जेमिमा रोड्रिग्स ने रच दिया इतिहास, मंधाना-हरमनप्रीत के बाद T20I में यह कारनामा करने वाली तीसरी भारतीय महिला बनीं

Jemimah Rodrigues, India Women vs Australia Women: जेमिमा रोड्रिग्स भारत की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jemimah Rodrigues
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अर्धशतक बनाया
  • जेमिमा रोड्रिग्स भारत की महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं
  • स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा चार हजार दो सौ तैंतीस रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Jemimah Rodrigues, India Women vs Australia Women: देश की स्टार महिला खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अर्धशतक जमाते हुए वह भारत की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं. पहले स्थान पर स्मृति मंधाना का नाम आता है. जिन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 4231 टी20 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर काबिज हैं. जिनके बल्ले से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3822 रन निकले हैं. इन दोनों दिग्गजों के बाद तीसरे स्थान पर जेमिमा रोड्रिग्स आ गई हैं. जिन्होंने 2551 रन बनाए हैं.

भारतीय महिला टीम की तरफ से T20I में 2500 या 2500 से ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

4231 रन - स्मृति मंधाना - 160 मैच - 154 पारी
3822 रन - हरमनप्रीत कौर - 190 मैच - 169 पारी 
2551 रन - जेमिमा रोड्रिग्स - 118 मैच - 105 पारी
2519 रन - शेफाली वर्मा - 98 मैच - 97 पारी 

जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20I में खेली 59 रनों की जुझारू पारी

बात करें आज के मुकाबले के बारे में तो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ कुल 46 गेंदों का सामना किया. इस बीच 128.26 की स्ट्राइक रेट से 59 रनों की जुझारू पारी खेलने में कामयाब रहीं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके देखने को मिले. मैच के दौरान विपक्षी टीम की गेंदबाजी एनाबेल सदरलैंड ने उन्हें एलिसे पेरी के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.

भारतीय महिला टीम को 17 रनों से मिली जीत 

वहीं बात करें तीसरे टी20 मुकाबले के परिणाम के बारे में तो एडीलेड में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 20 ओवरों में 176/6 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुई पूरी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 20 ओवरों में 159/9 रनों तक ही पहुंच पाई. इस तरह इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 17 रनों से जीत मिली. 

यह भी पढ़ें- IND(W) vs AUS(W): स्मृति मंधाना का धमाका, कोहली वाला रिकॉर्ड ही नहीं, ये बड़ा कारनामा करके भी पूरी दुनिया को चौंकाया
 

Featured Video Of The Day
Banda POCSO Case: UP में 33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले दंपति को फांसी, जानिए कोर्ट ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article