जसप्रीत बुमराह का नया रिकॉर्ड, जानें जीनियस की किस अदा के कायल हो गए सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री

Jasprit Bumrah, India vs South Africa: अहमदाबाद की काली पिच पर बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक का काम तमाम किया और फिर अपने दूसरे और मैच के तीसरे ओवर में सबसे ख़तरनाक प्रोटियाज बैटर एडन मार्करम का विकेट लेकर दक्षिण अफ़्रीकी टीम को बैकफुट पर ला दिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah, India vs South Africa: दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में जीनियस जसप्रीत बुमराह ने अपनी ही गेंद पर कॉर्बिन बॉश का कैच लपका और पारी में अपने नाम तीसरा विकेट कर लिया. मौजूदा वर्ल्ड कप में बुमराह के नाम ये उनका छठा विकेट रहा और वो भी 5.50 की इकॉनमी के साथ. बुमराह का खतरा दुनिया की सभी टीमें महसूस करती हैं. बुमराह चाहे पारी में गेंदबाज़ी की शुरुआत करें, मिडिल ओवर में गेंदबाज़ी करें या फिर डेथ ओवर में गेंदबाज़ी करें, उनका जलवा हर फॉर्मेट में एक-सा कायम रहता है. टेस्ट, वनडे, टी-20 में वो एक जैसे ही खतरनाक दिखते हैं. 

वाह उस्ताद! बुमराह के 3 क्वालिटी विकेट

अहमदाबाद की काली पिच पर बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक का काम तमाम किया और फिर अपने दूसरे और मैच के तीसरे ओवर में सबसे ख़तरनाक प्रोटियाज बैटर एडन मार्करम का विकेट लेकर दक्षिण अफ़्रीकी टीम को बैकफुट पर ला दिया. 

एडन मार्करम का विकेट लेते ही पूर्व कप्तान और कॉमेन्टेटर रवि शास्त्री ने कहा, 'मास्टर एट वर्क (यानी इस गेम का मास्टर अपने काम में लीन है).' फ़ौरन ही पूर्व कप्तान और सुनील गाव्सकर ने रवि शास्त्री की बात का समर्थन करते हुए कहा, 'शास्त्री ने सही कहा है कि मास्टर एट वर्क. बुमराह जीनियस हैं.'

दरअसल अपने दूसरे ओवर में बुमराह ने अपने स्लोवर से राएन रिकलटन को फांसा, जब रिकलटन को उस गेंद की हवा तक नहीं लगी और उन्होंने शिवम दुबे को मिड ऑफ़ पर कैच दे दिया. 

Advertisement

उससे पहले अपने पहले ओवर में बुमराह ने क्विंटन डि कॉक को आउटसाइड ऑफ गेंद डालकर फांस लिया. इन दोनों गेंदों की शानदार वेराइटी ने गावस्कर और शास्त्री को बुमराह की तारीफ़ करने पर मजबूर कर दिया. 

बुमराह ने कॉर्बिन बॉश को कॉट एंड बोल्ड कर भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा विकेट अपने नाम कर लिए. 

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेनेवाले गेंदबाज

33 जसप्रीत बुमराह 
32 अर्शदीप सिंह 
32 रविचंद्रन अश्विन 
29 हार्दिक पंड्या 
22 रविंद्र जडेजा 

बुमराह ने अर्शदीप सिंह और आर अश्विन के टी-20 वर्ल्ड कप में 32-32 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और इस वर्ल्ड कप में हर बड़े मैच के साथ वो और ख़तरनाक होते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs SA: डेविड मिलर ने रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बनाया गजब का रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
Exclusive: जब भारत आए थे ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, भारत के बारे में क्या बोला था?
Topics mentioned in this article