"चेतेश्वर पुजारा की तरह..." संजय मांजरेकर ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली को दी अहम सलाह, बताया कैसे हासिल होगी फॉर्म

Sanjay Manjrekar Reaction on Virat Kohli: भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने खराब लय में चल रहे विराट कोहली से इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म हासिल करने के लिए इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का सुझाव दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sanjay Manjrekar: संजय मांजरेकर ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली को दी अहम सलाह

Sanjay Manjrekar advice to Virat Kohli: भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने खराब लय में चल रहे विराट कोहली से इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म हासिल करने के लिए इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का सुझाव दिया. भारत और इंग्लैंड जून-जुलाई में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे और कोहली हाल में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपने खेल में सुधार करने के लिए बेताब होंगे.

'स्टार स्पोर्ट्स' के 'डीप पॉइंट पॉडकास्ट' में मांजरेकर ने भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले वहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने के लिए लाल गेंद से अभ्यास करने की सलाह दी. मांजरेकर ने कहा,"कोहली को लाल गेंद से काफी क्रिकेट खेलने की जरूरत है. इंग्लैंड में पहला टेस्ट जून में है जबकि काउंटी चैंपियनशिप अप्रैल में शुरू होगी. वह पुजारा की तरह काउंटी टीम में शामिल हो सकते हैं और जरूरी मैच अभ्यास हासिल कर सकते हैं."

उन्होंने कहा,"भारत इसके बाद शुरुआती टेस्ट मैचों में उनके प्रदर्शन का आकलन कर सकता है. उनकी बल्लेबाजी में अगर सुधार दिखता है तो वह टीम के लिए खेलना जारी रख सकते हैं. हम यह नहीं चाहते है कि कोहली वहां जाकर संघर्ष करें जैसा हमने पहले भी देखा है. यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं होगा. काउंटी क्रिकेट खेलना उनके लिए बहुत समझदारी भरा कदम हो सकता है."

बता दें, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सौराष्ट्र के खिलाफ राजकोट में अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिये दिल्ली की 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में रखा गया है लेकिन उनके चोट की खबर आने के बाद अभी उनके खेलने को लेकर संशय है. समझा जाता है कि कोहली ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के आला अधिकारियों को बताया है कि उन्हें सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दौरान गर्दन में हल्की चोट लगी थी.

वहां फिजियो ने उनका उपचार किया और अभी इस बारे में तस्वीर साफ नहीं है कि वह 23 जनवरी से होने वाला रणजी मैच खेलेंगे या नहीं. वह खेलेंगे या कुछ दिन अभ्यास के लिये राजकोट जायेंगे , इसके बारे में तभी पता चलेगा जब वह डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली को बताएंगे.

कोहली ने 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में आखिरी बार रणजी मैच खेला था. इसके एक साल बाद सचिन तेंदुलकर ने लाहली में हरियाणा के खिलाफ अपना आखिरी रणजी मैच खेला. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सात साल बाद रणजी मैच खेलेंगे हालांकि समझा जाता है कि उन्होंने कप्तानी से इनकार कर दिया. इसके मायने हैं कि आयुष बडोनी ही कप्तान होंगे.

Advertisement

बीसीसीआई ने सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिये घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है. यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिये और शुभमन गिल पंजाब के लिए खेल रहे हैं. रोहित शर्मा मुंबई रणजी टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं हालांकि उनका खेलना अभी तय नहीं है.

यह भी पढ़ें: "इसकी जांच होनी चाहिए..." हरभजन सिंह ने BCCI के 'नए नियमों' पर उठाए सवाल, चौंकाने वाला बयान देकर मचाई सनसनी

Advertisement

यह भी पढ़ें: Karun Nair: "सब कुछ मेरे..." इतिहास रचने के बाद करुण नायर ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

Featured Video Of The Day
Assam Election2026: असल में मुसलमानों पर अन्याय : Asaduddin Owaisi | Himanta | NDTV India
Topics mentioned in this article