'अपने बेटे को बताऊंगा...', लॉर्ड्स में कैसे मिला 'फिफर'? बुमराह ने 'क्रिकेट के मक्का' का खोल दिया राज

Jasprit Bumrah Revealed The Secret Of His Success In England: जसप्रीत बुमराह का कहना है कि पिछले इंग्लैंड दौरे पर मिली सीख से इस बार लॉर्ड्स में पांच विकेट चटकाने में मदद मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jasprit Bumrah
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया.
  • बुमराह ने अपने पिछले इंग्लैंड दौरे से सीखी गई बातों को छोड़कर नई गेंद का अधिकतम उपयोग किया, जिससे सफलता मिली.
  • लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराना बुमराह के लिए गर्व की बात है, जिसे वह अपने बेटे के साथ साझा करना चाहते हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Jasprit Bumrah Revealed The Secret Of His Success In England: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लिए. बुमराह इसका श्रेय इंग्लैंड के पिछले दौरे को देते हैं, जिससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला. जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने पहले सेशन में बेन स्टोक्स (44), जो रूट (104) और क्रिस वोक्स (0) को आउट किया. इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के लिए अर्धशतक जड़ने वाले ब्रायडन कार्स को चलता किया, जिससे पहले वह जोफ्रा आर्चर को पवेलियन भेज चुके थे. इसके साथ ही लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर जसप्रीत बुमराह का नाम भी दर्ज हुआ.

अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर जसप्रीत बुमराह ने कहा, 'पिछले दौरे में मैंने यहां मौजूद 'ढलान' के बारे में बहुत सोचा था, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ. इस बार मैंने वह बात दिमाग से निकाल दी, जिसका मुझे फायदा भी मिला. गर्म मौसम की इन परिस्थितियों में नई गेंद ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना ही सबसे अहम है. पिछली बार ऐसा नहीं हुआ था, यही सबसे बड़ा अंतर रहा.'

बुमराह ने लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज होने को लेकर खुशी जताई है. बुमराह ने बताया कि यह एक ऐसी याद है, जिसे वह अपने बेटे के साथ साझा करना चाहेंगे.

जसप्रीत बुमराह ने मुस्कराते हुए कहा, 'सच यह है कि मैं थक गया था. मैं 21 साल की तरह उछल-कूद नहीं कर सकता हूं. मुझे इस बात की खुशी है कि मैं टीम के लिए योगदान दे पाया. ऑनर्स बोर्ड पर नाम देखकर अच्छा लगता है. यह एक ऐसी बात है, जो मैं अपने बेटे को बताऊंगा, जब वह बड़ा होगा.'

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 27 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 74 रन देकर पांच विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम 387 रन पर ऑलआउट हुई.

इसके बाद भारत ने बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 145 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल 13, शुभमन गिल 16 रन, जबकि करुण नायर 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

Advertisement

इसके बाद केएल राहुल ने टीम को संभाला. यह सलामी बल्लेबाज 53 रन बना चुका है, जबकि ऋषभ पंत 19 रन बनाकर नाबाद हैं.

यह भी पढ़ें- '150 किमी प्रति घंटे...', लॉर्ड्स में केएल राहुल ने ऐसा किया? जिसके अनिल कुंबले भी हो गए दीवाने

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या ईरान पर होगा ज़मीनी हमला? | Trump Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei
Topics mentioned in this article