यह सही है कि लखनऊ का इकाना स्टेडियम की पिच तुलनात्मक रूप से काफी धीमी है, लेकिन पिछले करीब डेढ़-दो साल में काली मिट्टी की पिच बनवाने के बाद यह धीमापन काफी हद तक खत्म हुआ है. और अगर है भी, तो इसके बावजूद लखनऊ के बॉलरों के लिए आज राजस्थान (LSG vs RR) के उस तूफान को रोकना बहुत ही मुश्किल है, जो लगभग हर मैच में विरोधी टीम को दहला रहा है. और यह तूफान मिलकर लाते हैं उसके दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और सुपर किड वैभव सूर्यवंशी. जब-जब ये दोनों साथ चले हैं, तो सामने वाली टीम एकदम से हत्थे से ही उखड़ गई. और आज यही बात लखनऊ पर भी पूरी तरह से लागू होती है.
तूफान का आप असर देखिए!
जायसवाल और सूर्यवंशी के तूफान की खास बात यह है कि ये दोनों करीब-करीब समान सुरू लगाते हैं. और दोनों का बल्ला बिना हालात की परवाह किए एकदम 'ऊंचा सुर' एक ही समय में लगाते हैं. मानो दोनों कोरस में कोई गीत गा रहे हों! यही वजह है कि राजस्थान की तूफानी ओपनिंग जोड़ी का 54.66 का औसत (साझेदारी टूटने का रन अंतराल) सभी टीमों में सर्वश्रेष्ठ रहा है. और यही बात प्रति ओवर रन दर (11.44) पर भी लागू होती है.

तूफान का प्रमाण देखिए!
इस सीजन में वैभव और जायसवाल ने राजस्थान को ज्यादातर मौकों पर तूफानी शुरूआत दी है. आप नजर दौड़ा लें
-मुंबई के खिलाफ 30 गेंदों पर 80 रन जोड़े
-चेन्नई के खिलाफ 38 गेंदों पर 75 रन जोड़े
-गुजरात के खिलाफ 38 गेंदों पर 70 रन जोड़े.
अब आप ही बताएं कि जब शुरुआत ऐसी विध्वंसक होगी, तो भला कौन सी टीम चिंता में नहीं पड़ जाएगी. यही वजह है मैच से पहले लखनऊ के बॉलरों के होश उड़े हुए हैं.
दोनों की शानदार जुगलबंदी! आंकड़े बेजोड़
दोनों यूं तो एक साथ ही विरोधी बॉलरों पर टूटते हैं, लेकिन यहां भी शैली में अंतर साफ दिखाई पड़ता है. जहां वैभव का जोर सुनामी स्ट्राइक-रेट पर रहता है, तो वहीं जायसवाल पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी निभाते हैं. यह पहलू विरोधी टीम के लिए और भी सिर-दर्द बढ़ाने का काम करता है. इसने शुरुआती 6 मैचों में दोनों के आंकड़ों को बहुत ही उम्दा बना दिया है
नाम मैच रन हाई स्कोर स्ट्राइक रेट 50
सूर्यवंशी 6 246 78 236.54 2
जायसवाल 6 223 77 152.78 2
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के सामने मोहम्मद शमी का चैलेंज!, महामुकाबले में कौन किसपर पड़ेगा भारी?