IND vs PAK: सालों बाद भारत के खिलाफ ये हथियार उतार रहा हैं पाकिस्तान, कपिल देव ने समझाई उनकी रणनीति

Kapil Dev, India vs Pakistan: कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हाई वोल्टेज मुकाबले से पूर्व बताया कि पाकिस्तान की टीम लिए अच्छी बात ये है कि वह ऐसी पिच पर खेल रहे हैं. जहां पर स्पिनरों को थोड़ी बहुत मदद मिल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kapil Dev
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा, जो लीग चरण का 27वां मैच होगा
  • कपिल देव ने बताया कि पाकिस्तान को स्पिनरों की मदद वाली पिच पर खेलने का फायदा मिल सकता है
  • कपिल देव ने कहा कि अगर मैच अन्य पिचों पर होता तो पाकिस्तान के गेंदबाजों को इतना महत्व नहीं दिया जाता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीम आईसीसी के बड़े इवेंट में आमने सामने होने के लिए तैयार है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का 27वां मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. उससे पहले दोनों देशों के कुछ प्रमुख पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने NDTV के साथ खास चर्चा की. जहां टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हाई वोल्टेज मुकाबले से पूर्व बताया कि पाकिस्तान की टीम लिए अच्छी बात ये है कि वह ऐसी पिच पर खेल रहे हैं. जहां पर स्पिनरों को थोड़ी बहुत मदद मिल रही है. यहीं वजह है कि वह कंट्रोल कर पा रहे हैं. अगर यही मैच दूसरी पिचों पर होती तो मैं उनके गेंदबाजों को इतना तवज्जो नहीं देता. आज मैं उनके गेंदबाजों को 100 प्रतिशत ज्यादा देना चाहता हूं. पिच ऐसी है जहां आप बड़े शॉट नहीं लगा सकते हैं. नया गेंदबाज आपके ऊपर प्रेशर डाल सकता है. ये प्लस प्वाइंट है पाकिस्तान के लिए.

उमरान तारिक बने अबूझ पहेली 

आपको बता दें कि हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले पाक स्पिनर उमरान तारिक सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी थोड़ी रुककर गेंदबाजी करने की शैली हर किसी को प्रभावित कर रही है. तारिक के अलावा ग्रीन टीम में अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे स्पिनर भी हैं, जो मैच के दौरान भारतीय टीम की समस्याएं बढ़ा सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम

भारतः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह. 

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक. 

यह भी पढ़ें- IND vs PAK, T20 World Cup 2026: मैच से पहले पाकिस्तान को झटका, पाकिस्तानी दिग्गज ही बता रहे भारत को फेवरेट

Advertisement
Topics mentioned in this article