Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians LIVE Score, IPL 2026: केकेआर की टीम को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन के रुप में लगा है. ग्रीन को कॉर्बिन बॉश ने अल्लाह गजनफर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व ग्रीन ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल आठ गेंदों का सामना किया. इस बीच वह महज चार रन बना पाए. टीम का स्कोर 7.1 ओवरों में 3-54 रन है. इससे पहले कोलकाता में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाने में कामयाब रही. आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कॉर्बिन बॉश सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 18 गेंदों में 32 रनों की सर्वाधिक नाबाद पारी खेली. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों में 26 रनों योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. केकेआर की तरफ से एमआई के खिलाफ सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की, जबकि सुनील नारायण के खाते में एक विकेट आया. (SCORE BOARD)
आज के मुकाबले के लिए केकेआर और एमआई की संभावित प्लेइंग इलेवन
केकेआर की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमेन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे.
केकेआर इम्पैक्ट सब: वैभव अरोड़ा, फ़िन ऐलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह और राहुल त्रिपाठी.
एमआई की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.
एमआई इम्पैक्ट सब: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिन्ज, कृष भगत और अल्लाह गजनफर.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी फिफ्टी के बाद क्यों बनाया 'A', क्या है उसका मतलब? सुने उन्हीं की जुबानी, VIDEO
KKR vs MI LIVE: केकेआर के त्रिमूर्ति आउट, संकट में टीम, पांडे और पॉवेल पर टिकी सबकी नजर
केकेआर की टीम को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन के रुप में लगा है. ग्रीन को कॉर्बिन बॉश ने अल्लाह गजनफर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व ग्रीन ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल आठ गेंदों का सामना किया. इस बीच वह महज चार रन बना पाए. टीम का स्कोर 7.1 ओवरों में 3-54 रन है.
KKR vs MI LIVE: केकेआर ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 51 रन
एमआई की तरफ से जीत के लिए मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए हैं. मनीष पांडे 13 गेंद में 18, जबकि कैमरन ग्रीन एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
KKR vs MI LIVE: अजिंक्य रहाणे आउट, बॉश के बने शिकार, मुंबई को मिली दूसरी सफलता
केकेआर की टीम को दूसरा झटका कैप्टन अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 17 गेंद में 21 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच रिकलटन ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 5.4 ओवरों में 2-48 रन है.
KKR vs MI LIVE: केकेआर ने 5 ओवरों में ठोके 39 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए हैं. कैप्टन अजिंक्य रहाणे 15 गेंद में 17 और मनीष पांडे 10 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी फिन ऐलन (08) हैं.
KKR vs MI LIVE: केकेआर ने 4 ओवरों में बनाए 31 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने चार ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए हैं. कैप्टन अजिंक्य रहाणे 13 गेंद में 16 और मनीष पांडे छह गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी फिन ऐलन (08) हैं.
KKR vs MI LIVE Score, IPL 2026: बुमराह का बढ़िया ओवर
कुछ अच्छी गेंद देखने को मिलीं बुमराह से....बेहतरीन ओवर रहा बुमराह का....सिर्फ दो ही रन तो दिए....क्या बात है...! तीसरा ओवर लेकर दीपक चाहर आए हैं...
KKR vs MI LIVE Score, IPL 2026: फिन गए !
चाहर ने दिलाई मुंबई को पहली सफलता, फिन एलन 8 ही रन बना सके. दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर फिन एलन ने बहुत दूर से बैकफुट से पंच करने की कोशिश की...अंदरूनी किनारा..और तेजी से स्टंप में घुस गई...प्लेड-ऑन हो गए फिन...इस पार नहीं चली...दीपक चाहर जेप से चिट निकालने की एक्टिंग करते हुए....8 रन बना सके फिन
KKR vs MI LIVE: कोलकाता की बैटिंग शुरू
केकेआर ने शुरू किया 148 रनों का पीछा, फिन एलन और रहाणे क्रीज पर
KKR vs MI LIVE: केकेआर की शानदार गेंदबाजी, 147 रन ही बना पाई मुंबई इंडियंस
कोलकाता में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाने में कामयाब हुई है. आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कॉर्बिन बॉश सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 18 गेंदों में 32 रनों की सर्वाधिक नाबाद पारी खेली. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों में 26 रनों योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. केकेआर की तरफ से एमआई के खिलाफ सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की, जबकि सुनील नारायण के खाते में एक विकेट आया.
KKR vs MI LIVE: एमआई ने 18 ओवरों में बनाए 115 रन
एमआई की बल्लेबाजी पारी के 18 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 18 ओवरों की समाप्ति के बाद सात विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए हैं. दीपक चाहर दो गेंद में दो और कॉर्बिन बॉश 11 गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं.
KKR vs MI LIVE: रिंकू की थ्रो पर वरुण चक्रवर्ती ने जैक्स को किया रन आउट, एमआई को लगा 7वां झटका
एमआई की टीम को बड़ा झटका लगा है. अच्छे टच में नजर आ रहे विल जैक्स भी आउट हो चुके हैं. जैक्स को रिंकू की थ्रो पर वरुण चक्रवर्ती ने रन आउट किया है. आउट होन से पूर्व जैक्स सात गेंद में 200 की स्ट्राइक रेट से 14 रन बनाने में कामयाब रहे.
KKR vs MI LIVE: जैक्स के छक्के के साथ एमआई के पूरे हुए 100 रन
विल जैक्स के छक्के के साथ एमआई की टीम ने अपने शुरुआती 100 रन पूरे कर लिए हैं. टीम का स्कोर 16.4 ओवरों में 105/6 रन है.
KKR vs MI LIVE: सुनील नारायण ने हार्दिक पंड्या को किया क्लीन बोल्ड, एमआई को लगा 6वां झटका
एमआई की टीम को छठवां झटका कैप्टन हार्दिक पंड्या के रूप में लगा है. पंड्या छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में 26 रन बनाकर सुनील नारायण की गेंद पर बोल्ड हुए हैं. टीम का स्कोर 15.2 ओवरों में 6-95 रन है.
KKR vs MI LIVE: एमआई ने 15 ओवरों में बनाए 94/5 रन
एमआई की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 94/5 रन बनाए हैं. टीम के लिए उम्मीद की किरण बनकर कैप्टन हार्दिक पंड्या क्रीज पर मौजूद हैं. उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 26 गेंदों का सामना किया है. इस हीच उनके बल्ले से 26 रन निकले हैं. वहीं विल जैक्स चार गेंद में छह रन बनाकर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं.
KKR vs MI LIVE: एमआई की आधी टीम लौटी पवेलियन, कार्तिक के शिकार बने तिलक
एमआई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में तिलक वर्मा आउट हुए हैं. जिन्हें कार्तिक त्यागी ने अपना शिकार बनाया है. आउट होने से पूर्व तिलक वर्मा ने कुल 32 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 20 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 13.4 ओवरों में 84/5 रन है. तिलक का शानदार कैच अनुकूल ने पकड़ा है.
KKR vs MI LIVE: तिलक और पंड्या ने तेजी दिखानी शुरू की
केकेआर की तरफ से पारी का 13वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने डाला. जहां एमआई के बल्लेबाज कुल नौ रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 13 ओवरों की समाप्ति के बाद 83/4 रन है. तिलक वर्मा 31 गेंद में 20 और हार्दिक पंड्या 18 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.
KKR vs MI LIVE: वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी की टक्कर में तिलक वर्मा को मिला जीवनदान
तिलक को बड़ा जीवनदान मिला है. 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक ने बड़ा शॉट लगाने के इरादे से बल्ला घुमाया था. मगर गेंद हवा में उछल गई. जहां वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी दोनों खिलाड़ियों के पास कैच पकड़ने का सुनहरा मौका था. मगर दोनों खिलाड़ी आपस में टकरा गए और कैच पकड़ने से चूक गए. जिसका फायदा तिलक को मिला.
KKR vs MI LIVE: एमआई ने 10 ओवरों में बनाए 64 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई की टीम ने शुरुआती 10 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा 20 गेंद में 11 और कैप्टन हार्दिक पंड्या 11 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.
KKR vs MI LIVE: स्ट्रैटेजिक टाइमआउट तक एमआई ने बनाए 61/4 रन
स्ट्रैटेजिक टाइमआउट तक एमआई का स्कोर नौ ओवरों में 61/4 रन है. तिलक वर्मा 17 गेंद में 10 और कैप्टन हार्दिक पंड्या आठ गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं.
KKR vs MI LIVE: मैदान से हटाया जा रहा है कवर, जल्द शुरु होगा खेल
मैदान से कवर को हटाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है. उम्मीद है जल्द से जल्द खेल दोबारा शुरु होगा. खेल रोके जाने तक एमआई का स्कोर आठ ओवरों में 57/4 रन है.
KKR vs MI LIVE: बारिश बंद, अंपायर और क्यूरेटर के बीच चल रही है बातचीत
अंपायर क्यूरेटर से बातचीत कर रहे हैं. बारिश पूरी तरह से रुक गई है. मगर सफाई और कवर हटाने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है. मैदान के बीच में कुछ ग्राउंड स्टाफ मौजूद हैं. ऐसा लग रहा है कि वे अब कवर को हटाने के बारे में सोच रहे हैं.
KKR vs MI LIVE: कैमरन ग्रीन और सौरभ दुबे ने चटकाए हैं दो-दो विकेट
केकेआर की तरफ से अबतक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज कैमरन ग्रीन और सौरभ दुबे हैं. ग्रीन ने रायन रिकलटन (06) और नमन धीर (00) एवं दुबे ने रोहित शर्मा (15) और सूर्यकुमार यादव (15) को अपने जाल में फंसाया है.
KKR vs MI LIVE: एमआई की तरफ से अबतक आउट होने वाले खिलाड़ी
एमआई की तरफ से आउट होने वाले खिलाड़ी रायन रिकलटन (06), रोहित शर्मा (15), नमन धीर (00) और सूर्यकुमार यादव (15) हैं.
KKR vs MI LIVE: काफी हद तक रुक गई है बारिश
बारिश काफी हद तक रुक गई है. दर्शक स्टेडियम के ढके हुए हिस्सों की तरफ अब नहीं भार रहे हैं. उम्मीद है जल्द से जल्द दोबारा खेल शुरु होगा.
KKR vs MI LIVE: बारिश ने दी दस्तक, पिच पर फैलाया गया कवर, जानें स्कोर
इडेन गार्डेंस में बारिश ने दस्तक दे दी है. ग्राउंड स्टाफ पिच पर कवर लगा रहे हैं. शाम को भी बारिश हुई थी. टीम का स्कोर खेल रोके जाने तक टीम का स्कोर आठ ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 57 रन है. तिलक वर्मा 12 गेंद में सात और कैप्टन हार्दिक पंड्या सात गेंद में सात रन बनाकर नाबाद हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी रायन रिकलटन (06), रोहित शर्मा (15), नमन धीर (00) और सूर्यकुमार यादव (15) हैं.
KKR vs MI LIVE: MI ने 8 ओवरों में बनाए 57 रन
मुंबई इंडियंस की पारी के आठ ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने आठ ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए हैं.
KKR vs MI LIVE: MI ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 46/4 रन
कोलकाता में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले पॉवरप्ले में चार विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा चार गेंद में दो और हार्दिक पंड्या तीन गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी रायन रिकलटन (06), रोहित शर्मा (15), नमन धीर (00) और सूर्यकुमार यादव (15) हैं.
KKR vs MI LIVE: मुंबई के चार धुरंधर लौटे पवेलियन, दुबे ने सूर्यकुमार यादव को किया बोल्ड
मुंबई इंडियंस की टीम को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है. यादव चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद में 15 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर बोल्ड हुए हैं. टीम का स्कोर 5.3 ओवरों में 4-41 रन है.
