LSG vs CSK: सीजन के पहले मैच में आकाश आए, फैंस के बीच छा गए, जानें कौन हैं आकाश महाराज सिंह

Akash Singh: आकाश सिंह ने सीजन के पहले ही मैच में बहुत ही शानदार गेंदबाजी से लखनऊ प्रबंधन की नीति पर सवाल खड़ा कर दियाो

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Akash Singh: आकाश सिंह ने सीजन के पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया
source: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के लिहाज से बहुत ही अहम मुकाबले में युवा पेसर आकाश महाराज सिंह (Akash Singh) उस पर जोरदार वार करके फिर से फैंस को अपना परिचय दिया कि वह चार साल पहले  वाले आकाश सिंह नहीं है. सीजन का पहला मैच खेल रहे आकाश सिंह मैच से पहले ही कुछ बड़ा करने की ठानकर मैदान पर उतरे थे. और यह हर विकेट चटकाने के बाद उनके सेलिब्रेशन में भी साफ-साफ दिखाई पड़ा. लेफ्टी पेसर ने चेन्नई के एक के बाद एक विकेट चटकाकर उसके पावर-प्ले की हवा निकाल दी. आकाश ने कोटे के 4 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट लिए, जो उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी बना सकता है. 

बॉलिंग दमदार, धुरंधर हुए बेजान!

आकाश की बॉलिंग से साफ दिखाई पड़ा कि लखनऊ प्रबंधन ने उन्हें शुरुआती मैचों में न खिलाकर कितनी बड़ी गलती की.  इस लेफ्टी पेसर ने बारी-बारी से कप्तान गायकवाड़, संजू सैमसन और सुनामी बल्लेबाज उर्विल पटेल को आउट किया. आकाश के पास भले ही ज्यादा सीम और स्विंग नहीं है, लेकिन उनके खिलाफ बड़े शॉट खेलना आसान नहीं है. और कप्तान गायकवाड़ और उर्विल पटेल पुल खेलने की कोशिश में आऊट हुए.

राजस्थान से खेलते हैं घरेलू क्रिकेट

उम्र के 35वें साल में चल रहे आकाश महाराज सिंह घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते है. और लेफ्टी पेसर ने खेले 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 27 विकेट चटकाए हैं तो 14 लिस्ट मैचों में 17 और 20 टी20 यानी सैय्यद मुश्ताक अली  ट्रॉफी में उन्होंने राजस्थान के लिए 29 मैचों में 22 विकेट लिए. इंडियन प्रीमियर लीग की बात करें, तो उन्होंने कम उम्र में ही साल 2021 में राजस्थान के लिए करियर का आगाज किया था. इस सीजन में आकाश सिर्फ एक ही मैच खेले और उन्होंने 40 रन देकर 2 विकेट लिए. फिर साल 2023 में आकाश को चेन्नई ने चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के रूप में जोड़ा. इस साल आकाश ने 6 मैचों में 9.89 के इकॉमी रन-रेट े 6 विकेट लिए थे.  

सीजन के पहले ही मैच में धमाल

साल 2025 में लखनऊ ने उनके 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर लिया. और पिछले साल आकाश ने 3 मैचों में 4 विकेट चटकाए. इसमें एक ही मैच में 30 रन पर 2 विकेट का प्रदर्शन भी शामिल था. इस साल फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया, लेकिन मैच तब खिलाया जब टीम प्ले-ऑफ राउंड से बाहर हो चुकी थी. और लेफ्टी पेसर ने सीजन के पहले ही मैच में तीन बड़े विकेट लेकर लखनऊ प्रबंधन को गलत साबित किया कि इससे पहले लीग मैचों में उन्हें न खिलाना एक बड़ी गलती थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'आपने क्या किया है? अब ऐसे लोग भी सलाह देने  लग गए', फिर से अर्शदीप सोशल मीडिया पर कमेंट से विवाद में फंसे

Featured Video Of The Day
NEET देने वाले छात्र ने की खुदकुशी, पिता ने कहा- पेपर शानदार हुआ था... 650 नंबर आने की थी उम्मीद