IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है. जहां तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह आईपीएल में 3000 रन बनाने वाले खास खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं. खबर लिखे जाने तक 27 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल में कुल 120 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 113 पारियों में 29.59 की औसत से 3078 रन निकले है. (RCB vs SRH LIVE Updates)
पैट कमिंस की अनुपस्थिति में हैदराबाद की अगुवाई कर रहें हैं किशन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई स्टार पैट कमिंस चोटिल हैं. उन्हें कमर में दर्द की समस्या है. इसी वजह से वह शुरुआती मुकाबलों से दूर हैं. मगर उम्मीद जताई जा रही है कि वह मध्य सीजन से टीम के साथ जुड़ सकते हैं.
विराट कोहली के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. 2008 से खबर लिखे जाने तक कोहली ने टूर्नामेंट में कुल 26 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 259 पारियों में 39.54 की औसत से 8661 रन निकले हैं. आईपीएल में कोहली के नाम आठ शतक और 63 अर्धशतक दर्ज है. 113 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी, जानें NDTV कवरेज में क्या है खास














