'हर सीरीज में यह वहन करना मुश्किल', रोहित, विराट पर बीसीसीआई करेगा जल्द मीटिंग, विश्व कप को लेकर स्पष्टता चाहता है बोर्ड

यह सही है कि कोहली और विराट ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में रन बनाए, लेकिन बोर्ड के आला अधिकारियों को कुछ बातें खटक रही हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • BCCI रोहित शर्मा और विराट कोहली के विश्व कप 2027 में खेलने पर चर्चा करने की योजना बना रहा है
  • गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ यह बैठक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान हो सकती है
  • बोर्ड ने रोहित और कोहली को उनकी भूमिका और प्रदर्शन के बारे में स्पष्टता देने की आवश्यकता बताई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की बाबत साल 2027 विश्व कप में खेलने के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ मीटिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं. एक अग्रणी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार  यह मीटिंग जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के साथ तीसरे वनडे के स्थल विशाखापट्टम में हो सकती है. दोनों ही सितारों ने साल 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर अभी तक दोनों ही सितारों ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. 

बोर्ड के सूत्रों ने कहा, 'रोहित और विराट कोहली जैसे स्तर के खिलाड़ियों को यह स्पष्टता दिया जाना जरूरी है कि उनसे क्या उम्मीद हैं और वर्तमान प्रबंधन उन्हें और उनकी भूमिका के बारे में क्या सोचता है. दोनों ही किसी भी अनिश्चिता के साथ नहीं खेल सकते.' सूत्र ने यह भी कहा, 'बोर्ड ने रोहित को अनुमानों की अनदेखी करने और  केवल अपनी फिटनेस और प्रदर्शन पर ध्यान देने को कहा है.  ये दोनों ही दिग्गज पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का हिस्सा था. जहां रोहित 202 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज थे, तो विराट ने शुरुआती दोनों मैच में शून्य बनाने के बाद 74 रन बनाए थे. 

सूत्र ने कहा, 'कोहली ने तीसरे वनडे में रन बनाए, लेकिन हम सीरीज पहले ही गंवा चुके थे.और यह मुकाबला पहली पाली में बॉलरों ने बनाया. शुरुआती दोनों मैचों में कोहली जंग लगे दिखाई पड़े. हर सीरीज में ही 'यह तस्वीर' वहन नहीं की जा सकती.' उन्होंने आगे कहा, 'उम्मीद की जाती है रोहित उदाहरण बनकर शीर्षक्रम में फीयरलेस बैटिंग करेंगे. ऑस्ट्रेलिया में हालात मुश्किल थे, लेकिन ऐसा लगा कि वह जोखिम लेने की अनदेखी कर रहे थे. दोनों ही दिग्गजों से उम्मीद की जाती है वे बल्लेबाजी की अगुवआी कर शेष युवा बल्लेबाजों की राह आसान बनाएं.'

वहीं, दोनों ही दिग्गजों को अगले महीने खेले जाने वाले विजय हजारे टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के बाद भारत का जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और वनडे सीरीज खेलेगा. इसके बाद उसकी अगली वनडे सीरीज इंग्लैंड में जुलाई में होगी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Vs America Israel War: Oil-Gas के नाम पर कौन अफवाह फैला रहा है? | Sucherita Kukreti