14.5 ओवर (4 रन) चौका!!! वाइड यॉर्कर लाइन की गेंद डाली गई जिसको बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए|
14.4 ओवर (6 रन) छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
14.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को शॉर्ट कवर्स की ओर खेलकर सिंगल निकाला|
14.2 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|
14.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ वेंकटेश अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया| ऑफ साइड की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन लिया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 14 ओवर के बाद 115/5 कोलकाता| फ़िलहाल क्रीज़ पर वेंकटेश अय्यर और पैट कमिंस ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| कोलकाता को जीत के लिए 36 गेंदों पर 47 रन चाहिए| ऐसे में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को अपने गेंदबाजों से विकेट की अहम दरकार होगी...
13.6 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद पॉइंट और बैकवार्ड पॉइंट फील्डर के बीच से निकल गई और चौका दे गई| किस्मत भी बल्लेबाज़ का साथ देती हुई यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई थी गेंद जिसपर पैट ने बल्ला लगाया था और गैप हासिल हो गया| 36 गेंदों पर 47 रनों की दरकार|
13.5 ओवर (6 रन) छक्का! कमिंस ने आते ही अपने हाथ खोले| बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
13.4 ओवर (1 रन) एक बार फिर से बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद शॉर्ट लेग की ओर हवा में गई, लेकिन बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर फील्डर मौजूद नहीं थे, एक रन मिल गया|
13.3 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई, फील्डर वहां भाकर आए 2 रन मिल गया|
13.2 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
पैट कमिंस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट डेवाल्ड ब्रेविस बोल्ड टाइमल मिल्स| सबसे बड़ा विकेट या कहें जीत का टिकट!! मिल्स ने एक बार फिर से टीम को वो विकेट दिलाई जिससे जीत नज़दीक आ सकती है| प्लान के अनुसार रसेल के खिलाफ हुई गेंदबाजी और वो काम भी आया| पटकी हुई गेंद से टेस्ट किया, रसेल उसपर पुल मारने गए, गति से चूके, मिस टाइम हुए, बल्ले के उपरी हिस्से पर लगाकर बैकवार्ड पॉइंट पर हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने नीचे आते हुए पकड़ा एक आसान सा कैच| कमाल की गेंदबाजी| कोलकाता अब मुश्किल में पड़ती हुई| 101/5 कोलकाता|
12.6 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद से अय्यर को छकाया!! पुल मारने गए थे लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ| 42 गेंदों पर 61 रनों की दरकार|
12.5 ओवर (2 रन) इस बार गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, गैप था इस वजह से दूसरा भी मिल गया|
12.4 ओवर (4 रन) चौका! आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर|
12.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ को क्रैम्प किया, लेग साइड पर जैसे तैसे खेला शॉट, गैप से एक ही रन मिल पाया|
12.2 ओवर (4 रन) चौका! टॉप एज और चौका!! पटकी हुई गेंद पर रसेल ने बल्ला चलाया, गति से बीट हुए, टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गए|
12.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
जस्सी को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है जिसके लिए उन्हें रोककर रखा गया था...
11.6 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, आंद्रे रसेल ने अपना खाता सिक्स लगाकर खोला!! आगे डाली गई गेंद का पूरा फायदा उठाया रसेल ने यहाँ पर, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई| 48 गेंदों पर 73 रन चाहिए|
11.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| बल्लेबाज़ की ओर थ्रो भी किया और कीपर ने उसे पकड़ा, अच्छा क्रिकेट ऑल राउंड देखने को मिला|
आंद्रे रसेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट डैनियल सैम्स बोल्ड मुरुगन अश्विन| एक और बड़ा विकेट मुंबई को मिलता हुआ| अश्विन के नाम आज की दूसरी सफलता!! छोटी गेंद और गुगली थी शायद| बल्लेबाज़ से दूर जाती हुई, उसपर पुल शॉट लगाया, टर्न से चकमा खाए और मिस टाइम कर बैठे| हवा में मिड विकेट की तरफ गई गेंद जहाँ से फील्डर ने सीमा रेखा के काफी आगे आते हुए पकड़ा एक आसान सा कैच| मुंबई अब धीरे-धीरे मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| 83/4 कोलकाता, लक्ष्य से अभी भी 79 रन दूर|
11.3 ओवर (0 रन) अच्छी गुगली डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
11.2 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल, गेंदबाज़ों ने बाहर डाली गेंद, ऑफ़ साइड पर खेला, एक ही रन मिल पाया|
11.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को स्वीप करते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन मिल पायेगा|
10.6 ओवर (1 रन) गति में परिवर्तन!! पुल शॉट लगाया, मिड विकेट की ओर हवा में गई गेंद, फील्डर के आगे की तरफ भागते हुए कैच को पकड़ने का एक भरसक प्रयास लेकिन आगे गिर गई बॉल| बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ वरना एक विकेट यहाँ पर भी गिर सकती थी| चतुराई भरी गेंदबाजी तो की लेकिन विकेट मिलते मिलते रह गई| 81/3 कोलकाता|
10.5 ओवर (6 रन) छक्का! बिगी के साथ राणा ने खोला अपना खाता| गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए पॉइंट के ऊपर से गेंद को स्लैश कर दिया| टाइमिंग अच्छी हो गई जिसकी वजह से छह रनों के लिए निकल गई गेंद|
10.4 ओवर (0 रन) चीकी शॉट खेलने का प्रयास राणा का लेकिन मिल्स की गति और उछाल से चकमा खा गए|
10.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|
10.2 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग कवर्स फील्डर द्वारा| फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद की गति को कम किया और चौका जाने से रोका| डीप कवर्स फील्डर ने इसे फील्ड किया, दो ही रन मिले|
10.1 ओवर (4 रन) फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| फुल लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई, खड़े खड़े पंच मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया|















14.6 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| 30 गेंदों पर 35 ऋणी की दरकार|