चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैरों की गेंद को लेग साइड पर पुश करते हुए डीप से सिंगल हासिल किया| 10 के बाद 106/2 चेन्नई|

9.5 ओवर (0 रन) एक और कसी हुई गेंद| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी टर्न से बीट कर दिया|

9.4 ओवर (1 रन) कोण से बाहर निलती गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

9.3 ओवर (1 रन) इस बार शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गेंद को खेला, तेज़ी से भागते हुए फील्डर के आगे से रन चुरा लिया|

9.2 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस! डिफेंड करने गए लेकिन बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ|

9.1 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका! इसी के साथ चेन्नई के 100 रन पूरे हुए| कवर्स के ऊपर से मारने गए| टर्न होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

8.5 ओवर (4 रन) चौका! करारा पंच!! बड़े आराम से खड़े खड़े पंच किया गेंद को गैप में कवर्स की ओर| बल्ले से लगने के बाद बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए| ऐसा लग रहा कि ये पिच आज बल्लेबाज़ी के लिए शानदार है|

8.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|

8.3 ओवर (4 रन) बैक टू बैक चौका! इस बार ऑफ़ साइड पर!! ऊपर की गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

8.2 ओवर (4 रन) चौका! पटकी हुई गेंद को बड़े आराम से फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप मिला, कोई फील्डर नहीं थे वहां पर जिस वजह से चार रन मिल गए|

8.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

7.6 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

7.5 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|

7.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

शिवम दूबे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.3 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! कमाल का रिव्यु फील्डिंग कप्तान द्वारा लिया गया और एक बड़ी विकेट हाथ लग गई| 50 रन बनाकर उथप्पा लौटे पवेलियन| फील्डिंग टीम चाहेगी कि अब यहाँ से अपना दबदबा बनाकर रखना है| गुगली थी जिसे पढ़ नहीं पाए उथप्पा| टर्न होकर अंदर आती गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए और बीट हुए, सीधा जाकर पिछले पैड्स को लग गई| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| राहुल ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद जाके विकेट्स को लग रही थी इसलिए थर्ड अम्पायर ने भी उसे आउट करार दिया| 84/2 चेन्नई|

7.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.1 ओवर (2 रन) दुगी और इसी के साथ 26वांअर्धशतक उथप्पा द्वारा| कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए करते हुए| जिस तरह के स्टार्ट की दरकार थी वही दिलाई है| इस गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, गैप से दो रन लेते हुए पचासा पूरा किया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 9 रनों का ओवर हुआ समाप्त| पैरों पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मी पायेगा| 7 के बाद 82/1 चेन्नई, एक आक्रामक शुरुआत तो मिल गई है अब इसे बड़े स्कोर में तब्दील करना होगा|

6.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

6.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और करार पंच शॉट मोईन द्वारा और गैप से चौका बटोर लिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| बढ़िया बाउंड्री मिल गई|

6.3 ओवर (1 रन) एक और बार गेंद को सीधे बल्ले से कवर्स की ओर खेला, गैप से सिंगल हासिल किया|

6.2 ओवर (1 रन) बढ़िया पंच शॉट!! मिस्फील्ड हुई कवर्स पर, हाफ स्टॉप के रूप में सिंग्ल मिल गया|

6.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को एंगल बल्ले से थर्ड मैन की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पायेगा|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! इसी बीच पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 73/1 चेन्नई की टीम!!! फ़िलहाल क्रीज़ पर मोईन अली और रॉबिन उथप्पा ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| लखनऊ के गेंदबाजों के रन गति पर रोक लगाने में अभी तक नाकाम रहे हैं| रुतुराज गायकवाड रन आउट हो गए जिसके कारण जडेजा की सेना को एक झटका लग गया हैं| इस समय जडेजा एंड कंपनी राहुल की सेना पर हावी होती हुई...

5.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ 16 रनों का बड़ा ओवर हुआ समाप्त| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| 73/1 चेन्नई|

5.5 ओवर (6 रन) छक्का! कड़क स्वीप शॉट और पूरे छह रन मिले| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खीचकर स्क्वायर लेग की दिशा में मार दिया, गैप मिल गया और गेंद सीधा जाकर कुशन पर गिर गई|

5.4 ओवर (4 रन) बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

5.2 ओवर (1 रन) एक और बार लेग साइड पर डाली गई गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और गैप से सिंगल बटोरा|

5.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या Trump अब NATO को अकेला छोड़ देंगे? ईरान के खिलाफ नया मोर्चा खुला? | Kachehri