Jemimah Rodrigues Special Feat: मौजूदा समय में वेस्टइंडीज की महिला टीम भारतीय दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 दिसंबर को नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया. जहां भारतीय महिला खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिगेज का प्रचंड रूप देखने को मिला. टीम के लिए उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों का सामना किया. इस बीच 208.57 की स्ट्राइक रेट से 73 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहीं. इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और दो बेहतरीन छक्के निकले.
जेमिमा रोड्रिगेज ने अपने टी20 करियर का बनाया सबसे तेज अर्धशतक
मैच के दौरान जेमिमा रोड्रिगेज ने एक खास उपलब्धि हासिल की. वह भारत की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली खास खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. बीते कल उन्होंने महज 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था.
स्मृति मंधाना ने भारत की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जमाया है सबसे तेज अर्धशतक
भारत की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का खास कारनामा स्मृति मंधाना के नाम दर्ज है. जिन्होंने 2022 में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ बर्मिंघम में महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. उसके बाद से यह खास रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है.
भारत की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी
23 गेंद - स्मृति मंधाना - बनाम इंग्लैंड महिला टीम - 2022
24 गेंद - स्मृति मंधाना - बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम - 2019
25 गेंद - स्मृति मंधाना - बनाम इंग्लैंड महिला टीम - 2018
25 गेंद - स्मृति मंधाना - बनाम श्रीलंका महिला टीम - 2022
26 गेंद - शेफाली वर्मा - बनाम वेस्टइंडीज महिला टीम - 2019
26 गेंद - शेफाली वर्मा - बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम - 2021
26 गेंद - ऋचा घोष - बनाम संयुक्त अरब अमीरात महिला टीम - 2024
26 गेंद - शेफाली वर्मा - बनाम नेपाल महिला टीम - 2024
27 गेंद - हरमनप्रीत कौर - बनाम श्रीलंका महिला टीम - 2024
28 गेंद - जेमिमा रोड्रिगेज - बनाम वेस्टइंडीज महिला टीम - 2024