IPL 2026: 'तूफान' का ट्रेलर जारी, स्पीड स्टार का दिखेगा जलवा, LSG के 'रफ्तार के सुल्तान' मयंक यादव ने मचाया हड़कंप

Mayank Yadav LSG for IPL 2026: IPL 2026 में वर्ल्ड क्रिकेट को फिर से एक 'स्पीड स्टार' का जलवा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mayank Yadav LSG for IPL 2026:

Mayank Yadav Back in LSG for IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खेमे से एक ऐसी खबर आई है, जिसने विपक्षी बल्लेबाजों की नींद उड़ा दी है. LSG ने अपने 'X' हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मयंक यादव अपनी उसी पुरानी और घातक रफ़्तार के साथ गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. चोट के काले बादलों को पीछे छोड़, 'रफ़्तार का सुल्तान' अब पूरी तरह तैयार है. साल 2024 में जब मयंक ने 156.7 kmph की रफ़्तार से गेंद फेंकी थी, तो क्रिकेट जगत दंग रह गया था. कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम उनकी गति के सामने बेबस दिखे थे.

हालांकि, 2025 का सीजन चोट की वजह से फीका रहा और उनकी रफ्तार 140 तक सिमट गई थी, लेकिन अब 2026 में मयंक का नया अवतार दिख रहा है. नेट प्रैक्टिस में उनकी गेंदों की जो 'सनसनाहट' सुनाई दे रही है, वो साफ संकेत है कि 11 करोड़ का यह रिटेंशन इस बार पैसा वसूल साबित होने वाला है.

विरोधियों के लिए 'खतरे की घंटी'

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मयंक की यह वापसी किसी वरदान से कम नहीं है. आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंदों में से एक (156.7 kmph) का रिकॉर्ड रखने वाला यह गेंदबाज अगर अपनी लय में लौट आया, तो लखनऊ का गेंदबाजी आक्रमण अजय हो जाएगा. 

बाजी पलटने को तैयार मयंक

मयंक यादव सिर्फ एक गेंदबाज नहीं, बल्कि मैच का पासा पलटने वाले 'एक्स-फैक्टर' हैं. उनकी सटीक गेंदबाजी और बाउंस के साथ 150+ की निरंतर गति अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पैर डिगा देती है. IPL 2026 में मयंक की ये वापसी केवल LSG की जीत का रास्ता साफ नहीं करेगी, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट को फिर से एक 'स्पीड स्टार' का जलवा दिखाएगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | Prasoon Joshi की दिल छू लेने वाली शाम: "चलो हंसी को रिवाज कर ले"