Kumar Sangakkara on Vaibhav Sooryavanshi: केकेआर के खिलाफ मैच में एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी. पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी निराश नजर आए थे. इस आईपीएल में जसप्रीत बुमराह और जोश हेज़लवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ़ बेखौफ बल्लेबाजी से टूर्नामेंट में धूम मचाने के बाद, वैभव सूर्यवंशी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्रफुल हिंगे की गेंद पर'गोल्डन डक' पर आउट होना पड़ा था. जिस तरह से वैभव आउट हुए थे उसको लेकर बातें शुरू हो गई कि 15 साल के इस बल्लेबाज को तोड़ मिल चुका है.
Photo Credit: BCCI
राजस्थान के हेड कोच का वैभव को खास मैसेज
लेकिन केकेआर के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के ,कोच कुमार संगाकारा ने वैभव सूर्शवंशी के गोल्डन डक पर आउट होने को लेकर रिएक्ट किया है और इस बल्लेबाज को खुलकर खेलने की छूट दे दी है. जिससे यकीनन अब केकेआर के खेमे में खलबली मच गई होगी. केकेआर के खिलाफ मैच से पहले कुमार संगाकारा ने वैभव को खास संदेश भी दिया और कहा, "वैभव के लिए मेरा संदेश सीधा-सा है, हर चीज़ का मजा लो. चाहे 35 गेंदों में 100 रन हों, 15 गेंदों में 50, या पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट होना, तुम्हें रन बनाने की भी आजीदी है, और नाकाम होने की भी. यह क्रिकेट का एक अहम हिस्सा है.”
वह नेट्स पर कड़ी मेहनत करता है
संगकारा ने उस युवा खिलाड़ी से जुड़ी उम्मीदों के बारे में बात करते हुए कहा, “वैभव एक बहुत ही शानदार युवा खिलाड़ी है. लोग उसकी प्रतिभा की बात करते हैं, लेकिन उन्हें यह भी समझना चाहिए कि वह नेट्स पर कितनी कड़ी मेहनत करता है. वह खेल को बहुत अच्छी तरह से समझता है, स्थितियों का पहले से अंदाजा लगा लेता है, और गेंदबाजों के खिलाफ़ असरदार योजनाएं बनाता है.”
वैभव सूर्यवंशी का तहलका
वैभव सूर्यवंशी इस साल की शुरुआत में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत में 175 रनों की शानदार पारी खेली थी, उसने उसी लय को IPL में भी बरकरार रखा है. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन बनाकर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया, और 5 पारियों में 263 से ज्यादा का जबरदस्त स्ट्राइक रेट बनाए रखा है. उसका निडर अंदाज शुरू से ही साफ नज़र आया है. वैभव ने बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, और फिर हेजलवुड पर चौकों की झड़ी लगाकर हमला बोला था.
अब केकेआर के खिलाफ सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी.
ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने














