करने आए गैं. जसप्रीत बुमराह के हाथ में गेंद हैं. वो टीम के लिए एक बार फिर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

Apr 23, 2026 19:30 (IST)

MI vs CSK Live Score: मां के देहांत के बाद भी खेल रहे मुकेश चौधरी

मुकेश चौधरी आज के मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है. रिपोर्ट्स आई थी कि कल ही उनकी मां का देहांत हुआ है.

Apr 23, 2026 19:12 (IST)

MI vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफ़राज़ खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी

Apr 23, 2026 19:08 (IST)

MI vs CSK Live Score: धोनी भी नहीं खेल रहे

टॉस के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि उनकी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है. वहीं मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर आए हैं. जबकि आयुष म्हात्रे की जगह आज कार्तिक शर्मा खेल रहे हैं.

Apr 23, 2026 19:06 (IST)

MI vs CSK Live Score: मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान हार्दिक ने कहा कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. इसका मतलब- रोहित शर्मा आज भी नहीं खेल रहे हैं.

Apr 23, 2026 18:54 (IST)

MI vs CSK Live Score: धोनी नहीं खेल रहे आज

महेंद्र सिंह धोनी ग्राउंड पर नहीं आए हैं. इसका मतलब साफ है कि यह क्रिकेटर आज मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा को लेकर स्पष्ट सूचना नहीं है.

Apr 23, 2026 18:11 (IST)

MI vs CSK LIVE Score: आयुष म्हात्रे की जगह कौन?

सबसे बड़ा सवाल चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट के सामने यह है कि आयुष म्हात्रे की जगह आज किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा. उर्विल पटेल एक अच्छे विकल्प हैं. 

Apr 23, 2026 18:09 (IST)

MI vs CSK LIVE Score: क्या धोनी खेलेंगे?

आज के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेलेंगे. यह अधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है, लेकिन धोनी कभी भी चौंका सकते हैं.

Apr 23, 2026 18:08 (IST)

MI vs CSK LIVE Score: रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस

रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस बरकरार है. क्या वो आज के मुकाबले में खेलेंगे? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा फिट तो हैं, लेकिन मैच फिट नहीं है. उन्होंने मंगलवार को तो अभ्यास किया था. लेकिन इसकी संभावना काफी कम है कि वह आज के मुकाबले में उतरे. अगर वह खेले  भी तो इम्पैक्ट के तौर पर खेलेंगे, लेकिन उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान लगा हुआ है.

Apr 23, 2026 18:06 (IST)

MI vs CSK LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बात अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों टीमें 39 मैचों में भिड़ी हैं. मुंबई ने इस दौरान 21 मैच जीते हैं जबकि चेन्नई के नाम 18 जीत है. 

Apr 23, 2026 18:04 (IST)

MI vs CSK LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मार्कंडे, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफ़राज़ खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, ज़कारी फाउल्केस.

Apr 23, 2026 18:03 (IST)

MI vs CSK LIVE Score: स्वागत है आपका

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज आईपीएल का महामुकाबला है. El Clásico. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी. 

Featured Video Of The Day
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होगा, ये पहले से पता था? सवाल पर क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष