IPL 2026 Points Table: जीत के साथ RCB टॉप पर, लखनऊ, मुंबई का बंधा बोरिया बिस्तर, ऐसा है समीकरण

IPL 2026 Points Table After RCB vs MI Match: रायपुर में बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को हरा दिया. इस हार के साथ ही मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. उससे पहले लखनऊ का सफर थमा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPL 2026 Points Table After RCB vs MI Match:

IPL 2026 Points Table After RCB vs MI Match: आईपीएल 2025 के 54वें मुकाबले के बाद भले ही कोई टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल नहीं कर पाई हो, लेकिन दो टीमों का बोरिया बिस्तर बंध गया है. सुपर संडे में पहले दिन के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का साममा करना पड़ा. जबकि दिन के दूसरे मैच में रायपुर में बेंगलुरु ने रोमांचक मैच में मुंबई को हरा दिया. लखनऊ और मुंबई इन हार के साथ ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गईं हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो स्थान की छलांग लगाई और वो अब टॉप पर पहुंच गई है. 

बेंगलुरु, हैदराबाद, गुजरात के 14 अंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के बाद 14-14  अंक हैं. नेट रन रेट के अंतर के चलते बेंगलुरु पहले, हैदराबाद दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है. इसके बाद पंजाब किंग्स है. पंजाब के 10 मैचों में  6 जीत के साथ 13 अंक हैं. पंजाब चौथे स्थान पर है. पंजाब का एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. जबकि चेन्नई और राजस्थान के 11-11 मैचों के बाद 12 अंक हैं. चेन्नई पांचवें और राजस्थान छठे स्थान पर हैं.

एक दिन में दो टीमें बाहर

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के 11 मैचों के बाद सिर्फ 3 जीत हैं. और दोनों टीमें अपने बचे मैच जीत भी जाती है तो भी वह अधिकतम 12 अंकों तक पहुंच पाएंगी. जबकि टॉप-4 में मौजूद टीमों के पहले ही से 13 या उससे अधिक अंक हैं. ऐसे में लखनऊ और मुंबई को बाहर होना पड़ा है. 

रोमांचक होती जा रही प्लेऑफ की जंग

इस साल प्लेऑफ के लिए कौन जगह बनाएगा, इसकी जंग रोमांचक होते जा रही है. तीन टीमों के अभी 14 अंक हैं. जबकि दो टीमों के 12 अंक हैं. टॉप पर मौजूद तीन टीमें अधिकतम 20 अंकों तक पहुंच सकती हैं. जबकि पंजाब 21 अंकों तक जा सकती है. वहीं चेन्नई और राजस्थान अधिकतम 18-18 अंक हासिल कर सकती हैं. 

Advertisement

कोलकाता 10 मैचों में 4 जीत के साथ 9 अंक लेकर सातवें स्थान पर है और वो अधिकतम 17 अंकों तक जा सकती है. जबकि दिल्ली 14 अंकों तक जा सकती है. दिल्ली अगर एक भी मैच हारी तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी. दिल्ली का टिकट वैसे भई कंफर्म नहीं लगता है और उसे प्लेऑफ में जाने के लिए भाग्य का साथ चाहिए होगा.

यह भी पढ़ें: CSK vs LSG IPL 2026: उर्विल पटेल पर्ची में क्या लिखकर लाए थे? 13 गेंदों में फिफ्टी ठोकने के बाद दिखाया खास मैसेज

Advertisement

यह भी पढ़ें: Who is Urvil Patel: कौन हैं उर्विल पटेल, CSK स्टार ने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी ठोक मचाया कोहराम

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: जाट+OBC+ब्राह्मण, तैयार समीकरण! कैबिनेट विस्तार, हैट्रिक का प्लान? UP