KKR vs MI LIVE: मुंबई इंडियंस ने पांच ओवरों में बनाए 34 रन
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव चार गेंद में नौ और तिलक वर्मा तीन गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
KKR vs MI LIVE: रोहित शर्मा ने भी छोड़ा साथ, संकट में मुंबई, सूर्या-तिलक पर नजर
मुंबई इंडियंस की टीम को तीसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 13 गेंद में 15 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर आउट हुए हैं. उनका शानदार कैच कैमरन ग्रीन ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 3.5 ओवरों में 3-23 रन है.
KKR vs MI LIVE: रिकल्टन के बाद धीर ने भी छोड़ा साथ, एमआई को लगा दूसरा झटका
मुंबई इंडियंस की टीम रायन रिकल्टन के झटके से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि नमन धीर भी आउट हो चुके हैं. केकेआर के खिलाफ तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए धीर ने कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच वह खाता भी नहीं खोल पाए. धीर को ग्रीन ने अंगकृष रघुवंशी के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर तीन ओवरों में 2-17 रन है.
KKR vs MI LIVE: रिकल्टन आउट, MI को लगा पहला झटका, पांडे ने पकड़ा शानदार कैच
मुंबई इंडियंस की टीम को पहला झटका रायन रिकल्टन के रुप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए सात गेंद में छह रन बनाकर कैमरन ग्रीन का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच मनीष पांडे ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 2.3 ओवरों में 1-17 रन है.
KKR vs MI LIVE: सौरभ दुबे के ओवर में केवल 3 रन बटोर पाए एमआई के बल्लेबाज
पारी का दूसरा ओवर सौरभ दुबे ने फेंका. जहां एमआई की सलामी जोड़ी केवल तीन रन बनाने में कामयाब रही. रोहित शर्मा छह गेंद में दो और रायन रिकल्टन छह गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर दो ओवरों में 10/0 रन है.
KKR vs MI LIVE: रोहित-रिकल्टन ने छह रन बटोरे
केकेआर की तरफ से पारी का पहला ओवर अनुकूल रॉय ने डाला. जहां एमआई की सलामी जोड़ी छह रन बटोरने में कामयाब रहे.
KKR vs MI LIVE: खेल शुरू, रोहित-रिकल्टन कर रहे हैं पारी आगाज, KKR के लिए महत्वपूर्ण है मुकाबला
एमआई की बल्लेबाजी शुरु हो गई है. रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पहला ओवर अनुकूल रॉय डाल रहे हैं.
KKR vs MI LIVE: आज के मुकाबले के लिए एमआई की प्लेइंग XI
एमआई की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.
एमआई इम्पैक्ट सब: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिन्ज, कृष भगत और अल्लाह गजनफर.
KKR vs MI LIVE: आज के मुकाबले के लिए केकेआर की प्लेइंग XI
केकेआर की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमेन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे.
केकेआर इम्पैक्ट सब: वैभव अरोड़ा, फ़िन ऐलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह और राहुल त्रिपाठी.
KKR vs MI LIVE: टॉस गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का बयान
वहीं टॉस गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि टॉस जीतते तो हम भी पहले गेंदबाजी ही करते. पिच कवर्स के अंदर ज्यादा देर तक ढकी रही है. देखते हैं पिच कैसा व्यवहार करती है. अब हमें अपने सम्मान के लिए खेलना है. आज के मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव हुए हैं. मैं और अल्लाह गजनफर वापसी कर रहे हैं.
KKR vs MI LIVE: टॉस जीतने के बाद अजिंक्य रहाणे का बयान
टॉस जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. सीधा फैसला है. शेष दोनों मुकाबले हमें जीतने होंगे. हमारा पूरा फोकस इसी चीज पर है. टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ चीजें ऐसी थीं, जिनका हमने फायदा उठाया होता तो आज परिणाम कुछ और होता. आज के मुकाबले के लिए हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
KKR vs MI LIVE: रहाणे ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
KKR vs MI LIVE: आज के मुकाबले के लिए मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर.
KKR vs MI LIVE: आज के मुकाबले के लिए केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी.
नमस्कार!
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.














