2 minutes ago

LSG vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की टीम को पहला झटका प्रियांश आर्य (00) के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच अर्जुन तेंदुलकर ने पकड़ा है. टीम का स्कोर बिना किसी रन के एक विकेट है. इससे पहले लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में कामयाब रही. पारी का आगाज करते हुए जोश इंग्लिस सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 44 गेंदों में 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आयुष बदोनी 18 गेंद में 43 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल समद ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम पंजाब की तरफ से आज के मुकाबले में मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजाई और शशांक सिंह के खाते में एक-एक विकेट आए. (Scorecard)

आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन 

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

Here are the LIVE Score and Updates of LSG vs PBKS, IPL 2026 Match, Straight from Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Cricket Stadium and Lucknow

May 23, 2026 21:40 (IST)

LSG vs PBKS LIVE Score: शमी के शिकार बने प्रियांश आर्य, अर्जुन तेंदुलकर ने पकड़ा गजब का कैच, पंजाब को लगा पहला झटका

पंजाब किंग्स की टीम को पहला झटका प्रियांश आर्य (00) के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच अर्जुन तेंदुलकर ने पकड़ा है. टीम का स्कोर बिना किसी रन के एक विकेट है. 

May 23, 2026 21:37 (IST)

LSG vs PBKS LIVE Score: शमी के शिकार बने प्रियांश आर्य, अर्जुन तेंदुलकर ने पकड़ा गजब का कैच

पंजाब किंग्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर मोहम्मद शमी डाल रहे हैं. 

May 23, 2026 21:24 (IST)

LSG vs PBKS LIVE Score: जोश इंग्लिस की फिफ्टी, LSG ने पंजाब को जीत के लिए दिया 197 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की बीच लखनऊ में खेला जा रहा है. जहां लखनऊ की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में कामयाब हुई है. पारी का आगाज करते हुए जोश इंग्लिस सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 44 गेंदों में 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आयुष बदोनी 18 गेंद में 43 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल समद ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रनों को योगदान दिया. विपक्षी टीम पंजाब की तरफ से आज के मुकाबले में मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजाई और शशांक सिंह के खाते में एक-एक विकेट आए. 

May 23, 2026 21:08 (IST)

LSG vs PBKS LIVE Score: मुकुल चौधरी आउट

मुकुल चौधरी भी आउट हो चुके हैं. उन्हें यानसन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच एक रन बनाने में कामयाब रहे. 

Advertisement
May 23, 2026 21:01 (IST)

LSG vs PBKS LIVE Score: इंग्लिस आउट!

जोश इंग्लिस 72 रन बनाकर लौटे, लखनऊ की आधी टीम पवेलियन में. शशांक सिंह ने जोश इंग्लिस को आउट किया, श्रेयस अय्यर द्वारा कैच पकड़े गए!! योजना काम कर गई और कैच लेने के बाद श्रेयस के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ गई. बैक ऑफ अ लेंथ गेंद और ऑफ स्टंप से काफी बाहर, इंग्लिस इसे गेंदबाज के सिर के ऊपर से जोर से मारने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने इसे अच्छी तरह और पर्याप्त सीधा मारा था, लेकिन श्रेयस ने खुद को लॉन्ग-ऑन पर बहुत सीधा (स्ट्रेट) खड़ा किया था. इस जाल से बचने का एकमात्र तरीका यह था कि इंग्लिस शॉट में इतनी ताकत लगाते कि गेंद रस्सियों के पार चली जाए. वह ऐसा नहीं कर पाए और अंत में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान को कैच थमा बैठे। जोश इंग्लिस कैच श्रेयस अय्यर बोल्ड शशांक सिंह 72 (44 गेंद) , चौके 9, छक्के 2]

May 23, 2026 20:53 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 15 ओवरों में बनाए 147 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए हैं. जोश इंग्लिस 40 गेंद में 69 और अब्दुल समद दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी (00), निकोलस पूरन (02), आयुष बदोनी (43) और कैप्टन ऋषभ पंत (26) हैं. 

Advertisement
May 23, 2026 20:47 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: चहल के शिकार बने पंत, यानसन ने पकड़ा गजब का कैच, LSG को लगा चौथा झटका

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को चौथा झटका कैप्टन ऋषभ पंत के रुप में लगा है. पंत को युजवेंद्र चहल ने मार्को यानसन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व पंत ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 22 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 118.18 की स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 13.5 ओवरों में 4-134 रन है. 

May 23, 2026 20:35 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: जोश इंग्लिस ने जड़ा आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक

जोश इंग्लिस ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 30 गेंद में 183.33 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम का स्कोर 12 ओवरों में 122/3 रन है. 

May 23, 2026 20:27 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: इंग्लिस और पंत ने संभाला मोर्चा

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाने में कामयाब हुई है. जोश इंग्लिस 24 गेंद में 37 और कैप्टन ऋषभ पंत 10 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

May 23, 2026 20:13 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: प्रभसिमरन की कमाल की स्टंपिंग, आयुष बदोनी आउट, LSG को लगा तीसरा झटका

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को तीसरा झटका आयुष बदोनी के रुप में लगा है. जिन्हें प्रभसिमरन सिंह ने शानदार तरीके से स्टंपिंग करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बदोनी ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 18 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 43 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 6.4 ओवरों में 3-69 रन है. 

Advertisement
May 23, 2026 20:02 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: लखनऊ ने पहले पॉवरप्ले में ठोके 66 रन

लखनऊ में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाने में कामयाब हुई है. जोश इंग्लिस 12 गेंद में 19 और आयुष बदोनी 16 गेंद में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी (00) और निकोलस पूरन (02) हैं.

May 23, 2026 19:57 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: लखनऊ ने 5 ओवरों में बनाए 42 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए हैं. जोश इंग्लिस 11 गेंद में 18 और आयुष बदोनी 11 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी (00) और निकोलस पूरन (02) हैं. 

Advertisement
May 23, 2026 19:51 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: मार्को यानसन ने निकोलस पूरन को किया बोल्ड, लखनऊ को लगा दूसरा झटका

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को दूसरा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा है. मार्को यानसन ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व पूरन ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल सात गेंदों का सामना किया. इस बीच वह दो रन ही बना पाए. टीम का स्कोर 2.5 ओवरों में 2-20 रन है. 

May 23, 2026 19:42 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: अर्शिन कुलकर्णी आउट, उमरजई के बने शिकार, इंग्लिस पर टिकी नजर

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को पहला झटका अर्शीन कुलकर्णी के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए पहली ही गेंद पर अजमतउल्लाह ओमरजाई के शिकार बने हैं. उनका कैच विकेट के पीछे प्रभसिमरन ने पकड़ा. टीम का स्कोर 1.1 ओवरों की समाप्ति के बाद 1-16 रन है. 

May 23, 2026 19:32 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: जोश इंग्लिस और अर्शिन कुलकर्णी कर रहे हैं पारी का आगाज

खेल शुरू हो चुका है. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से जोश इंग्लिस के साथ अर्शिन कुलकर्णी पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं. 

May 23, 2026 19:28 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI: जोश इंग्लिस, अर्शीन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और कीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन ख़ान. 

लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, एम सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह और आकाश सिंह. 

May 23, 2026 19:26 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: आज के मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह (कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरज़ाई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल. 

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब: हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टॉयनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद और प्रवीण दुबे. 

May 23, 2026 19:05 (IST)

LSG vs PBKS LIVE: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है. 

Featured Video Of The Day
Donald Trump Breaking News: बेटे की शादी में नहीं जाएंगे ट्रंप | Iran Israel War
Topics mentioned in this article