ईशान किशन नए सिक्सर किंग! बड़ा कारनामा, स्पेशल क्लब में शामिल हुए, 21 साल में सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने

ईशान किशन ने घरेलू शहर रांची में 22 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों से तूफानी 43 रन की पारी खेली, तो इसने उन्हें भारतीय टी20 इतिहास के करीब 20 साल में वेरी स्पेशल बल्लेबाजों में शुमार करा दिया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ईशान किशन ने पूरी तरह इस फॉर्मेट में पैर जमा लिए हैं
source: X

इस साल टीम इंडिया में वापसी के बाद से ईशान किशन का कद लगातार ऊंचा हुआ है.  ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी से अब टी20 फॉर्मेट में पूरी तरह पैर जमा लिए हैं. इसकी गवाही टीम इंडिया के लिए उनके बल्ले से निकल रहा कोई न कोई स्पेशल रिकॉर्ड बयां करता रहा है. और अब विंडीज के खिलाफ ईशान किशन ने रांची में 22 गेंदों पर  6 चौकों और 2 छक्कों से 43 रन की छोटी, लेकिन दमदार पारी खेली, तो पारी से वह टी20 इतिहास के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए. जी हां, पारी में जड़े दो छक्के के साथ ही ईशान किशन इस फॉर्मेट के करीब 21 सालों में एक कैलेंडर ईयर में 50 या इससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वैसे, चौंकाने वाली बात यह है कि इस वेरी स्पेशल क्लब में सभी चारों बल्लेबाज भारत के हैं. जहां सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर हैं, तो अभिषेक शर्मा ने यह कारनामा दो बार किया है, जो इस फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाजों के दबदबे को बयां करने के लिए काफी है.  

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज (पूर्ण कालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त) 

छक्के

      बल्लेबाज

   साल

68

सूर्यकुमार यादव

2022

63

अभिषेक शर्मा

2026

54

अभिषेक शर्मा

2025

51

इशान किशन

2026

छक्के जड़ने में टीम इंडिया जैसा कोई नहीं!

वैसे ईशान किशन से इतर टीम इंडिया ने साल 2026 में कुल मिलाकर टी20 में 311 छक्के जड़े हैं. साल 2022 में उसने 289 छक्के लगाए थे. वास्तव में भारत का यह कारनामा बहुत बड़ा है. यह आप इससे समझ सकते हैं कि किसी भी अन्य पूर्ण कालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देश ने एक कैलेंडर वर्ष में 250 से अधिक छक्के नहीं लगाए हैं.वहीं,  कम से कम 15 मैचों के कट-ऑफ के साथ किसी भी फुल-मेंबर टीम के लिए 2026 में उनका 10.94 का गेंद/छक्का अनुपात सर्वश्रेष्ठ है. मतलब भारतीय बल्लेबाजों ने 10.94 गेंद के बाद छक्का जड़ा है.

Featured Video Of The Day
CJP प्रदर्शन को लेकर प्रशासन मुस्तैद, गुरुग्राम में लगा भीषण जाम

Topics mentioned in this article
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan
India
West Indies
India Vs West Indies 10/09/2026 Inwi10092026270274
Cricket