जॉर्डन हरमन सिर्फ 1 रन से 'किंग' बनने से चूके, पर रचा इतिहास,जानें पहले ही वनडे में टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ स्कोरर

दक्षिण अफ्री का 24 साल के जॉर्डन हरमन ने बुधवार को वह कारानाम कर डाला जो, वनडे के करीब 51 साल के इतिहास में पहले सिर्फ एक बार ही हुआ है

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Jordan Hermann: जॉर्डन हरमैन के चर्चे दुनिया में हैं
Source: X

जब सामने कोई टीम कमजोर होती है, तो कुछ ऐसा ही होता है, लेकिन 'ताकतवर' का कोई बल्लेबाज करियर का पहला ही मैच हो तो फिर श्रेय बनता ही है. और दक्षिण अफ्रीका के लिए बुधवार को वनडे करियर का आगाज करने वाले 24 साल के जॉर्डन हरमन को श्रेय दिया जाना तो एकदम बनता है. वैसे भी लोग श्रेय दें य न दें, हरमन ने कागजों पर तो इतिहास पलट ही दिया है. हरमन ने बुधवार को नामीबियाई धरती पर ही मेजबान टीम के खिलाफ अपने पहले ही वनडे मैच में 150 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. हरमन ने 126 गेंदों पर 17 चौकों और 3 छक्कों से 150 रन बनाए. और इसी के साथ ही हरमन वनडे के 51 साल के इतिहास में पहले ही वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे बल्लेबाज बने गए. हरमन सिर्फ 1 रन से चूक गए. अगर वह एक और बना लेते हैं, तो वह इस मामले में 'किंग' बन गए होते, लेकिन यह जीवन में एक बार मिलने वाला मौका उनके हाथ से निकल गया.

पहले ही वनडे में टॉप स्कोर

जब बात वनडे करियर के पहले ही मैच में सर्वश्रेष्ठ स्कोर करने की आती है, तो इसमें दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाज हैं. हरमन के अलावा एक और दक्षिण अफ्रीकी मैथ्यू पॉल ब्रीट्जे एक बल्लेबाज रहे, जिन्होंने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 150 रन बनाए थे. चलिए आप इस मामले में टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में  जान लें:-

बल्लेबाज        रन देश   बनाम     जगह     तारीख
जे हरमन    150  दक्षिण अफ्रीका नामीबिया विंडहोक 9 सितंबर 2026
एमपी ब्रीत्ज़के    150  दक्षिण अफ्रीका न्यूज़ीलैंड  लाहौर 10 फरवरी 2025
डीएल हेन्स    148 वेस्टइंडीजऑस्ट्रेलिया सेंट जॉन्स22 फरवरी 1978
रहमानुल्लाह गुरबाज़127अफगानिस्तानआयरलैंड  अबू धाबी 21 जनवरी 2021
एमएस चैपमैन124हॉन्ग कॉन्गसंयुक्त अरब अमीरात  दुबई  16 नवंबर 2015

टॉप 10 में एक भी भारतीय नहीं

वैसे जहां भारतीयों के नाम एक से बड़े एक रिकॉर्ड हैं, लेकिन इस मामले में भारत का एक भी बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल नहीं है. वास्तव में सच यह है कि इस मामले में भारतीय नंबर-20 पर आता है. और यह केएल राहुल हैं, जिन्होंने साल 2016 में जिंबाब्वे के खिलाफ अपने पहले ही मैच में हरारे में 100 रन की पारी खेली थी. और केएल राहुल इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे इतिहास में अपने पहले ही मैच में शतक बनाए हैं. 

Advertisement

F & Q: Frequently Asked Questions

  1. प्रश्न: अपने पहले ही वनडे मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज कौन बने हैं?

    उत्तर: दक्षिण अफ्रीका के 24 वर्षीय जॉर्डन हरमन, जिन्होंने नामीबिया के खिलाफ 126 गेंदों में 150 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की.

  2. प्रश्न: जॉर्डन हरमन के अलावा वनडे पर्दापण (डेब्यू) में 150 रन बनाने वाले अन्य कौन से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैं?

    उत्तर: मैथ्यू पॉल ब्रीट्ज़के (एमपी ब्रीत्ज़के), जिन्होंने 2025 में लाहौर में न्यू ज़ीलैंड के खिलाफ 150 रन बनाए थे.

  3. प्रश्न: अपने डेब्यू वनडे मैच में शतक बनाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज कौन हैं?

    उत्तर: केएल राहुल, जिन्होंने साल 2016 में जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में नाबाद 100 रन बनाए थे.

  4. प्रश्न: डेब्यू वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी किस स्थान पर आता है?

    उत्तर: भारतीय खिलाड़ी (केएल राहुल) इस सूची में 20वें स्थान पर आते हैं.

  5. प्रश्न: डेब्यू वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में सबसे पुराना रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है?

    उत्तर: वेस्ट इंडीज के डीएल हेन्स के नाम, जिन्होंने 22 फरवरी 1978 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंट जॉन्स में 148 रन बनाए थे.

 

Featured Video Of The Day
NDTV Defence Summit 2026: भारत का नया रक्षा सामर्थ्य

Topics mentioned in this article
Jordan Hermann
South Africa
Namibia
Cricket