आंखों में आंसू, भर्रायी हुई आवाज... ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी पर भावुक हुईं मां, VIDEO

ईशान किशन नवंबर 2023 के बाद से भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं. इस बीच उन्होंने घरेलू स्तर पर तीनों फॉर्मेट खेले, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने हाल ही में बतौर कप्तान झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई. अब उनका टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में चयन हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईशान किशन और उनकी मां.

विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की करीब 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम में ईशान किशन को शामिल किया गया है. ईशान किशन की वापसी पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है. इस बीच ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो बेटे की टीम इंडिया में वापसी पर बात करते हुए बेहद भावुक नजर आ रही हैं. 

ईशान की वापसी पर बात करते हुए रोने लगीं मां

ईशान के सलेक्शन से जुड़े सवाल पर उनकी मां सुचित्रा बात करते-करते रोने लगती है. उनकी आवाज भर्रायी हुई दिखती है. फिर वो आंखों में आंसू लिए भगवान को शुक्रिया कहती है. वह बताती है कि जब बेटे के टीम में चुनने के बारे में जानकारी मिली तब वो पूजा कर रही थी. उन्होंने यह भी कहा कि बेटे ने बहुत मेहनत की है. उन्होंने भगवान को शुक्रिया कहा कि बेटे की मेहनत ने उसकी वापसी की राह बनाई. 

घरेलू क्रिकेट में मचाया धमाल, फिर हुई वापसी

दूसरी ओर ईशान के चयन से उनके दादा-दादी बेहद खुश हैं. परिवार को उम्मीद है कि यह 27 वर्षीय खिलाड़ी देश को विश्व कप खिताब जिताने में मदद करेगा. ईशान किशन नवंबर 2023 के बाद से भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं. इस बीच उन्होंने घरेलू स्तर पर तीनों फॉर्मेट खेले, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने हाल ही में बतौर कप्तान झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई. फाइनल मैच में ईशान ने 101 रन की पारी खेली थी.

ईशान किशन के दादा शत्रुघ्न प्रसाद ने से कहा, "यह सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार और पूरे हिंदुस्तान के लिए बहुत खुशी की बात है. एक अच्छा खिलाड़ी टीम से बाहर था, लेकिन अब वह वापस आ गया है. यह टीम के लिए अच्छा रहेगा. हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं."

Advertisement

दादी बोलीं- हम ईशान के चयन से बेहद खुश

टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन के चयन पर दादी सावित्री देवी ने कहा, "यह पहले ही हो जाना चाहिए था. हमें इसकी पहले से ही उम्मीद थी. ईशान के चयन से हम बहुत खुश हैं. हम इसके लिए चयनकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं. आज हम बहुत खुश हैं. हम इसके लिए पूरी सिलेक्शन कमेटी और सभी सिलेक्टर्स को धन्यवाद देते हैं. आपने हमारे बेटे के टैलेंट को पहचाना है. ईशान भारत को ट्रॉफी जिताने में मदद करेंगे."

एक फैन ने कहा, "हम बहुत समय से इंतजार कर रहे थे कि उन्हें टीम में कब सेलेक्ट किया जाएगा. आखिरकार, हम उन्हें भारत की ओर से खेलते देखेंगे. यह बहुत रोमांचक होगा. इस बार वर्ल्ड कप पटना आएगा. हम इस पल का बहुत समय से इंतजार कर रहे थे."

Advertisement

टी-20 विश्व कप के भारतीय टीम

विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. उनके अलावा, इस टीम में तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है.

यह भी पढ़ें - ईशान किशन के लिए बड़े भाई ने छोड़ दिया क्रिकेट, कोच की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Owaisi, Akhilesh और Shah Rukh Khan पर Sangeet Som के बेबाक जवाब! | Sucherita Kukreti