NDTV Super Exclusive: पिता ने बेच दिए 2 शोरूम, बेटे ने जिताया एशिया कप, ईशान सूद की कहानी सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज ईशान सूद ने बताया कि फाइनल जीत का जश्न पाकिस्तान से लीग चरण की हार और ट्रोलिंग का जवाब था. उन्होंने जसप्रीत बुमराह को अपना रोल मॉडल, जबकि विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ishan Sood
Instagram/Ishan Sood

हाल ही में अंडर 19 एशिया कप 2026 की चैंपियन बनने वाली भारतीय अंडर 19 टीम के स्टार तेज गेंदबाज ईशान सूद ने NDTV के साथ खास बातचीत की है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों भारतीय टीम ने खिताबी जीत के बाद इतने जोश-खरोश के साथ सेलिब्रेट किया था. सूद ने कहा, 'मैच काफी गंभीर था. लीग मुकाबले में भी हमारी भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हुई थी. जहां दुर्भाग्य से हम वह मुकाबला हार गए थे. उसके बाद उनके फैंस ने हमें जिस तरीके से ट्रोल किया. उन्होंने बहुत कुछ बोला. जिसके बाद हमने रिवेंज (बदला लेने के लिए) के तौर पर वो सब किया था.'

जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली हैं ईशान सूद के रोल मॉडल

17 वर्षीय ईशान सूद के रोल मॉडल कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के मौजूदा स्टार क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह हैं. उन्होंने कहा, 'रोल मॉडल की बात करें तो मुझे जसप्रीत बुमराह काफी अच्छे लगते हैं. बेस्ट बैटर तो विराट कोहली हैं.'

बातचीत के दौरान ही जब उनसे जब पूछा गया कि आपको विराट कोहली के सामने गेंद डालनी हो तो कौन सी गेंद डालेंगे? जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं उनके सामने पहली तीन चार गेंदे तो गुड लेंथ, फोर स्टंप के आस पास डालूंगा. फिनिश करते समय स्टंप और ऑफ स्टंप को टारगेट करूंगा. यॉर्कर बाद में डालूंगा.'

ईशान सूद से जब उनके ड्रीम विकेट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'ऐसा कोई ड्रीम विकेट तो नहीं है. फिलहाल तो ऐसा कोई नहीं है.'

Advertisement

सहवाग आक्रामक और अन्वय द्रविड़ पर दिलचस्प बयान

ईशान सूद से जब पूछा गया कि आर्यवीर सहवाग कैसे बल्लेबाज हैं? तो उन्होंने कहा, 'आर्यवीर काफी स्टाइलिश बैट्समैन है. अच्छे इंटेन से खेलता है वह. अटैकिंग बैट्समैन है. हमेशा विपक्षी टीम पर प्रेशर बनाकर रखता है.'

अन्वय द्रविड़ के बारे में जवाब देते हुए सूद ने कहा वह सहवाग का बिल्कुल उलटा है. वह, 'कॉम एंड कंपोज है. सूद का सपना अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतना है. उन्होंने कहा, 'मेरा सपना अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतना है. मेरे पिता ही मेरे पहले कोच हैं. उन्होंने बहुत कुर्बानी दी है. हमारी क्रिकेट के लिए हमारे पिता ने अपनी दोनों शोरूम बेच दी थी.'

Advertisement

अंडर 19 एशिया कप में ईशान सूद का प्रदर्शन 

फाइनल मुकाबले में जरूर ईशान मैदान में नहीं उतरे थे. मगर उससे पहले सभी मुकाबलों में उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा था. टीम के लिए उन्होंने कुल चार मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह चार पारियों में 12.18 की औसत से 11 विकेट चटकाने में कामयाब रहे थे. भारत की तरफ से उन्होंने अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त की थी. 

यह भी पढ़ें- विदेश में भी नहीं लगती है घर की कमी, रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया कैसे मनाती है दिवाली-होली


Topics mentioned in this article
India U19
Ishan Dheeraj Sood
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं