IPL 2022 : KKR और CSK के बीच पहला मुकाबला आज, देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमें पिछले साल की फाइनलिस्ट हैं. दोनों ही टीमों के नए कप्तान हैं. चेन्नई के लिए पहली बार रविंद्र जडेजा कप्तानी करते नजर आएंगे वहीं केकेआर के लिए श्रेयस अय्यर पहली बार टॉस करने के लिए मैदान पर होंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
रविंद्र जडेजा पहली बार चेन्नई के लिए कप्तानी करते दिखेंगे
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से
  • चेन्नई सुपरकिंग्स औऱ कोलकाता के बीच पहला मुकाबला
  • रविंद्र जडेजा होंगी सीएसके के कप्तान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आईपीएल 2022 (IPL) का आगाज आज  से होने वाला है. टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में  खेला जाएगा. दोनों टीमें पिछले साल की फाइनलिस्ट हैं. दोनों ही टीमों के नए कप्तान हैं. चेन्नई के लिए पहली बार रविंद्र जडेजा कप्तानी करते नजर आएंगे वहीं केकेआर के लिए श्रेयस अय्यर पहली बार टॉस करने के लिए मैदान पर होंगे. 

यह पढ़ें- IPL 2022: 'कूल कैप्टन' के बिना क्या CSK फिर से इतिहास दोहरा पाएगी, जडेजा की कप्तानी की होगी परीक्षा

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head)
चेन्नई और कोलकाता के बीच आईपीएल में अबतक 28 मैच हुए हैं जिसमें सीएसके को 18 मैचों में जीत मिली है तो वहीं केकेआऱ को 9 बार जीत मिली है. एक मैच बिना नतीजे के लिए खत्म हुआ था. 

पिच कैसी है 
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए हमेशा अच्छी रही है. ट्रैक पर एक समान उछाल रहता है और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए काम को और भी आसान बना देती है. बड़े पैमाने पर ओस का असर होगा और दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी. सुपर-फास्ट आउटफील्ड के साथ, वानखेड़े स्टेडियम में एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की ही उम्मीद रखी जाती है. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
US Attack करेगा तो Pakistan करेगा Mumbai-Delhi पर Deadly Missile Attack? Abdul Basit की बड़ी धमकी