1 minute ago

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score, IPL 2026: ईडन गार्डन में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का तूफान आया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को इस सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. हैदराबाद ने 8 ओवर में 100 से अधिक रन कूटे हैं. ट्रेविस हेड 46 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. कोलकाता इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि हैदराबाद ने एक बदलाव किया है. इस मैच पर बारिश का साया है. बता दें, दोनों ही टीमें इस सीजन का अपना पहला मैच गंवा चुकी हैं. ऐसे में दोनों का लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा. (Live Scorecard)

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील कराइन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन: 1 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने

KKR vs SRH Live Score, IPL 2026: Follow Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad live updates, scorecard and key moments at Eden Gardens.

Apr 02, 2026 20:29 (IST)

KKR vs SRH Live Score: अभिषेक को जाना होगा

अभिषेक शर्मा को जाना होगा. मुज़ारबानी ने 3 गेंद के अंदर दूसरा विकेट लिया. वरुण चक्रवर्ती ने जबरदस्त कैच लपका है. मुजाराबानी केकेआर के लिए काम कर रहे हैं. किशन और अभिषेक दोनों पवेलियन लौटे. घरेलू टीम खेल में वापस आ गई है और खुशी स्पष्ट है. 112 किमी की धीमी शॉर्ट लेंथ डिलीवरी, ठीक बल्लेबाज के पास और अभिषेक के पास पुल खेलने के लिए ज्यादा जगह नहीं थी, लेकिन फिर भी वह इसे डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लैट हिट करने में कामयाब रहे. गेंद वरुण से दूर दिख रही थी, लेकिन उन्होंने शानदार कैच लपका. वह तेजी से अपनी दाहिनी ओर बढ़े और डाइव लगाई. अभिषेक को भी यकीन नहीं हुआ. अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाकर 48 रन बनाकर आउट हुए.
8.4 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 112/3

Apr 02, 2026 20:25 (IST)

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है. ईशान किशन को जाना होगा. ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने यह शिकार किया है. बाउंड्री लाइन पर रिंकू सिंह ने कैच लपका. अच्छा कैच रहा. यह विकेट लेने वाली डिलवरी नहीं थी. शॉर्ट थी और एंगल से बाहर निकली. काफी बाहर थी और ईशान ने इस पर कट खेलना चाहा. स्क्वायर की तरफ स्लैश किया और स्वीपर कवर पर रिंकू सिंह ने कैच लपका. रिंकू सिंह ने अच्छा जज किया कैच को. केकेआर सिर्फ विकेट से ही मैच में वापसी कर सकता है अब. ईशान किशन 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए.
8.2 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 111/2

Apr 02, 2026 20:16 (IST)

KKR vs SRH Live Score: दूसरे छोर से ईशान किशन

दूसरे छोर से ईशान किशन का आक्रमण जारी है. पिछले ओवर में हैदराबाद ने चौकों की हैट्रिक लगाई है. कार्तिक त्यागी ने गेंदबाजी खराब नहीं की है, लेकिन बल्लेबाजी कुछ ज्यादा ही आक्रमक है. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं.  ईशान किशन ने सिर्फ 8 ओवर खेले हैं. हैदराबाद ने 8 ओवर में ही 110 रन कूट दिए हैं. 
8.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 110/1

Apr 02, 2026 20:10 (IST)

KKR vs SRH Live Score: 100 के करीब हैदराबाद

7 ओवर हुए हैं और सनराइजर्स हैदराबाद 100 के स्कोर से सिर्फ 2 रन दूर हैं. अभिषेक शर्मा अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. ईडन गार्डन में अभिषेक का तूफान आ चुका है. हैदराबाद का रन रेट 14 का है. क्या आज 300 का टोटल होगा? आईपीएल इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है. आज सुनील नरेन पर काफी कुछ निर्भर रहने वाला है. 
7.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 98/1

Advertisement
Apr 02, 2026 20:08 (IST)

KKR vs SRH Live Score: पावरप्ले पूरा

पावरप्ले पूरा हुआ. लेकिन जब तक अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं, बाउंड्री का अभिषेक नहीं रूकने वाला है. हैदराबाद ने 84 रन ठोके हैं और सिर्फ 1 विकेट गंवाया है. कप्तान रहाणे ने एक के बाद एक गेंदबाजी बदलाव किए, लेकिन किसी को समझ नहीं आ रहा है कि क्या गेंदबाजी की जाए. अब ईशान किशन आए हैं, और वो किस इंटेट के साथ बैटिंग करते हैं, यह सभी जानते हैं? तूफान का अंदेश था, लेकिन यह समय से पहले ही आ गया है.

