Root vs Sachin: पिछले एक साल में ऐसी है जो रूट की चाल, जानें कब तक तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

जो. रूट ने बुधवार को अपने करियर में आईसीसी रैंकिंग में 12वीं बार नंबर-1 बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया, तो उनको और सचिन को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
जो. रूट के सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है
Source: Social media

Joe Root V/S Sachin Tendulkar: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो. रूट (Joe Root) ने बुधवार को जारी आईसीसी की हालिया टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking) में फिर से नंबर-1 पायदान हासिल की, तो करोड़ों फैंस के बीच एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर बनाम जो. रूट (Root vs Sachin) की तुलना फिर से शुरू हो गई है. यह सही है कि पिछले दो साल के भीतर जो. रूट के रन बनाने की गति तुलनात्मक रूप से खासी कम हुई है, तो वहीं पिछले 12 महीने के भीतर उनके बल्ले से शतक भी सिर्फ 5 ही निकले हैं. लेकिन अगर इन 5 शतकों की गति को ही पैमाना बनाया जाए, तो इंग्लिश पूर्व कप्तान बहुत ही आसानी से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. आप कड़ी दर कड़ी समझिए कि वर्तमान में जो. रूट की फॉर्म कैसी है और सचिन का शतक और रनों का रिकॉर्ड तोड़ने का गणित क्या है. 

पिछले 12 महीने में रूट का प्रदर्शन

अगर 24 जून से पिछले साल यानी 2025 की इसी तारीख तक रूट के प्रदर्शन की समीक्षा की जाए, तो  इस समयावधि में उन्होंने खेले 11 मैचों की 21 पारियों में 49.4 के औसत से 988 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 5 शतक और एक अर्द्धशतक जड़ा.  साल भर के भीतर बनाए गए शतकों की गति को न आप असाधारण कह सकते हैं और न ही साधारण. 11 टेस्ट मैचों में 5 शतक कोई बुरा प्रदर्शन नहीं है. और अगर रूट की इसी फॉर्म और इसी प्रदर्शन को आधार बनाकर आगे बढ़ा जाए, तो वह सचिन के शतकों का रिकॉर्ड सहजता से तोड़  सकते हैं. फिलहाल (न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट तक) रूट के 41, जबकि सचिन के कुल 51 टेस्ट शतक हैं. 

लक्ष्य तक पहुँचने के लिए जरूरी  शतक सचिन के शतकों की बराबरी करने के लिए जो रूट को यहां से 10 और उनसे आगे निकलने के लिए 11 शतक और बनाने होंगे. अब जबकि रूट की मौजूदा शतक बनाने की गति 5 शतक प्रति वर्ष हो चली है. तो यहां से उन्हें बराबर करने के लिए दो साल और सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए  2  साल और इतने ही महीने का समय लगेगा. 


इस उम्र में सचिन के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे रूट

30 दिसंबर 1990 को जन्मे जो. रूट की फिलहाल उम्र 35 साल और करीब 6 महीने है. अगर रूट इसी गति से शतक बनाते हैं, तो वह करीब 37 साल और 8/9 महीने की उम्र में  सचिन के 51 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. जो. रूट के साथ अच्छी बात यह है कि उनकी फिटनेस अच्छी है, तो वहीं वह इंग्लैंड के लिए फिलहाल दो ही फॉर्मेट में खेल रहे हैं. ऐसे में वह सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए और बेहतर तरीके से प्लान करने की स्थिति में हैं. 

टेस्ट रनों का रिकॉर्ड भी है निशाने पर, लगेंगी इतनी पारियां

फिलहाल जो. रूट के 14 705 रन हैं. और सचिन के रनों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 1886 रन की जरूरत है. और 24 जून, 2026 से पिछले एक साल के भीतर जो. रूट ने 21 पारियों में 47.04 के औसत से 988 रन बनाए हैं. ऐसे में अगर रूट के लिए सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जरूरी 1,846 रन को उनके पिछले एक साल के औसत (47.04) से भाग दिया जाए, तो पारियों की संख्या 39.24 निकलकर आती है. मतलब रूट को एक साल के औसत के आधार पर करीब 40 पारियां लगेंगी

Advertisement

यह कौन से मैच में और कितने समय में होगा?

अब जबकि रूट ने 11 टेस्ट में 21 पारियां खेली हैं, तो प्रति टेस्ट पारी का औसत (21/11) करीब 1.90 आता है. इस पैमाने (40/1.90) पर रूट को 40 और पारियां खेलने के लिए 21 टेस्ट मैच और खेलने होंगे. जो. रूट फिलहाल 165 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इसलिए वर्तमान औसत के पैमाने पर सचिन का यह रिकॉर्ड 186वें टेस्ट (165+21) में टूटेगा. 

रूट को रनों का रिकॉर्ड तोड़ने में कितना समय लगेगा?

इंग्लैंड पूर्व कप्तान फिलहाल 12 महीने में 21 पारियां खेल रहे हैं. इस  पैमाने पर रूट को 40 पारियां पूरी करने में उन्हें 1.90 साल (40/21) का समय  लगेगा. मतलब वह करीब 37 साल और 5/6 महीने की उम्र में सचिन का टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे. 

....लेकिन सचिन के इन रिकॉर्डों को कभी नहीं तोड़ पाएंगे रूट

जो. रूट भले ही एक बार को सचिन के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दें, लेकिन जब बात समग्र रूप से रनों के मामले में सचिन से आगे निकलने की आती है, तो रूट एक बार को शायद तेंदुलकर के आस-पास भी न पहुंच पाएं.

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय शतकों का महा-रिकॉर्ड 

तेंदुलकर के खाते में समग्र रूप से 100 शतक (51 टेस्ट + 49 वनडे) सौ  शतक जमा हैं. और जो. रूट कभी भी शतकों के शतक पर पानी नहीं फेर पाएंगे. फिलहाल रूट के 57 शतक (41 टेस्ट+16 वनडे) हैं. रूट को सचिन की बराबरी के लिए अभी भी 43 शतकों की जरूरत है. चूंकि वे वनडे क्रिकेट बहुत कम खेलते हैं और टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसीलिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट के दम पर 35 साल की उम्र के बाद 43 और शतक बनाना व्यावहारिक रूप से असंभव है. 


 सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन 

सचिन तेंदुलकर के सभी फॉर्मेटों में मिलाकर 34,357 रन हैं, तो जो. रूट के फिलहाल लगभग 19,500+ रन. दिख रहा अंतर और ऊपर बताई गई वजह बताने के लिए काफी है कि क्यों रूट कभी भी सचिन का यह रिकॉर्ड नहीं ही तोड़ पाएंगे.  जो रूट सचिन के इस सर्वकालिक रिकॉर्ड से अभी भी लगभग 15,000 रन पीछे हैं. टेस्ट में वह भले ही सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, लेकिन समग्र रूप से सचिन से आगे निकलना रूट के लिए असभव है. 

 वनडे क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड्स 

सचिन तेंदुलकर के 463 वनडे मैच, 18,426 रन और 49 शतक हैं, तो  जो रूट के 171 वनडे मैच, 6,522 रन और 16 शतक. जो रूट एक तरह से टेस्ट बल्लेबाज ज्याता हैं. और यह आंकड़े भी साबित करते हैं, लेकिन जब बात वनडे बल्लेबाज की आती है, तो वह सचिन से न केवल काबिलियत, बल्कि आंकड़ों में भी मीलों दूर हैं. वह फिलहाल इंग्लैंड के वनडे प्लान से खासे दूर दिखाई पड़ते हैं. इसलिए वनडे क्रिकेट में सचिन के मैचों, रनों या शतकों के आसपास पहुंचना भी रूट के लिए संभव नहीं है.

सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने सभी फॉर्मेटों में मिालकर 664 अंतरराष्ट्रीय मैच (200 टेस्ट, 463 वनडे, 1 टी-20) मैच खेले, जबकि जो. रूट अभी तक करीब 345+ मैच ही खेल सके हैं. जो रूट को सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी के लिए अभी भी 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने होंगे, जिसके लिए कम से कम 7 से 8 साल का समय और तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलना जरूरी है, जो इस उम्र में मुमकिन नहीं है.

वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक रन 

सचिन तेंदुलकर अपने लंबे वनडे करियर में खेले 6 वनडे वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 2,278 रन बनाए, जबकि जो. रूट के खाते में वनडे वर्ल्ड कप में 1000 से कुछ रन ज्यादा हैं.  रूट के करियर का ढलान और इंग्लैंड की भविष्य की योजनाओं को देखते हुए वे शायद ही आगे कोई वनडे वर्ल्ड कप खेलें, जिससे इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सवाल ही नहीं उठता
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
भरत एनकाउंटर पर महापंचायत! | एनकाउंटर से पहले क्या-क्या हुआ?
Topics mentioned in this article
Joseph Edward Root
Sachin Ramesh Tendulkar
England
New Zealand
India
International Cricket Council
Cricket