1 minute ago

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants LIVE Score, IPL 2026: डेथ ओवरों में मुकुल चौधरी के तूफानी अर्द्धशतक के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सांसे रोक देने वाले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया. मुकुल चौधरी जब बैटिंग को आए थे, तब टीम संघर्ष कर रही थी. लेकिन आखिरी में चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए और लखनऊ को जीत दिला दी. लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे और आखिरी गेंद पर सिंगल के साथ लखनऊ ने जीत दर्ज की.  (Live Scorecard)

इससे पहले, अजिंक्य रहाणे- अंगकृष रघुवंशी के बाद कमैरून ग्रीन-रोवमैन पॉवेल की साझेदारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 का स्कोर खड़ा किया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब हुई थी और फिन एलन एक बार फिर फ्लॉप हुए. लेकिन उसके बाद रहाणे और रघुवंशी ने 52 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी की. दिग्वेश राठी ने इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद अगले ओवर में सिद्धार्थ ने रघुवंशी का शिकार किया. कोलकाता ने इसके बाद रिंकू का विकेट गंवाया. 12 रन के अंदर 3 विकेट गंवा चुकी, कोलकाता के लिए इसके बाद कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने साझेदारी की. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की. कोलकाता के लिए रघुवंशी ने 45, रहाणे ने 41, पॉवेल ने नाबाद 39, ग्रीन ने नाबाद 32 रन बनाए. 

ऐसी हैं दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी

लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव


 

Apr 09, 2026 23:23 (IST)

KKR vs LSG Live Score: जीता लखनऊ

कोई कनेक्शन नहीं हुआ था. लेकिन आवेश खान सिंगल के लिए दौड़ गए. रघुवंशी ने थ्रो किया लेकिन चूक गए. मुकुल चौधरी दौड़े. आखिरी गेंद पर सिंगल पूरा किया और लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को हरा दिया. क्या गजब का मैच रहा है यह. लखनऊ और कोलकाता के फैंस आज एक नाम तो नहीं भूलने वाले वो है मुकुल चौधरी का. जीत के बाद आसमान की तरफ हाथ जोड़े. लखनऊ के कैंप में खुशी की लहर तो कोलकाता में लटके हुए चेहरे. 

Apr 09, 2026 23:19 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 1 में 1 चाहिए

जबरदस्त शॉर्ट है यह. मुकुल चौधरी ने गेम पलट दिया है. इतना बेहतरीन शॉर्ट इस प्रेशर में. 50 रन भी हुए. केकेआर के फैंस को पता नहीं चल रहा है कि क्या हो रहा है. ऑफ साइड के बाहर गेंद थी. इसे स्वीपर कवर के दिशा में खेल दिया. 

Apr 09, 2026 23:17 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 2 में 7 चाहिए

एक ओर सिंगल. दो में अब 7 रन चाहिए. क्या सुपर ओवर जाएगा मैच. 

Apr 09, 2026 23:17 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 3 में 7 चाहिए

कोई रन नहीं. प्रेशर में वैभव का शानदार गेंदबाजी. सिंगल आया है. अब 3 में चाहिए 7. 

Advertisement
Apr 09, 2026 23:16 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 4 में 7 चाहिए

छक्का जड़ा है. मुकुल चौधरी ने. वैभव अरोड़ा की खराब गेंदबाजी. लेकिन मुकुल ने काफी पावर से शॉर्ट खेला है. डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर शानदार छक्का. अब 4 में 7 चाहिए लखनऊ को. काफी बातचीत हो रही है कप्तान और गेंदबाजी के बीच. फील्ड बदली जा रही है.

Apr 09, 2026 23:13 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 5 में 13

आवेश खान ने अपना काम कर दिया है. उन्होंने सिंगल ले लिया है. अब स्ट्राइक मुकुल चौधरी के पास है. 5 गेंद 13 रन...दिलों को थाम लीजिए दोस्तो.

Advertisement
Apr 09, 2026 23:13 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 6 में चाहिए 14

मुकुल चौधरी ने मैच का रूख ही बदल दिया है. कैमरून ग्रीन के इस ओवर में उन्होंने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा, फिर पांचवीं गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा. लखनऊ को अब जीत के लिए 6 में 14 चाहिए. आखिरी ओवर में स्ट्राइक आवेश खान के पास होगी. 

19.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 168/7

Apr 09, 2026 23:11 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 12 में चाहिए 30

लखनऊ को 12 गेंद में जीत के लिए 30 रन चाहिए. अच्छी बात यह है कि स्ट्राइक मुकुल चौधरी पर होगी. देखना होगा कि क्या होने वाला है. 
18.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 152/7

Apr 09, 2026 23:07 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 14 में चाहिए 31

मुकुल चौधरी ने दो छक्के जड़े हैं और एकदम से मैदान पर सन्नाटा छा गया है. ओवर की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा. स्लोअर बॉल को लॉन्ग ऑफ के बाहर स्टैंड में पहुंचाया. इसके बाद चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन में जबरदस्त शॉर्ट खेला. लखनऊ एकदम से मैच में वापस है.

Apr 09, 2026 23:03 (IST)

KKR vs LSG Live Score: मुकुल चौधरी आखिरी उम्मीद

लखनऊ को 18 गेंद में जीत के लिए 43 रन चाहिए. मुकुल चौधरी पर लखनऊ की उम्मीदें होंगी. पिछले ओवर में उन्होंने 11 रन बटोरे हैं. एक चौका और एक छक्का लगाया. मुकुल चौधरी को आज कुछ कमाल का करना होगा. वैभव का अभी एक ओवर बाकी हैं. कार्तिक त्यागी इसके अलगा ओवर फेंकने आएंगे. 
 
17.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 139/7

Advertisement
Apr 09, 2026 22:59 (IST)

KKR vs LSG Live Score: लखनऊ को सातवां झटका

लखनऊ को सातवां झटका लगा है. सुनील नरेन ने ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी का शिकार किया. यह उनके स्पैल की आखिरी गेंद थी.  अनुकूल रॉय ने कैच लपका. कोलकाता पहली जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर है. उछाली हुई ऑफ-ब्रेक गेंद, जो ऑफ-साइड पर पूरी लेंथ पर गिरी, मोहम्मद शमी ने जैसे ही गेंद की फ्लाइट देखी, उन्होंने उस पर प्रहार करने का फैसला किया, ज़ोरदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद सीधे डीप स्क्वायर-लेग पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई. बाउंड्री रोप के ठीक किनारे पर खड़े अनुकूल एक बेहतरीन फील्डर हैं. उन्होंने यह कैच आसानी से लपक लिया. मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर आउट.
 
16.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 128/7

Apr 09, 2026 22:57 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 30 में चाहिए 55 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स को 30 गेंद में  जीत के लिए 55 रन चाहिए. मुकुल चौधरी पर सब कुछ निर्भर रहने वाला है. दूसरे छोर पर उनके साथ मोहम्मद शमी हैं, जिन्हें बैटिंग आती है. यह मैच कोलकाता का है.
15.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 127/6

Advertisement
Apr 09, 2026 22:51 (IST)

KKR vs LSG Live Score: अर्द्धशतक लगाकर लौटे बदोनी

अर्द्धशतक लगाकर आयुष बदोनी पवेलियन लौटे. छ्क्का लगाकर उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया था. लेकिन अगली ही गेंद पर अनुकूल रॉय ने उन्हें अपना शिकार बनाया. आयुष बडोनी 34 गेंद में 7 चौके और दो छक्के जड़े हैं. केकेआर के लिए अब यह बड़ा मौका है. 
14.4 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 125/6

Apr 09, 2026 22:48 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 36 में चाहिए 63

कोलकाता को आखिरी के 6 ओवरों में जीत के लिए 63 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 10 का. लखनऊ की सारी उम्मीदें अब आयुष बदोनी और मुकुल चौधरी पर टिकी हैं. लखनऊ या जीत सकती है और हार भी. एक विकेट अहम होने वाला है.
14.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 119/5

Apr 09, 2026 22:42 (IST)

KKR vs LSG Live Score: लखनऊ को पांचवां झटका

अनुकूल रॉय ने अब्दुल समद को आउट किया. लखनऊ मुश्किल में है. 105 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. ज़ोरदार शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी. गेंद फुल-लेंथ थी और मिडिल-लेग स्टंप की ओर एंगल बनाते हुए आ रही थी. अब्दुल समद ने लाइन के पार जाकर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद से चूक गए. गेंद उनके पिछले पैड से टकराई और सीधे स्टंप्स पर जा लगी. LSG के लिए अब यह काम और भी मुश्किल हो गया है. 
12.5 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 104/5

Apr 09, 2026 22:35 (IST)

KKR vs LSG Live Score: लखनऊ को चौथा झटका

निकोलस पूरन भी आउट हुए. लखनऊ को चौथा झटका लगा है. कार्तिक त्यागी ने बड़ी मछली को जाल में फंसा लिया है. रमनदीप सिंह ने कैच लपका. शॉर्ट बॉल काम कर रही हैं. पंत की तरह, निकोलस पूरन भी सही पोज़िशन में नहीं थे और गेंद तेज़ी से आई. फिर भी उन्होंने आगे बढ़कर पुल शॉट खेलने की कोशिश की. कनेक्शन बिल्कुल ठीक नहीं था. लॉन्ग-ऑन पर खड़े रमनदीप सिंह ने कैच लपक लिया. निकोलस पूरन 13 रन बनाकर आउट हुए.
11.4 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 95/4

Apr 09, 2026 22:30 (IST)

KKR vs LSG Live Score: ओस का फायदा मिलेगा?

मैदान पर काफी ओस है और लखनऊ को इसका फायदा जरूर मिलने वाला है. नवदीप सैनी का यह अच्छा ओवर रहा. पहले ओवर में 17 रन लुटाए थे. लेकिन इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिए, वो भी पूरन के सामने. लखनऊ के लिए जरूरी रन रेट 10.22 का हो चुका है. जबकि मौजूदा रन रेट 8.18 का है. लखनऊ को 54 गेंद में जीत के लिए 92 रन चाहिए.
11 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 90/3

Apr 09, 2026 22:26 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 60 में चाहिए 97

अभी 10 ओवर हुए हैं और सुनील नरेन ने अपने 3 ओवर फेंक लिए हैं. लखनऊ ने 85 रन बटोरे हैं. पिछले ओवर से सिर्फ एक रन आया. लखनऊ यह मैच जीतेगी या नहीं, यह काफी कुछ निकोलस पूरन पर निर्भर रहने वाला है. दूसरे छोर पर बदोनी मौका मिलते ही बाउंड्री जड़ रहे हैं. 
10 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 85/3

Apr 09, 2026 22:20 (IST)

KKR vs LSG Live Score: ऋषभ पंत आउट

कैमरून ग्रीन ने दूसरी ही गेंद पर ऋषभ पंत का शिकार किया. कार्तिक त्यागी ने कैच लपका. कैमरन ग्रीन को एक बड़ा विकेट मिला. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ को गेंद में अतिरिक्त उछाल मिला. गेंद बहुत ज़्यादा ऊपर उठी और ऋषभ पंत के लिए संभालना मुश्किल हो गया; वह पुल शॉट खेलने की स्थिति में नहीं थे, उनका संतुलन बिगड़ गया. गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर शॉर्ट फाइन लेग के दाईं ओर हवा में उछल गई. ऋषभ पंत 9 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए.
8.2 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 73/3 

Apr 09, 2026 22:10 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 72 में चाहिए 110

लखनऊ को 72 गेंद में जीत के लिए 110 रन चाहिए. पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए. नरेन का एक और अच्छा ओवर रहा यह.  ऋषभ पंत और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं. बदोनी आक्रमक खेल रहे हैं जबकि पंत एंकर रोल में दिखे रहे हैं. जरूरी रन रेट अभी भी 9 के करीब है. लखनऊ को अब 72 गेंद में जीत के लिए 110 रन चाहिए. 
8.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 72/2

Apr 09, 2026 22:06 (IST)

KKR vs LSG Live Score: पावरप्ले पूरा

पावरप्ले पूरा हुआ. सुनील नरेन के इस ओवर से सिर्फ 7 रन आए. लखनऊ ने पावरप्ले में 56 रन बटोरे हैं, लेकिन दो विकेट भी गंवाए हैं. जरूरी रन रेट 9 का है और मौजूदा रन रेट भी इतनी ही है. लखनऊ को अब 84 गेंद में जीत के लिए 126 रन चाहिए. लखनऊ यहां से मैच जीत सकती है, बड़ी आसानी से, लेकिन कप्तान को आज फिर कप्तानी पारी खेलनी होगी.  सुनील नरेन के ओवर ओवर आज अहम होने वाले हैं. 
6.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 56/2

Apr 09, 2026 22:00 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 3 गेंद में दूसरा विकेट

वैभव अरोड़ा वाकई अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं आज. 3 गेंद के अंदर दूसरा विकेट. अब मिचेल मार्श का शिकार किया. लखनऊ के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं. अंगकृष रघुवंशी ने कैच लपका. लेग साइड पर गेंद फेंका और खेलने के लिए मजबूर किया. मार्श ने इसे पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ग्लव से जा लगी. अंगकृष रघुवंशी ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की और एड्रियन होल्डस्टॉक ने सही फैसला देते हुए उंगली उठा दी. पवेलियन की ओर जाते हुए मार्श के चेहरे पर एक हल्की सी मायूसी भरी मुस्कान थी.  KKR ने ज़बरदस्त वापसी की है और ऐसा लगता है कि वैभव को इस बात की अच्छी समझ है कि उन्हें किस लेंथ पर गेंद डालनी है. मिचेल मार्श 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए. 
4.3 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 42/2

Apr 09, 2026 21:58 (IST)

KKR vs LSG Live Score: एडेन मार्करम को आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका लगा है.  एडेन मार्करम को जाना होगा. जाल बिछाकर यह विकेट लिया है. अंदर आती गेंद, एक बार फिर बड़ा शॉर्ट मारने का प्रयास. मार्करम को लगा कि वह इसे मिड-विकेट के पार बाउंड्री के बाहर भेज सकते हैं. लेकिन कोलकाता ने इसी शॉर्ट के लिए खिलाड़ी को तैनात कर रखा था. इस शॉर्ट में इतनी ताक़त नहीं थी कि वह बाउंड्री पार कर पाती, और वह कैच आउट हो गए. मार्करम  15 गेंद में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 22 रन बनाकर आउट हुए.

4.1 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 41/1

Apr 09, 2026 21:46 (IST)

KKR vs LSG Live Score: नवदीप का महंगा ओवर

नवदीप सैनी का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 18 रन आए. एडेन मार्कराम ने ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा. फिर अगली गेंद पर छक्का. फिर उन्होंने चौका जड़ा. लखनऊ का रन रेट 10 पार. देखना होगा कि पावरप्ले के आखिरी तीन ओवर में कितने रन आएंगे. 
3.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 31/0

Apr 09, 2026 21:42 (IST)

KKR vs LSG Live Score: अनुकूल रॉय का अच्छा ओवर

अनुकूल रॉय का अच्छा ओवर रहा यह. पिछले ओवर से सिर्फ 7 रन आए हैं. ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई है. रहाणे का दूसरा ही ओवर स्पिनर को देखने का फैसला तो काम कर गया. अगला ओवर फेंकने नवदीप सैनी आएंगे. लखनऊ को 108 गेंद में 169 रन चाहिए.
2.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 13/0

Apr 09, 2026 21:38 (IST)

KKR vs LSG Live Score: कोलकाता की अच्छी शुरुआत

वैभव अरोड़ा ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 6 रन दिए हैं. मिचेल मार्श ने ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा. एडेन मार्करम ने आखिरी गेंद पर सिंगल लिया. पहली बॉल पर बाउंड्री के बाद वैभव की अच्छी वापसी. 
1.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 6/0

Apr 09, 2026 21:35 (IST)

KKR vs LSG Live Score: लखनऊ ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

लखनऊ ने 182 के लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. क्रीज पर एडन मार्करम और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी मौजूद है. कोलकाता के लिए वैभव गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं. 

Apr 09, 2026 21:18 (IST)

KKR vs LSG Live Score: लखनऊ को दिया 182 का लक्ष्य

कोलकाता ने 180 का स्कोर पार किया, लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 182 रन बनाने हैं. आखिरी के 4 ओवरों में कोलकाता ने 66 रन बटोरे हैं. अजिंक्य रहाणे- अंगकृष रघुवंशी के बाद कमैरून ग्रीन-रोवमैन पॉवेल की साझेदारी के दम पर कोलकाता एक ऐसे स्कोर तक पहुंचा है, जिसे डिफेंड किया जा सकता है. कोलकाता का शुरुआत खराब हुई थी, लेकिन फिर रहाणे और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया, लेकिन आखिरी में ग्रीन और पॉवेल ने 70 रनों की साझेदारी की. अब कोलकाता के गेंदबाजों पर जिम्मा है.
20.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 181/4

Apr 09, 2026 21:11 (IST)

KKR vs LSG Live Score: शमी को नहीं मिला विकेट

मोहम्मद शमी को आज कोई विकेट नहीं मिला है. आखिरी ओवर से उन्होंने 12 रन दिए. ग्रीन ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन फिर उन्होंने अच्छी वापसी की. 4 ओवर के कोटे में उन्होंने 27 रन दिए हैं. पॉवेल और ग्रीन के बीच साझेदारी 59 रनों की हो चुकी है. पॉवेल क्या फिफ्टी जड़ पाएंगे? मिडिल ओवर में लड़खड़ाने के बाद वापसी तो अच्छी की है कोलकाता ने.
19.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 169/4

Apr 09, 2026 21:04 (IST)

KKR vs LSG Live Score: दो ओवर बाकी

अब दो ओवर बाकी है. पिछले ओवर से सिर्फ 13 रन आए. पॉवेल ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया, जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन ने चौका लगाया. पॉवेल और ग्रीन के बीच साझेदारी 50 के करीब है. कोलकाता का स्कोर 150 पार है.
18.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 157/4

Apr 09, 2026 20:56 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 17 रन का ओवर

प्रिंस यादव का यह महंगा ओवर रहा. पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रीन ने चौका जड़ा. इसके बाद पॉवेल ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा. कोलकाता का स्कोर 150 के करीब है. देखना होगा कि लखनऊ क्या 180 के अंदर रोक पाती है कोलकाता को या नहीं.
17.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 144/4

Apr 09, 2026 20:54 (IST)

KKR vs LSG Live Score: 12 रन का ओवर

आखिरी ओवर से 12 रन आए है. पॉवेल ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा है जबकि ओवर की तीसरी गेंद पर चौका आया. आखिरी के 4 ओवर बाकी है. कोलकाता की नजरें कम से कम 180 के स्कोर पर होंगी. 
16.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 127/4

Apr 09, 2026 20:48 (IST)

KKR vs LSG Live Score: दिग्वेश राठी का अच्छा ओवर

दिग्वेश राठी ने अपने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए है. काफी अच्छा ओवर रहा यह. इससे सिर्फ 3 रन आए. लखनऊ का रन रेट 8 से नीचे का आ गया है. पॉवेल और ग्रीन जब चाहे तब गियर बदल सकते हैं, लेकिन रनों के लिए संघर्ष कर रहे ग्रीन क्या आज इसे बदलेंगे. अब आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं. कोलकाता अगर 170 तक पहुंचती है तो वह खुश हो सकती है. 
15.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 115/4

Apr 09, 2026 20:44 (IST)

KKR vs LSG Live Score: आखिरी के 6 ओवर बाकी

आखिरी के 6 ओवर बाकी हैं. कोलकाता ने बीते 4 ओवर में 24 रन बनाए हैं और 3 विकेट गंवाए हैं.  अच्छी शुरुआत के बाद कोलकाता के बल्लेबाज अपना विकेट थ्रो करते गए. पिच तो फ्लैट नहीं है. गेंदबाजों को मदद तो है. 8 का रन रेट है कोलकाता का. क्रीज पर पॉवेल और कैमरून ग्रीन हैं. पहले दो ओवर में रन लुटाने के बाद आवेश खान की शानदार वापसी है यह. विकेट भी निकाला और 1 रन दिया.
14.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 112/4

Apr 09, 2026 20:40 (IST)

IPL 2026, KKR VS LSG Live Score: रिंकू सिंह 4 रन बनाकर आउट

रिंकू सिंह भी आउट हुए. कोलकाता ने बीते 12 रन के अंदर अपना तीसरा विकेट गंवाया. एक बार फिर कोलकाता का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाता हुआ. आवेश खान ने बोल्ड किया रिंकू सिंह को. काफी खराब शॉर्ट रहा यह. लेंथ डिलवरी जो पड़ने के बाद अंदर आई. रिंकू ने गेंद की लेंथ को पूरी तरह से मिस किया. गेंद से बेल्स उड़ा दी. रिंकू 7 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए. 
13.2 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 111/4

