आखिर अदिति से कैसे पहली बार मिले ईशान किशन? दिलचस्प है लव स्टोरी

ईशान किशन और अदिति हुंडिया अपने रिश्ते में काफी गंभीर हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. अदिति जयपुर की रहने वाली हैं. उनके पिता जयपुर के एक फेमस कारोबारी हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ishan Kishan and Aditi Hundia
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईशान किशन और अदिति हुंडिया की पहली मुलाकात आईपीएल 2019 के दौरान हुई थी
  • दोनों के रिश्ते में अब छह साल हो चुके हैं और वे शादी के लिए गंभीर रूप से तैयार हैं
  • किशन के दादा ने बताया कि अदिति ने वेस्टइंडीज दौरे पर किशन का जन्मदिन मनाने के लिए अचानक वहां जाकर चौंका दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलने के बाद से ईशान किशन (Ishan Kishan) लगातार सुर्खियों में हैं. यही नहीं लोग उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) की भी चर्चा कर रहे हैं. क्योंकि किशन के दादा अनुराग पांडेय ने पक्का कर दिया है कि उनके पोते जयपुर की मॉडल को पसंद करते हैं. किशन के दादा की माने तो जारी साल में नहीं तो अगले साल तक दोनों की शादी भी हो जाएगी.

कुछ इस तरह हुई थी ईशान और अदिति की मुलाकात

किशन के दादा की माने तो आईपीएल 2019 के दौरान पहली बार ईशान और अदिति की मुलाकात हुई थी. शुरुआत में दोनों दोस्त थे. धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गया. पिछले छह सालों से वह अब रिलेशन में हैं. 

यही नहीं किशन के दादा ने एक दिलचस्प कहानी भी साझा की है. उन्होंने बताया है कि पिछले साल जब ईशान किशन वेस्टइंडीज के दौरे पर थे. तब 18 जुलाई को उनका जन्मदिन मनाने के लिए एकाएक अदिति वहां पहुंच गई थी. जिसे देख किशन चौंक गए थे. 

रिश्ते में गंभीर हैं दोनों शख्स 

ईशान किशन और अदिति हुंडिया अपने रिश्ते में काफी गंभीर हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. अदिति जयपुर की रहने वाली हैं. उनके पिता जयपुर के एक फेमस कारोबारी हैं. 

मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं अदिति

अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं. माना जाता है कि यहीं से उनके मॉडलिंग करियर की भी शुरुआत हुई थी. खबरों की माने तो अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. जहां उन्हें काफी सारे लोग पसंद करते हैं. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: सूर्या से गुस्सा हैं कुलदीप यादव? 'चाइनामैन' स्पिनर ने PAK के खिलाफ टपकाया था आसान कैच

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | India Vs Pakistan Match: Debate में जब पाक पैनलिस्ट ने ही PCB को धो डाला!
Topics mentioned in this article