उम्र 43 साल और 249 दिन, प्रदर्शन ऐसा की युवा भी हो जाएं लज्जित, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 56वीं बार लगाया 'पंजा'

जेम्स एंडरसन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 56वीं बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. जिसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है. वह रिची बेनॉड, जॉन स्नो और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एंडरसन ने 56वीं बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लिया फाइव विकेट हॉल

क्रिकेट के जानकारों से हम सुनते आ रहे हैं कि तेज गेंदबाजों की अवधि ज्यादा लंबी नहीं होती है. मगर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का एक ऐसा स्टार भी है जो इस किंवदंती को गलत बता रहा है. वह स्टार कोई और नहीं पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) हैं. एंडरसन की उम्र 43 साल है. वह अगले 30 जुलाई को 44 साल के हो जाएंगे. मगर विकेट लेने की उनकी भूख कम नहीं हुई है. एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को जरूर अलविदा कह दिया है. मगर घरेलू क्रिकेट में वह अब भी खेल रहे हैं. फिलहाल वह काउंटी चैंपियनशिप में शिरकत कर रहे हैं और यहां पहले ही मुकाबले में 'पंजा' लगाते हुए सबको हैरान कर दिया है. 

एंडरसन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 56वीं बार हासिल किया फाइव विकेट हॉल 

लंकाशायर के कप्तान जेम्स एंडरसन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 56वीं बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. जिसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है. वह रिची बेनॉड, जॉन स्नो और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं. जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 56 बार फाइव विकेट हॉल लिया है.

एंडरसन ने पहली पारी में ही मचाया गदर 

एंडरसन की तरफ से यह कहर बरपाती गेंदबाजी का नजारा पहली पारी में ही देखने को मिला है. यानी कि दूसरी पारी अभी शेष है. यहां उनके पास और विकेट चटकाने का अवसर शेष है. 

Advertisement

काउंटी चैंपियनशिप 2026 का तीसरा मुकाबला तीन अप्रैल से लंकाशायर और नॉर्थहैम्पटनशायर के बीच नॉर्थम्प्टन में खेला जा रहा है. जहां एंडरसन लंकाशायर की तरफ से बतौर कप्तान शिरकत कर रहे हैं. 

खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपनी टीम के लिए पहली पारी में कुल 13 ओवरों की गेंदबाजी की है. इस बीच उन्हें पांच सफलता हाथ लगी है. एंडरसन के शिकार रिकार्डो वास्कोनसेलोस (25), केल्विन हैरिसन (04), सैफ जैब (04), जेम्स सेल्स (02) और लुई किम्बर (33) बने हैं. 

Advertisement

पहली पारी में 384 रन बनाने में कामयाब रही लंकाशायर

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंकाशायर की टीम पहली पारी में 384 रन बनाने में कामयाब रही. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जोश बोहनोन ने 90 रनों का योगदान दिया, जबकि पारी का आगाज करते हुए ल्यूक वेल्स 87 रन बनाने में कामयाब रहे. 

लंकाशायर की तरफ से पहली पारी में मिले 384 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थहैम्पटनशायर की टीम ने 62 ओवरों की समाप्ति के बाद 215/9 रन बना लिए हैं. लुईस मैकमानस 114 गेंद में 54 और हैरी कॉनवे 26 गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल को आखिर हुआ क्या है, कब तक IPL 2026 में करेंगे वापसी? सामने आई तारीख

Featured Video Of The Day
Iran ने Kuwait पर किए ड्रोन हमले, पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन पर बमबारी की खबर | Iran War | BREAKING
Topics mentioned in this article