NED vs PAK: लोगन वैन बीक की हुई इतनी कुटाई कि बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

Logan van Beek, Netherlands vs Pakistan: लोगन वैन बीक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक टीम के खिलाफ नीदरलैंड्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Logan van Beek
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया
  • नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज लोगन वैन बीक ने चार ओवरों में 46 रन खर्च कर सबसे महंगे गेंदबाज बने
  • लोगन वैन बीक के नाम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड पहले भी दर्ज था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Logan van Beek, Netherlands vs Pakistan: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. बहुप्रतीक्षित आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज (सात फरवरी) नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया. जहां नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज लोगन वैन बीक (Logan van Beek) काफी महंगे रहे. उन्होंने अपनी टीम की तरफ से कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 11.50 की इकॉनमी से 46 रन लुटा डाले. जिसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह नीदरलैंड्स की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

पहले भी लोगन वैन बीक के ही नाम दर्ज था यह अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड 

आज के मुकाबले से पूर्व भी यह अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड नीदरलैंड्स की तरफ से लोगन वैन बीक के ही नाम दर्ज था. उन्होंने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ एक मुकाबले में अपने चार ओवरों के स्पेल में 11.25 इकॉनमी से 45 रन लुटा डाले थे. यही नहीं 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चार ओवरों के स्पेल में 11.25 इकॉनमी से 45 रन लुटाए थे. अब पाकिस्तान के खिलाफ आज के मुकाबले में 46 रन खर्च करते हुए उन्होंने खुद के स्तर को और नीचे किया है.

नीदरलैंड्स की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पांच गेंदबाज 

46 रन - लोगन वैन बीक - बनाम पाकिस्तान - 2026
45 रन - लोगन वैन बीक - बनाम श्रीलंका - 2024
45 रन - लोगन वैन बीक - बनाम भारत - 2022
43 रन - अहसान मलिक - बनाम न्यूजीलैंड - 2014 
43 रन - लोगन वैन बीक - बनाम बांग्लादेश - 2016 

रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को मिली हार 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो कोलंबो में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 19.5 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 147 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसे पाक टीम ने 19.3 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया. आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में 29 रनों की बेहतरीन मैच जिताऊ पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 

यह भी पढ़ें- IND vs USA : वानखेड़े की पिच क्या गुल खिलाएगी, बैट या बॉल, किसका होगा हल्ला बोल, जानें सबकुछ


 

Featured Video Of The Day
Ritu Tawde होंगी BMC Mayor, शिवसेना शिंदे को मिला उप महापौर पद | BMC Elections 2026 | Maharashtra
Topics mentioned in this article