Apr 09, 2026 20:30 (IST)

IPL 2026, KKR VS LSG Live Score: रघवुंशी भी लौटे

अंगकृष रघुवंशी भी पवेलियन लौटे. लगातार दूसरे ओवर में विकेट आया है. मणिमारन सिद्धार्थ ने यह विकेट निकाला. यह मैच का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है. दोनों सेट बल्लेबाज लौट चुके हैं. बाउंड्री लाइन पर एडेन मार्करम ने  कैच लपका. रघुवंशी 33 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 45 रन बनाकर आउट हुए. स्लो बॉल.  पड़ने के बाद कांटा बदली. रघुवंशी ने कदमों का इस्तेमाल किया. लेकिन लॉन्ग ऑन को पार नहीं कर पाए. अब दो नए बल्लेबाज पिच पर हैं. 
11.4 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 105/3

Apr 09, 2026 20:24 (IST)

IPL 2026, KKR VS LSG Live Score: जबरदस्त कैच

चलिए जब लग रहा था कि रहाणे आसानी से अपना अर्द्धशतक लगा लेंगे, लेकिन मोहम्मद शमी ने तब जबरदस्त कैच लपका. रहाणे 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए हैं. दिग्वेश सिंह राठी ने साझेदारी तोड़ दी. रहाणे को रुकने के लिए कहा गया. लेकिन कैच लेने के बाद शमी ने रहाणे या पंत की ओर देखते हुए सिर हिलाया. उन्हें पूरा भरोसा था कि गेंद सीधे उनके हाथों में आई है. तीसरे अंपायर इसकी जांच कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि उंगली गेंद के नीचे है. विकेट टेकिंग डिलवरी नहीं थी. ऑफ साइड के बाहर हाफ ट्रैकर. रहाणे ने इसे लेग साइड में खेल दिया. 
10.2 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 99/2

Apr 09, 2026 20:14 (IST)

KKR VS LSG Live Score: कोलकाता का स्कोर 100 के करीब

पिछले ओवर की पहली गेंद पर रहाणे ने हवाई फायर किया, जबकि ओवर की चौथी गेंद पर रघुवंशी ने छक्का जड़ा. पिछले ओवर से 15 रन आए हैं. रघुवंशी और रहाणे दोनों धीरे-धीरे अपने पचासे की ओर बढ़ रहे हैं.  कोलकाता का रन रेट 10 के करीब है. पिछले 5 ओवर में 59 रन आए हैं. लखनऊ की नजरें यहां पर इस साझेदारी को तोड़ने की होगी.
9.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 89/1
 

Apr 09, 2026 20:11 (IST)

KKR VS LSG Live Score: एक और अच्छा ओवर

अजिंक्य रहाणे ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा है. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. रहाणे और रघुवंशी जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं. दोनों ने खराब शुरुआत के बाद कोलकाता को अच्छी वापसी करवाई है. रहाणे धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. कोलकाता का पावरप्ले नें रन रेट 10 से अधिक का रहा है. 
8.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 74/1

Apr 09, 2026 20:07 (IST)

KKR VS LSG Live Score: 50 रनों की हुई साझेदारी

रहाणे और रघुवंशी के बीच साझेदारी 50 रनों की हो चुकी है. लखनऊ को यहां दूसरे विकेट की तलाश है. देखना होगा कि आखिर यह कौन दिलाता है. सिद्धार्थ के आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. रघुवंशी ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा है. कोलकाता के फैंस चाहेंगे कि दोनों बल्लेबाज ऐसे ही खेलते रहें.
7.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 65/1

Apr 09, 2026 19:58 (IST)

KKR VS LSG Live Score: पावरप्ले में 5 गेंदबाज

लखनऊ के कप्तान ने पावरप्ले में 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है. शमी, प्रिंस यादव, सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और अब आवेश खान. पंत का यह फैसला काम तो नहीं आया. पावरप्ले में कोलकाता ने 56 रन कूटे हैं. आखिरी ओवर में रघुवंशी ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा. जबकि आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. 
6.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 56/1

Apr 09, 2026 19:54 (IST)

