KKR vs RR LIVE Score, IPL 2026: सुनील नरेन ने फरेरा को फंसाया, राजस्थान को लगा पांचवां झटका

KKR vs RR LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Updates: राजस्थान ने 3 विकेट गंवा दिए हैं. यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा है, जो 39 रन बनाकर आउट हुए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Updates:

KKR vs RR LIVE Updates: आईपीएल 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हो रहा है.राजस्थान ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. राजस्थान ने 3 विकेट गंवा दिए हैं. यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा है, जो 39 रन बनाकर आउट हुए. वहीं वैभव सूर्यवंशी 46 रन बना पाए. वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी में फंसाकर वैभव को पवेलियन भेजा. बता दें कि इस सीजन केकेआर अबतक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. ऐसे में आज केकेआर हर हाल में जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. दूसरी ओर राजस्थान की टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज राजस्थान भी इस मैच को हर हाल में जीतने के लिए मैदान पर होगी. बता दें कि आजके मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक का शिकार हुए थे. (LIVE SCORECRAD)

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

KKR vs RR LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Scorecard Updates, Straight from  Eden Gardens, Kolkata



Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill: महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक रहा विपक्ष: CM Yogi | BJP | Congress |NDTV India