6, 6, 6, 6, 6, 6: कुशल भुर्तेल ने 1 ओवर में लगाए 6 छक्के, नेपाल ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, VIDEO

China vs Nepal, Asian Games Men Qualifier 2026: कुशल भुर्तेल नेपाल की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि केवल दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम दर्ज था. जिन्होंने 2024 में एसीसी मेन्स प्रीमियर कप में कतर के खिलाफ छह छक्के जड़े थे. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कुशल भुर्तेल का धमाका

China vs Nepal, Asian Games Men Qualifier 2026: एशियन गेंस क्वलिफायर 2026 (Asian Games Qualifier 2026) का पहला मुकाबला आज (31 मई 2026) नेपाल और चीन (Nepal vs China) के बीच सिंगापुर में खेला गया. जहां नेपाल की टीम 221 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल (Kushal Bhurtel) का जलवा रहा. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 43 गेंदों में 300.00 की स्ट्राइक रेट से 129 रनों की शतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को पांच चौके और 16 बेहतरीन छक्के देखने को मिले. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. 

चेन झूओ यू के एक ओवर में भुर्तेल ने जड़े छह छक्के 

चीन की तरफ से पारी का नौवां ओवर लेकर मैदान में आए चेन झूओ यू (Chen Zhuo Yue) के खिलाफ भुर्तेल एक अलग ही अंदाज में नजर आए. उनके विस्फोटक प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने देखते ही देखते इस ओवर में छह छक्के उड़ाते हुए इतिहास रच दिया. जिसके साथ ही वह नेपाल की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि केवल दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम दर्ज था. जिन्होंने 2024 में एसीसी मेन्स प्रीमियर कप में कतर के खिलाफ छह छक्के जड़े थे. 

भुर्तेल नेपाल की तरफ से T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बने पहले बल्लेबाज 

यहीं नहीं भुर्तेल नेपाल की तरफ से T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम दर्ज थी. जिन्होंने नेपाल की तरफ से T20I क्रिकेट में कुल 89 छक्के लगाए हैं. मगर पिछले मुकाबले में कुल 16 छक्के उड़ाते हुए भुर्तेल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने नेपाल की तरफ से कुल 77 T20I मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 75 पारियों में 99 छक्के निकले हैं. 

Advertisement

भुर्तेल नेपाल की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने 

भुर्तेल नेपाल की तरफ से T20I क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने कुशाल मल्ला को पीछे छोड़ा है. मल्ला ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ एक पारी में कुल 12 छक्के उड़ाए थे. मगर पिछले मुकाबले में चीन के खिलाफ 16 छक्के जड़ते हुए भुर्तेल ने यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. 

T20I क्रिकेट में दो बार 300 प्लस रन बनाने वाली पहली टीम बनी नेपाल 

नेपाल T20I क्रिकेट में दो बार 300 प्लस रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. पहली बार उन्होंने 2023 में एशियन गेम्स के तहत मंगोलिया खिलाफ 314 रन बनाए थे. अब चीन के खिलाफ 313 रन ठोकते हुए इतिहास रच दिया है. 

Advertisement

टी20 क्रिकेट के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाज 

युवराज सिंह - भारत - 2007 (टी20 वर्ल्ड कप)
कीरोन पोलार्ड - वेस्टइंडीज - 2021
दीपेंद्र सिंह ऐरी - नेपाल - 2023 (एसीसी मेन्स प्रीमियर कप)
कुशल भुर्तेल - नेपाल - 2026 (एशियन गेंस क्वलिफायर)

नेपाल को मिली जीत 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो सिंगापुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए भुर्तेल ने 129 रनों की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कुशाल मल्ला ने नाबाद 85 और रोहित पौडेल ने नाबाद 69 रनों का योगदान दिया. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चीन की टीम 19.2 ओवरों में 92 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए शेनजियन झेंग ने 15 गेंदों में सर्वाधिक 31 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा डु जियानहाओ पारी का आगाज करते हुए 26 गेंद में 17 और कैप्टन तियान सेनकुन 17 गेंद में 12 रन बनाने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें- बाबर आजम का धमाका, 'सेना' देशों के खिलाफ बनाया गजब का रिकॉर्ड, खास कारनामा करने वाले बने पहले पाकिस्तानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
'मंत्रीजी मानते ही नहीं...' PM मोदी की फिजूलखर्ची रोकने की नसीहत महाराष्ट्र में बेअसर
Topics mentioned in this article