KKR VS LSG Live Score: रहाणे ने बदला गियर

अजिंक्य रहाणे ने अब अपना गियर बदला है. दिग्वेश सिंह राठी को पिछले ओवर में उन्होंने लगातार दो चौके जड़े हैं. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. कोलकाता का रन रेट 8 का है. रहाणे और रघुवंशी के बीच साझेदारी 25 रनों की हुई है, 20 गेंदों में. पिछले ओवर से 10 रन आए.
5.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 40/1

Apr 09, 2026 19:52 (IST)

KKR VS LSG Live Score: मणिमारन सिद्धार्थ की हुई पिटाई

KKR VS LSG Live Score: इस ओवर में मणिमारन सिद्धार्थ की पिटाई हुई है. रहाणे ने कदमों का इस्तेमाल कर एक जबरदस्त छक्का जड़ा एक्स्ट्रा कवर की दिशा में. ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का आया. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. 
4.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 30/1
 

Apr 09, 2026 19:49 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: मोहम्मद शमी का एक और अच्छा ओवर

मोहम्मद शमी का यह एक और अच्छा ओवर रहा. रघुवंशी ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया है. लेकिन उससे पहले लगातार तीन डॉट फेंकी. कोलकाता का रन रेट आज 7 का है अभी तक तो. देखना होगा कि अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे पावरप्ले में बाकी के तीन ओवर में क्या करते हैं. 
3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 21/1

Apr 09, 2026 19:43 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: फिन एलन फिर फ्लॉप

शमी नहीं तो प्रिंस यादव. लखनऊ को पहली सफलता मिली. प्रिंस यादव ने जाल में फंसाया. प्लान करके यह विकेट आया है. राठी ने बहुत ही शानदार कैच लपका बाउंड्री लाइन पर. बैक ऑफ लेंथ गेंद, थोड़ी बाहर की तरफ़ स्विंग हुई,  एलन ने उसे ज़ोर से मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और थर्ड मैन की तरफ़ हवा में उड़ गई. ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री के पार चली जाएगी, लेकिन राठी ने बाउंड्री लाइन के ठीक किनारे पर खुद को संभाला, अपनी बाईं ओर घूमकर खड़े हुए और दोनों हाथों से कैच लपक लिया. फिन एलन 8 गेंद में 9 रन बनाकर आउट.

1.4 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 15/1

Apr 09, 2026 19:36 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: शमी की कमाल गेंदबाजी

पहले ओवर जबरदस्त रहा है. मोहम्म शमी ने नई गेंद से पहले ही ओवर में दोनों तरफ स्विंह करवाई है. ओवर की आखिरी गेंद पर रहाणे ने उन्हें चौका जरूर लगाया, लेकिन बाकी पांच गेंदों ने जिस तरह से कांटा बदला, उसने फिल एलन को परेशान किया. 
1.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 6/0

Apr 09, 2026 19:33 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: एक्शन शुरू

एक्शन शुरू हुआ. फिन एलन और अडिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. देखना होगी कि पहला ओवर कैसा रहने वाला है.

Apr 09, 2026 19:17 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: टॉस के दौरान क्या बोले अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने कहा,"हम गेंदबाज़ी करना चाहते थे." पिछले मैच के बारे में रहाणे बोले,"वह मैच पूरा नहीं हो पाया था, इसलिए आप कभी नहीं जान सकते कि क्या होता." "बस एक बदलाव - सुनील, ब्लेसिंग की जगह टीम में आए हैं. वरुण अभी भी अपने हाथ की चोट से उबर रहे हैं." कैमरूग ग्रीन क्या आज गेंदबाजी करेंगे, इस पर उन्होंने कहा,"ग्रीन तब गेंदबाज़ी करेंगे, जब उन्हें इसकी अनुमति मिलेगी, और इससे उन्हें एक बेहतर कॉम्बिनेशन मिल सकता है."  "रोवमैन पॉवेल खेलते हैं, और जब कैम ग्रीन गेंदबाज़ी करते हैं, तो हमारे पास एक अतिरिक्त गेंदबाज़ होता है." 

रहाणे ने आगे कहा,"एक बैटिंग यूनिट के तौर पर, हम बस गेंद को देखकर उस पर रिएक्ट करना चाहते हैं, न कि खुद पर दबाव डालकर, किसी खास टारगेट पर फोकस करने की कोशिश करना और फिर उसे हासिल करने की कोशिश करना. मुझे लगता है कि बस उस पल में जीना, रिएक्ट करने की कोशिश करना और गेंद को देखना ही सही है."

