Kevin Pietersen ने चुनी IPL की All Time XI, चौंकाते हुए रोहित शर्मा को नहीं दी जगह, इस दिग्गज को बनाया कप्तान

IPL ALl time XI: केविन पीटरसन ने जोस बटलर के साथ अपनी IPL XI का ऐलान किया और कुछ विवादित फ़ैसले लिए हैं जिसने फैन्स को चौंका कर रख दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kevin Pietersen on IPL ALl time XI

Kevin Pietersen Picks IPL ALl time XI: केविन पीटरसन ने आईपीएल के आगाज से पहले आईपीएल ऑल टाइम इलेवन का चुनाव किया है. पीटरसन ने अपनी टीम में चौंकाते हुए रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को जगह नहीं दी है जिसने फैन्स के चौंका कर रख दिया है. पीटरसन के फैसले ने फैन्स को निराशकर दिया है. बता दें कि For The Love of Cricket पॉडकास्ट में पीटरसन ने 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने ओपनर के तौर पर क्रिस गेल और विराट कोहली को जगह दी है. वहीं, तीसरे नंबर पर पीटरसन की पसंद एबी डिविलियर्स बने हैं. 

पीटरसन ने सुरेश रैना को चौथे नबंर पर रखा है. इसके अलावा पीटरसन ने धोनी को कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी है. ऑलराउंडर के तौर पर पीटरसन ने अपनी ऑल टाइम इलेवन में आंद्रे रसेल, रविंद्र जडेजा और सुनील नारायण का चुनाव किया है. वहीं, नरेन के साथ पीटरसन ने  युजवेंद्र चहल को स्पिनर के लिए टीम में रखना है. तेज गेंदबाज की जिम्मेदारी पीटरसन ने  जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को दी है. 

केविन पीटरसन की ऑल टाइम इलेवन
क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), आंद्रे रसेल, रविंद्र जडेजा, सुनील नारायण, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा

बता दें कि पीटरसन इस सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ़ का हिस्सा नहीं होंगे, उन्होंने यह कहते हुए अपनी भूमिका छोड़ दी है कि इस साल उनके पास फ़्रैंचाइज़ी के लिए समय नहीं है. दूसरी ओर आईपीएल का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. इस बार कौन सी टीम खिताब जीतेगी यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. पिछले बार आरसीबी ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
America Vs China: क्या अगला युद्ध ताइवान पर कब्जे के लिए होगा? | Iran Attack Israel | Trump