ENG vs NZ, 1st Test: जो रूट VS सचिन तेंदुलकर, 299 टेस्ट पारियों के बाद किसमें कितना दम, नंबर किसके पक्ष में?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जो रूट पहली पारी में केवल 1 रन ही बना सके. रूट को विलियम ओ'रूर्क ने आउट कर पवेलियन भेजा, इस पारी में केवल 1 रन बनाने से यकीनन रूट, सचिन के रिकॉर्ड के करीब जाने से एक कदम पीछे हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जो रूट और सचिन तेंदुलकर की तुलना, 299 टेस्ट पारियों के बाद

Joe Root vs Sachin Tendulkar After 299 Test innings: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जो रूट इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान केवल एक रन बनाकर विलियम ओ'रूर्क की गेंद पर आउट हो गए. रूट का टेस्ट में यह 299वीं पारी थी. बता दें कि हाल के समय में जो रूट की काफी चर्चा है. रूट को एक ऐसे बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है जो सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. यही कारण है कि रूट जो भी टेस्ट मैच खेलते हैं उनपर फैन्स की नजर रहती है. यही कारण है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की काफी चर्चा है.  ऐसे में अब जानते हैं कि 299 पारियों के बाद रूट और सचिन में से किस बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा रन है. 

सचिन तेंदुलकर, 299 टेस्ट पारियों के बाद रन

सचिन तेंदुलकर ने 299 टेस्ट पारियों के बात कुल 14972 रन बनाए थे और इस दौरान तेंदुलकर का औसत 56.1 का रहा था. वहीं, सचिन 299 पारियों के दौरान 68 बार सिंगल डिजिट पर आउट हुए थे. सचिन ने 112 बार 50+  स्कोर बनाए थे. इसके अलावा तेंदुलकर 299 पारियों के बाद कुल 14 बार डक पर आउट हुए थे. बता दें कि 299 टेस्ट पारियों के बाद सचिन के नाम कुल 48 शतक दर्ज थे. 

जो रूट, 299 टेस्ट पारियों के बाद

रूट ने अपने  299 टेस्ट पारियों के बाद अबतक कुल 13944 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 50.9 का है. वहीं, इस दौरान रूट 72 बार सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं. रूट अपने 299 टेस्ट पारियों के बाद कुल 15 बार शून्य पर आउट हुए हैं. रूट ने अबतक 299 पारियों के बाद टेस्ट में 107 बार 50+ स्कोर किए हैं. शतक की बात करें तो रूट के नाम इस समय 41 शतक दर्ज है. 

किसमें कितना है दम !

299 टेस्ट पारियों के बाद दोनों की तुलना की जाए तो सचिन, यहां रूट से आगे हैं. रनों के हिसाब से सचिन ने बाजी मारी है. लेकिन अब ये देखना है कि रूट आने वाले समय में किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं. सचिन ने टेस्ट में 15921 रन 329 पारी में बनाए थे. वहीं, रूट ने अबतक 299 पारी के बाद 13943 रन बनाए हैं. यानी रूट को सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभी भी 1979 रन चाहिए, ऐसे में अब देखना होगा कि क्या रूट, सचिन के इस महान रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, अब कौन लेगा उनकी जगह, ये 4 खिलाड़ी कतार में

Featured Video Of The Day
NDTV के सवालों से बचता दिखा दिल्ली अग्निकांड का आरोपी लवकेश!