DC vs GT: टूटा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, केएल राहुल ने 92 रन की पारी में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

KL Rahul record in IPL: भले ही दिल्ली की टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा है लेकिन केएल राहुल ने अपनी 92 रन की पारी में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
KL Rahul record in IPL vs Virat Kohli Record in IPL: केएल राहुल ने 92 रन की पारी में रचा इतिहास

KL Rahul record: भले ही गुजरात के खिलाफ दिल्ली को हार का सामना करना पडा है लेकिन दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 92 रन की पारी खेली और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. केएल राहुल अब आईपीएल के इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार पारी में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर केएल राहुल ने विराट कोहली को बतौर ओपनर पीछे छोड़ दिया है. ऐसा 18 बार है जब राहुल ने बतौर ओपनर अपनी पारी में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. वहीं, कोहली ने बतौर ओपनर आईपीएल में अपनी पारी के दौरान 4 या उससे ज्यादा छक्के  17 बार लगाए हैं. 

IPL में भारतीय ओपनर के तौर पर 4 या उससे ज़्यादा छक्के

  • 18: केएल राहुल
  • 17: विराट कोहली
  • 11: शुबमन गिल
  •  10: वीरेंद्र सहवाग

दिल्ली को पाथुम निसांका और राहुल ने अच्छी शुरूआत दी और पहले विकेट की साझेदारी में 76 रन जोड़े. दोनों ने छठे ओवर में अशोक शर्मा को खासी नसीहत दी जब राहुल ने चौका और निसांका ने तीन चौके तथा एक छक्का लगाकर 23 रन निकाले. इस साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने नौवें ओवर में तोड़ा जब पहली गेंद पर निसांका मिडआफ में राहुल तेवतिया को कैच दे बैठे. निसांका ने 24 गेंद में छह चौकों और एक छक्के के साथ 41 रन बनाये. 

राहुल ने हालांकि इसी ओवर में डीप स्क्वेयर लेग पर चौका , स्ट्रेट और लांग आफ में छक्का लगाने के बाद चौके के साथ अपना पचासा पूरा किया । दिल्ली के सौ रन दसवें ओवर में बने.  इसी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर हालांकि राशिद ने असहज दिख रहे नीतिश राणा (पांच ) और फॉर्म में चल रहे समीर रिजवी (0) को पवेलियन भेजकर दिल्ली को दो करारे झटके दिये.दिल्ली की उम्मीदें राहुल पर टिकी थी लेकिन वह शतक से आठ रन पीछे रह गए और 17वें ओवर में सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे बटलर को कैच दे बैठे.

1 रन से हारा दिल्ली

वहीं, मैच में दिल्ली को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. जीत के लिये 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिये केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रन बनाये . दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिये थे और मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दे डाले. डेविड मिलर (20 गेंद में नाबाद 40) ने उन्हें दो छक्के और दो चौके लगाकर दिल्ली को मैच में बनाये रखा.

Advertisement

आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरूरत थी और प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विपराज निगम ने चौका जड़ दिया, अगली गेंद पर निगम आउट हो गए जबकि चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया. आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए. दिल्ली ने वाइड गेंद के लिये रिव्यू भी लिया जो नाकाम रहा.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: जोस बटलर ने रचा इतिहास, छक्कों की बरसात के साथ इस मामले में बने 'नंबर-1'

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL 2026: LSG बनाम KKR, टॉस के समय होगा सुनिल नरेन और वरुण के खेलने पर फैसला

Featured Video Of The Day
America-Iran Ceasefire BREAKING: Lebanon पर Israel के हमलों से भड़का ईरान | Strait of Hormuz