6.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 84/1

Apr 02, 2026 20:05 (IST)

KKR vs SRH Live Score: ट्रेविस हेड आउट

हैदराबाद को पहला झटका लगता हुआ. एक बार फिर हवाई फायर का प्रयास था, लेकिन इस बार कनेक्शन सही नहीं हुआ और कैमरून ग्रीन ने कोई गलती नहीं की. कप्तान रहाणे का कैच छोड़ना अधिक महंगा नहीं पड़ा है टीम को. कार्तिक त्यागी के खाते में सफलता आई है. बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए पड़ने के बाद एंगल से गेंद आई. हेड ने फ्लैट शॉर्ट खेलना चाहा, लेकिन आखिरी समय में उनका ग्रीप छूट गया. पिछला हाथ हेंडल से हट गया. ट्रेविस हेड 21 गेंद में छह चौके और तीन छक्के लगाकर 46 रन बनाकर आउट हुए. 
5.4 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 82/1

Advertisement
Apr 02, 2026 20:02 (IST)

KKR vs SRH Live Score: बाउंड्री का 'अभिषेक'

वरुण चक्रवर्ती को लाए गया था पावरप्ले में रन रोकने के लिए. लेकिन उनका हाल और बुरा हुआ है. उनके ओवर में 25 रन आए हैं. अभिषेक शर्मा ने छक्के के साथ उनका स्वागत किया था. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर फिर छक्का जड़ा. ओवर की चौथी गेंद एक्सट्रा कवर की ओर चौका. पांचवीं गेंद पर भी चौका जड़ा गया. जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने फिर चौका जड़ा. 5 ओवरों का खेल हुआ है अभी तक और हैदराबाद का स्कोर 50 पार है. अभी पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. 
5.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 71/0

Apr 02, 2026 19:52 (IST)

KKR vs SRH Live Score: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी

ट्रेविस हेड ने वैभव के इस ओवर में बाउंड्री की बरसात कर दी है. चौके के साथ ओवर का स्वागत किया. इसके बाद तीसरी गेंद पर सामने की ओर छक्का जड़ा. इसके बाद फिर छक्का जड़ा. ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा. वैभव के इस ओवर में 21 रन बटोरे हैं. 18 ओवर फेंकी गई हैं अभी तक और हैदराबाद का स्कोर 50 के करीब है. क्या आज 300 बनेगा?
3.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 43/0

Apr 02, 2026 19:50 (IST)

KKR vs SRH Live Score: आक्रमक अंदाज दिखाया

ट्रेविड हेड और अभिषेक शर्मा ने ट्रेलर दिखा दिया है. ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर हेड ने चौका जड़ा जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने छक्का जड़ा. मुजरबानी के इस ओवर में 16 रन आए हैं.
2.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 22/0

Apr 02, 2026 19:49 (IST)

KKR vs SRH Live Score: संयत शुरुआत हुई है

पहले ओवर में ट्रेविस हेड ने संयत शुरुआत की है. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. पहले ओवर से सिर्फ 6 रन आए हैं. 
1.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 6/0

Advertisement
Apr 02, 2026 19:47 (IST)

KKR vs SRH Live Score IPL 2026: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी मौजूद है. यह हाई स्कोरिंग पिच है. ऐसे में आज दोनों पावरप्ले में ही कोलकाता को पस्त करना चाहेंगे. कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.

Apr 02, 2026 19:15 (IST)

KKR Vs SRH LIVE Score: ईडन पर अभिषेक का अब तक का प्रदर्शन

ईडन गार्डन पर पिछले साल जनवरी में अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत में 232 के स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए थे. पर उस मैच के अलावा वो जब भी यहां उतरे उनके बल्ले से रन नहीं निकले. पिछले तीन सालों के आईपीएल में ईडन पर अभिषेक ने 32, 32 और 2 रनों की पारियां खेली हैं. वहीं पिछले महीने ही यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी वो केवल 10 रन ही जोड़ पाए.

Advertisement
Apr 02, 2026 19:14 (IST)

KKR Vs SRH LIVE Score: ऐसी है दोनों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील कराइन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट सब्स: फिन एलन*, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन: 1 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने

इम्पैक्ट सब्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन.

Apr 02, 2026 19:04 (IST)

KKR Vs SRH LIVE Score: कोलकाता ने चुनी बॉलिंग

सिक्का उछला और गिरा रहाणे के पक्ष में. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. रहाणे का मानना है कि बाद में ओस रहेगी. इसके अलावा कोलकाता बिना किसी बदलाव के उतरी है. वहीं हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा है कि वह पहले बैटिंग करना चाहते. इसके साथ ही मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है.

Apr 02, 2026 18:02 (IST)

IPL 2026 LIVE: प्वॉइंट्स टेबल में कौन कहा

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score: कोलकाता और हैदराबाद शुरुआती मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर हैं.

Apr 02, 2026 18:01 (IST)

IPL 2026 LIVE: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score:  कोलकाता का हैदराबाद के खिलाफ पलड़ा भारी है. देखना होगा कि क्या ईशान किशन एंड कंपनी आज कोई कमाल दिखा पाती है या नहीं.

Apr 02, 2026 18:00 (IST)

IPL 2026 LIVE: ऐसी हैं दोनों टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा.

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी.

Apr 02, 2026 17:59 (IST)

IPL 2026 LIVE: कोलकाता vs हैदराबाद, किसका खुलेगा खाता

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद है. दोनों ही टीमों को अपने शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज किसी ना किसा का जीत का खाता तो खुलने वाला है. 

Featured Video Of The Day
Lebanon में इज़रायल का भीषण हमला, Ground Zero से देखिए ताज़ा हालात क्या