- पीसीबी ने बीसीसीआई को भेजा नया प्रस्ताव
- World Cup आयोजन स्थलों की समीक्षा कर रहा है पाक
- भारतीय फैंस को मिल गया मौका...मौका !
पिछले दिनों Asia Cup 2023 का विवाद सुलझने के बाद अब पाकिस्तान और भारत के बीच World Cup 2023 को लेकर नयी खींचतान शुरू हो गयी है. हालिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बीसीसीआई द्व्रारा उसके मैचों को लेकर प्रस्तावित नए आयोजनस्थलों को लेकर बिल्कुल खुश नहीं है. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान एनालिस्टों ने अपनी टीम के लिए आयोजनस्थलों के डाटा की समीक्षा करना शुरू कर दिया है. और अब पीसीबी ने चेन्नई में स्पिन फ्रेंडली पिच पर अफगानिस्तान के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया से खेलने की इच्छा जाहिर की है. क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार पीसीबी ने प्रस्ताव रखा है कि पाक टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान, जबकि चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद करेगी. हालांकि, एपेक्स क्रिकेट काउंसिल ने जोर देते हुए कहा है कि पाकिस्तान अहमदाबाद में अपना मैच खेल सकता है. हालांकि, इसे लेकर पीसीबी को सरकार की मंजूरी की जरूरत होगी. पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहे विवाद के कारण टूर्नामेंट के शेड्यूल का औपचारिक ऐलान टाल दिया गया है. इस साल करीब 12 साल बाद विश्व कप का आयोजन भारतीय धरती पर होगा. आखिरी बार भारत ने साल 2011 में विश्व कप का आयोजन किया था. बहरहाल, पाकिस्तान के विश्व कप में चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ न खेलने के प्रस्ताव का भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. ये देखिए
विश्व कप है या शादी...
ऐसे भी कमेंट हैं
अब डर का इलाज क्या है !
पुराने वीडियो पोस्ट कर मजाक बना रहे हैं भारतीय
फैंस सलाह भी दे रहे हैं
--- ये भी पढ़ें ---
* एशिया कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे मैच, किस फॉर्मेट में खेला जाएगा पूरा टूर्नामेंट
* Virat Kohli ने अपने नए पोस्ट में 'बदलाव' की बात करके फैन्स के बीच मचाई हलचल














