CSK vs MI: 43 साल के धोनी की फुर्ती देख विश्व क्रिकेट हुआ हैरान, पलक झपकने से पहले सूर्यकुमार यादव की बिखेर दी गिल्लियां - VIDEO

MS Dhoni Stump Suryakumar Yadav CSK vs MI IPL 2025: सूर्यकुमार यादव की धीमी बल्लेबाजी, 26 गेंद खेलकर बनाए मात्र 29 रन

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MS Dhoni Stump Suryakumar Yadav CSK vs MI IPL 2025

MS Dhoni Stump Suryakumar Yadav CSK vs MI IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो काफी हद तक सही साबित होता हुआ दिखा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रूप में पहले झटका लगा और तब मुंबई का टोटल स्कोर शून्य था और उसके बाद फिर 21 रन के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा और ये सिलसिला जारी था फिर 36 के स्कोर पर पहुँचते ही मुंबई को तीसरा झटका लगा जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मिलकर टीम को संभाले की कोशिश की मगर चेन्नई के गेंदबाज़ी के सामने मुंबई के बल्लेबाज़ एक समय पर मजबूर दिखने लगे.

धोनी ने स्टंप कर मचाई खलबली 

महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Stump Out by MS Dhoni) ने 26 गेंद खेलकर 29 रन बनाये जो की उनके परिचित अंदाज के मुकाबले बेहद धीमी बल्लेबाजी रही. सूर्यकुमार यादव के ऊपर ऐसा लग रहा था की दबाव बढ़ रहा है और इसका ही फायदा नूर अहमद ने उठाने का काम किया.

Advertisement
Advertisement

नूर की गेंद पर सूर्या ने क्रीज़ से बाहर निकलकर शार्ट खेलना चला और गेंद बल्ले पर नहीं आई और विकेट के पीछे सबसे तेज शिकार करने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Stump Suryakumar Yadav CSK vs MI) ने पलक झपकते ही गिल्लियां उड़ा दी. बाज की नजर और धोनी की जबरदस्त फुर्ती से किया गए स्टंप (MS Dhoni Stump Suryakumar Yadav Video) का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Rajasthan News: एक फोन कॉल ने राजस्थान पुलिस को हिला दिया | Jaipur | Metro Nation @10