"सूर्या का कैच नहीं बल्कि...", टी-20 वर्ल्ड कप में क्या था सबसे पसंदीदा पल, जसप्रीत बुमराह ने बताया

Jasprit Bumrah on favorite moment in T20 World cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में बुमराह की गेंदबाजी कमाल की थी. बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World cup 2024 favorite moment by Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah picks his favorite moment in T20 World cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Catch in T20 World Cup 2024) ने एक ऐसा कैच लिया था जिसने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था. उस कैच को कई दिग्गजों ने टी-20 वर्ल्ड  कप 2024 का अपना फेवरेट मोमेंट करार दिया था. वहीं, अब जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भी टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे पसंदीदा पल को लेकर खुलासा किया है. बता दें कि बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की थी और 15 विकेट लेने में सफल रहे थे. बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था. भारत के टी-20 वर्ल्ड कप विजेता बनने में बुमराह की गेंदबाजी भी काफी अहम रही थी. बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू के दौरान बुमराह ने अपने फेवरेट मोमेंट को लेकर खुलासा किया था. 

बुमराह से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे फेवरेट मोमेंट क्या था, इसपर भारतीय गेंदबाज ने जो जवाब दिया वह दिल जीतने वाला था. बुमराह ने सीधे तौर पर कहा कि, "आखिरी गेंद, वह एक अवास्तविक एहसास था". बुमराह का यह जवाब फैन्स का दिल जीत रहा है. बता दें कि भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का कमाल कर दिया था. आखिरी बार भारत ने इससे पहले 2007 में धोनी की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब पाकिस्तान को हराकर जीता था. 

Photo Credit: IANS

इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान बुमराह से एक मजेदार जवाब भी पूछा गया. बुमराह से पूछा कि, मैदान पर सुनी गई सबसे मजेदार स्लेजिंग आपको याद है? इसपर बुमराह ने जवाब देते हुए कहा, "यह कोई गाली नहीं है, लेकिन कभी-कभी लोग मुस्कुराते हुए मेरे पास आते हैं और कहते हैं, ‘मुझ पर नरमी बरतें' और मुझे यह बात मजेदार लगती है, क्योंकि मैं समझ नहीं पाता कि वे गंभीर हैं या कोई खेल खेलने की कोशिश कर रहे हैं."

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से बुमराह ब्रेक पर है. अब भारतीय टीम अपना अगला सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है. सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. बुमराह, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
माननीय मर्यादा रखें... लोकसभा में ओम बिरला ने क्या देखा कि आ गया गुस्सा- VIDEO