MS Dhoni in IPL 2026: आईपीएल 2026 में सीएसके को लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है. तीन हार के बाद सीएसके को लेकर फैन्स सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि धोनी के न रहने से सीएसके की रणनीति फिसड्डी है. आरसीबी को मिली हार के बाद तो सोशल मीडिया पर फैन्स सीएसके को लेकर मीम्स भी शेयर कर रहे हैं.
मीम्स की बरसात
माही है तो मुमकिन है वरना नामुमकिन है
वहीं, दूसरी ओर जब-जब धोनी आईपीएल के मैच में सीएसके की ओर से नहीं खेले हैं तब-तब टीम को हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल इतिहास में धोनी के बिना सीएसके ने अबतक कुल 8 मैच खेले हैं जिसमें केवल एक मैच में धोनी को जीत मिली है. यानी आंकड़े बता रहे हैं कि धोनी है तो मुमकिन है वरना नामुमकिन है.
कैसे दूर होगा सीएसके का असंतुलन
एक जमाना था, जब CSK अपना दबदबा बनाए रखती थी. लेकिन अब पासा पलट चुका है, और खेल का यही दस्तूर है. यह हमेशा एक चक्र में चलता है. सीएसके की ऑक्शन रणनीति की आलोचना करना आसान है, हो सकता है कि उन्होंने संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस पर कुछ ज्यादा ही भरोसा कर लिया हो. डेवाल्ड ब्रेविस के अगले मैच के लिए उपलब्ध होने की पूरी संभावना है, लेकिन उनके वापस आने से भी टीम के अंदर मौजूद असंतुलन दूर नहीं हो पाएगा.
क्या धोनी की वापसी से बदलेगी किस्मत
बता दें कि MS धोनी अभी अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, और वे अप्रैल के मध्य से पहले चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. टीम के इस अहम खिलाड़ी के मैदान पर उतरने से टीम का मनोबल तो बढ़ सकता है, लेकिन इससे CSK की गेंदबाज़ी से जुड़ी समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं.सीएसके के लिए यह टीम को फिर से बनाने का दौर है, चेन्नई को शायद अपनी समस्याओं को ठीक करने के लिए दो और ट्रांसफर/ऑक्शन विंडो की जरूरत होगी. देखना दिलचस्प होगा.
ये भी देखें- Video: जिसके लिए कभी स्वागत में झुकाया था सिर, अब उस सरफराज खान की पारी देख खुश हुए विराट कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन














