पहले ही टेस्ट में मानव सुथार का बड़ा कारनामा, 94 साल में 'बेस्ट' करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय स्पिनर

मानव सुथार ने करियर के पहले ही टेस्ट में दिखा दिया कि भारत को वह लेफ्ट-आर्म स्पिनर मिल गया, जो कई साल तक देश की सेवा करेगा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मानव सुथार के बारे में आने वाले सालों में और ज्यादा सुनने को मिलेगा
source: social media

Manav Suthar becomes only second Indian spinner: अगर आप हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट पर नजर डालें, तो विश्व क्रिकेट में अगर पाकिस्तान को काफी हद तक छोड़ दें तो स्तरीय लेफ्ट-आर्म  स्पिनरों का अभाव दिखता है, लेकिन मुल्लनपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में करियर का पहला मैच खेल रहे मानव सुथार (Manav Suthar) ने दिखाया कि वह न केवल पैदा हुए शून्य को भरने बल्कि इस मामले में मानक स्थापित करने के लिए भी तैयार हैं. निश्चित तौर पर किसी भी बॉलर का भारत के लिए टेस्ट खेलने का सपना होता है, लेकिन मानव तो इससे भी कहीं आगे चले गए. और दूसरे दिन के बाद पैदा हुई उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मानव सुथार ने तीसरे दिन पंजा जड़ दिया. और इसी साथ ही वह भारत के 94 साल के इतिहास में पहले ही टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले दसवें गेंदबाज, तो वहीं भारतीय इतिहास में पहले ही टेस्ट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्पिनर बन गए.  कुल मिलाकर सुथार ने 22 ओएवरों में 10 मेडन रखते हुए सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट लिए. करियर के पहले ही टेस्ट में उनसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्पिनर नरेंद्र हिरवानी थे, जिन्होंने पहले ही टेस्ट में कुल मिलाकर 16 विकेट लिए थे. हिरवानी ने पहली पारी में आठ और दूसरी पारी में भी इतने ही विकेट लिए थे.   

दूसरे दिन लिए थे सुथार ने 3 विकेट

मानव सुथार ने दूसरे दिन ही अपनी प्रतिभा दिग्गजों को दिखा थी थी. मुल्लनपुर की पिच में कोई भयावह मदद नहीं थी, लेकिन प्रतिभा तो यही थी उनकी गेंदों का हवा में पिछले लेफ्ट-आर्म स्पिनरों से कहीं ज्यादा तेज घुमाव. और इससे अलग उनका बेहतरीन एक्शन, कंट्रोल और बेहतरीन टप्पा. नतीजा दूसरे दिन यही रहा कि रविवार को पहले ही ओवर में ओपनर अब्दुल मलिक, फिर रहमनुल्लाह गुरबाज और फिर अफसर जजई को आउट किया. इसी प्रदर्शन ने साफ कर दिया था कि सुथार इस मैच पंजा जड़ेंगे ही जड़ेंगे. 

तीसरे दिन जारी रहा शानदार प्रदर्शन

दूसरे दिन के तीन विकेट पर सवार मॉनव का कॉन्फिडेंस तीसरे दिन भी दिखाई पड़ा. और सोमवार को उन्होंने पहले शरफुद्दीन, जमकर खेल रहे रहमत शाह और फिर मोहम्मद सलीम को आउट कर छक्का जड़ दिया. इसी के साथ ही मानव सुथार भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहले ही टेस्ट में पंजा जड़ने वाले 10वें और पहले ही टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए. 

Advertisement

पहले ही टेस्ट में भारतीय स्पिनरों के सर्वश्रेष्ठ 5 प्रदर्शन

नामप्रदर्शन प्रतिद्वंद्वी सालजगह
नरेंद्र हिरवानी 8/61, 8/75विंडीज1988चेन्नई
मानव सुथार   6/33अफगानिस्तान2026 मुल्लनपुर
दिलीप दोषी 6/103ऑस्ट्रेलिया  1979 चेन्नई
रविचंद्रन अश्विन6/47 विंडीज2011  दिल्ली
अक्षर पटेल5/60इंग्लैंड  2021चेन्नई

यह भी पढ़ें:   डेब्यू टेस्ट में तहलका, 2 छक्के फिर पहले ओवर में विकेट, मानव सुथार ने रचा इतिहास

Featured Video Of The Day
Khan Global Studies में Fire Safety ऑडिट फेल‍! छात्र खतरे में?