Matthew Wade : ऑस्ट्रेलियाई विकेटरीपर मैथ्यू वेड (Matthew Wade Test cricket) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वेड वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे. वेड जिन्होंने अपनी घरेलू टीम तस्मानिया के साथ शील्ड फाइनल में भाग लेने के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था. वेड ने टेस्ट से खुद को अलग करने के बाद कहा कि, " मैं अपने परिवार, अपनी पत्नी जूलिया और बच्चों विंटर, गोल्डी और ड्यूक को मेरे करियर के दौरान किए गए बलिदानों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं." बता दें कि वेड अपना पूरा फोकस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए लगाना चाहते हैं.
36 साल के वेड उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे जिसने 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, वेड ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 17 गेंदों में 41* रन की पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था. वेड ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था. साल 2012 और 2021 के बीच 36 टेस्ट मैचों में वेड ने कुल 1613 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल थे.














