IPL इतिहास के अबतक के सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, मिचेल स्टार्क ने मचाई खलबली

IPL auction history: ऑस्ट्रेलिया के  मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है. स्टार्क को आईपीएल ऑक्शन में 24 करोड़ 75 लाख में केकेआर ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. अब स्टार्क आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Pat Cummins IPL 2024: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL auction history: ऑस्ट्रेलिया के  मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने इतिहास रच दिया है. स्टार्क को आईपीएल ऑक्शन में 24 करोड़ 75 लाख में केकेआर ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. अब स्टार्क आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins IPL Auction)  हैं जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है. बता दें कि कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख में हैदराबाद ने खरीदकर धमाका कर दिया. सोशल मीडिया पर हर तरफ पैट कमिंस और स्टार्क की बात हो रही है. वहीं, दुबई में हुए इस ऑक्शन में स्टार्क पैट कमिंस को खरीदने के लिए टीमों के बीच जंग देखने को मिली और आखिर में हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख की बोली लगाकर कमिंस को खरीदा तो वहीं स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया. 

आईपीएल  ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी (Most expensive players in IPL auction history)

मिचेल स्टार्क 24 करोड़ 75 लाख ( केकेआर, 2023)

पैट कमिंस, 20 करोड़ 50 लाख (हैदराबा)
सैम कुरेन (18.5 करोड़) पंजाब किंग्स, 2023
कैमरून ग्रीन (17.5 करोड़) मुंबई इंडियंस, 2023
बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), सीएसके, 2023
क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) राजस्थान रॉयल्स, 2021
निकोलस पूरन (16 करोड़),लखनऊ सुपरजायंट्स, 2023
युवराज सिंह (16 करोड़)  , दिल्ली कैपिटल्स, 2015
पैट कमिंस (15.5 करोड़)कोलकाता नाइट राइडर्स, 2020
ईशान किशन (15.25 करोड़), मुंबई, 2022
काइल जैमिसन (15 करोड़), बैंगलोर , 2021
बेन स्टोक्स (14.5 करोड़), राइजिंग सुपरजायंट , 2017, क्रिस वोक्स 14 करोड़, पंजाब किंग्स

वहीं, इस ऑक्शन में कमिंस के बाद सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर डेरिल मिशेल सामने आए हैं. मिशेल को सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है. इसके अलावा इस समय नंबर 3 पर हर्ष पटेल हैं. पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा है. आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे पहले रोवमेन पॉवेल का सौदा हुआ जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ में खरीदा और अपनी टीम में शामिल किया. 

Advertisement

सबसे महंगे खिलाड़ी आईपीएल 2024 (most expensive players ipl 2024)

मिचेल स्टार्क- 24 करोड़ 75 लाख ( केकेआर)
पैट कमिंस-  20 करोड़ 50 लाख (सनराइजर्स हैदराबाद)
डेरिल मिशेल 14.00 करोड़ में  सीएसके
हर्षल पटेल 11.75 करोड़ (पंजाब किंग्स)
रोवमेन पॉवेल  7.40 करोड़ (राजस्थान)
क्रिस वोक्स- 4.20 करोड़ पंजाब किंग्स

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jharkhand के 26% Tribal Voters अहम फैक्टर, BJP या JMM- किसकी नैया करेंगे पार?