- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा
- ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट में आठ मैचों में 263 रन बनाकर टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों में जगह बनाई है
- किशन ने दो अर्धशतक लगाए हैं तथा 29 चौके और 14 छक्के मारकर अपनी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है
Ishan Kishan in T20 World Cup 2026; IND vs NZ Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वो महामुकाबला है, जिसका इंतज़ार पूरी दुनिया को है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल की जंग में सबकी निगाहें एक ऐसे खिलाड़ी पर टिकी हैं, जिसने इस पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है वह नाम है ईशान किशन. अपनी तूफानी बल्लेबाजी और निडर अंदाज के लिए मशहूर ईशान आज अहमदाबाद में कीवी टीम के लिए सबसे बड़ा 'काल' साबित हो सकते हैं.
फाइनल में 'बिहारी' पड़ेगा कीवियों पर भारी
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अगर किसी एक बल्लेबाज का खौफ न्यूजीलैंड के खेमे में होगा, तो वह निश्चित रूप से ईशान किशन हैं. टूर्नामेंट के आंकड़ों पर नजर डालें तो ईशान ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम इंडिया को हर मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला है.
वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन के 'विस्फोटक' आंकड़े
टूर्नामेंट में ईशान के प्रदर्शन की गवाही उनके ये शानदार आंकड़े दे रहे हैं. पारियां के लिहाज से बात करें तो ईशान ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले हैं और सभी 8 पारियों में अपना दम दिखाया है और उनके बल्ले से अब तक 263 रन निकले हैं, जो उन्हें टीम इंडिया के लीडिंग रन-स्कोरर्स में से एक बनाता है. ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में उन्होंने 77 रनों की वो यादगार पारी खेली थी, जिसने मैच का रुख पलट दिया था. ईशान के तूफानी बल्लेबाजी की बात करें तो इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की उन्होंने अब तक 2 अर्धशतक जड़े हैं और खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पारियों में अब तक 29 चौके और 14 गगनचुंबी छक्के लगा चुके हैं.
स्ट्राइक रेट का 'तूफान'
ईशान किशन सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि लगभग 190 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे हैं. कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वो सौ फीसदी खरे उतरे हैं. ईशान ने ना केवल एक ओपनर के तौर पर टीम को तेज शुरुआत दी है, बल्कि जरूरत पड़ने पर नंबर-3 पर आकर भी अपनी काबिलियत साबित की है.
अहमदाबाद में इतिहास रचने की तैयारी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है और ईशान जैसे 'हार्ड हिटर' के लिए यह मैदान किसी खेल के मैदान से कम नहीं होगा. फैंस को पूरी उम्मीद है कि आज फाइनल में ईशान का बल्ला फिर गरजेगा और वे अपनी तूफानी पारी से न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल देंगे.













