krishnamachari Srikkanth Prediction on Sanju Samson: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच होना है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के. श्रीकांत का कहना है कि पंजाब के खिलाफ मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला चलेगा. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैच चेपॉक में खेला जाएगा, वही विकेट जहां संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में वापसी की थी और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था. वह निश्चित रूप से एक जबरदस्त पारी खेलेंगे. यह उनके लिए शानदार फॉर्म में वापस आने के लिए आदर्श विकेट है. शुरुआती चार से पांच गेंदें देखने के बाद संजू को पागल हो जाना चाहिए. मुझे विश्वास है कि वह पंजाब को हरा देंगे."
श्रीकांत ने कहा कि अगर अगर संजू सैमसन चलते हैं, तो पंजाब किंग्स के पास उनका मुकाबला करने वाला कोई नहीं है. पूर्व ओपनर ने कहा, "जो टीम 220 रन बनाएगी, वही मैच जीतेगी. दोनों टीमें ऐसा कर सकती हैं. मैच 50-50 है. कागज पर, पंजाब पसंदीदा टीम हो सकती है. लेकिन अच्छी बल्लेबाजी पिच पर, सीएसके अच्छा करेगी. पिछले साल भी ऐसा ही था."
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर सके थे और मात्र 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए थे.
आरआर के खिलाफ सीएसके का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था. गुवाहाटी में खेले गए मैच में सीएसके 127 रन पर सिमट गई थी. आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया था.
अपने घरेलू मैदान पर सीएसके पिछले मैच के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेगी और सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. निश्चित रूप से टीम संजू सैमसन से एक बड़ी पारी की उम्मीद इस मैच में करेगी.