Apr 09, 2026 19:13 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: टॉस के दौरान क्या बोले ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने कहा,"पहले गेंदबाज़ी करेंगे. हम विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेलना चाहते हैं. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, हमें अपने गेंदबाज़ों पर पूरा भरोसा है कि वे हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे." हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत पर पंत ने कहा,"जीत से टीम का माहौल निश्चित रूप से बेहतर होता है. हम हमेशा पॉज़िटिव रहने और साथ ही सही इरादा रखने की बात करते हैं. जब आप जीतते हैं, तो मुझे लगता है कि जब लोग देखते हैं कि सब कुछ सही दिशा में जा रहा है, तो उन्हें सच में बहुत खुशी होती है. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है." अपने बैटिंग ऑर्डर पर लखनऊ ने कप्तान ने कहा,"हमें लगता है कि हमारा टॉप ऑर्डर निश्चित रूप से बैटिंग के लिहाज़ से काफी मज़बूत है, लेकिन साथ ही हमें अपने टॉप ऑर्डर पर पूरा भरोसा है कि वे हमें पूरी पारी में संभाल लेंगे. आप जानते हैं, हम यहाँ इसी मकसद से आए हैं."

Apr 09, 2026 19:09 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: ऐसी है दोनों टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी

लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

Apr 09, 2026 19:08 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: ब्लेसिंग मुज़ारबानी ड्रॉप

ब्लेसिंग मुज़ारबानी ड्रॉप हुए हैं. सुनील नरेन की वापसी हुई है. कप्तान रहाणे ने बताया कि आग कैमरून ग्रीन गेंदबाजी करेंगे. कोलकाता का चौंकाने वाला फैसला इसलिए हैं क्योंकि मुजरबानी ने विकेट निकाले हैं. 

Apr 09, 2026 19:01 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस

टॉस का समय हो चुका है. सिक्का उछाला है अजिंक्य रहाणे ने. लखनऊ के कप्तान ने टेल्स कहा. ऋषभ पंत ने टॉस जीता है और गेंदबाजी का फैसला लिया है.

Apr 09, 2026 18:59 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: मोहम्मद शमी बरपाएंगे कहर!

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर के कोटे में 18 डॉट गेंद फेंकने वाले मोहम्मद शमी गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कहर बराएंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प होने वाला है. शमी ने कोच ने कहा है कि इस तेज गेंदबाज ने एक नई गेंद का इजाद किया है. शमी को इस सीजन में अभी तक बल्लेबाज खेल नहीं पा रहे हैं, क्या आज भी यही जारी रहने वाला है, पता चलेगा थोड़ी देर में.

Apr 09, 2026 18:58 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ की नजरें दूसरी जीत पर

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक दो मैच खेले हैं, एक में उसे जीत मिली है, जबकि एक में हार. लखनऊ के लिए पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार मैच जिताऊ पारी खेली थी. ऐसे में फैंस एक बार फिर उनसे यही उम्मीद करेंगे.

Apr 09, 2026 18:57 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता को मिलेगी पहली जीत?

कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है. कोलकात को अपने सीजन ओपनर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली  थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने रहाणे एंड कंपनी को 65 रनों से रौंदा था. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश से रद्द हुआ था. ऐसे में कोलकात को अपनी पहली जीत की तलाश है, क्या आज वो खत्म होगी, देखना दिलचस्प होने वाला है.

Apr 09, 2026 18:55 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में भिड़े हैं. लखनऊ ने इस दौरान 4 मैच जीते हैं जबकि दो में कोलकाता ने बाजी मारी है. ईडन में लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ 2-1 से बढ़त ले रखी है.

Apr 09, 2026 18:54 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना। उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

Apr 09, 2026 18:53 (IST)

KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: स्वागत है आपका

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज ईडन गार्डन में आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स हैं. कोलकाता को सीजन की पहली जीत का इंतजार है, लखनऊ दूसरी जीत पर निगाहें गड़ाई हुई है. थोड़ी देर में एक्शन शुरू होने वाला है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Lebanon का असली मुजरिम Pakistan? | Iran US Ceasefire |Trump